Five stress management techniques
five stress management techniques

Overview: आलिया भट्ट जैसी कोरियन ग्लॉस स्किन पाने के लिए रोजाना फॉलो करें ये 6 स्टेप्स

How To Get Korean Skin Glow Like Alia Bhatt: हाल ही में, आलिया भट्ट ने अपनी बहन शाहीन भट्ट के साथ मिलकर अपने यूट्यूब चैनल पर "स्किन सीक्रेट्स विद आलिया एंड शाहीन" नाम का एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में एक्ट्रेस ने अपने स्किन केयर की झलक दिखाई। प्रेग्नेंसी के बाद से ही एक्ट्रेस की स्किन में काफी बदलाव आया है। एक्ट्रेस ने अपने यूट्यूब वीडियो में स्किनसिक्योरिटीज और अपने स्किन केयर रूटीन के बारे में बताया है।

Alia Bhatt Korean Skin: हाल ही में, आलिया भट्ट ने अपनी बहन शाहीन भट्ट के साथ मिलकर अपने यूट्यूब चैनल पर “स्किन सीक्रेट्स विद आलिया एंड शाहीन” नाम का एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में एक्ट्रेस ने अपने स्किन केयर की झलक दिखाई। प्रेग्नेंसी के बाद से ही एक्ट्रेस की स्किन में काफी बदलाव आया है। एक्ट्रेस ने अपने यूट्यूब वीडियो में स्किनसिक्योरिटीज और अपने स्किन केयर रूटीन के बारे में बताया है।

आलिया भट्ट की स्किन कोरियन लोगों की तरह ग्लो करती है। उनकी स्किन पर किसी तरह का कोई दाग नहीं है। अगर आप भी उनके जैसी कोरियन स्किन पाना चाहते हैं, तो आपको आलिया भट्ट का 6 स्टेप कोरियन स्किन केयर रूटीन फॉलो करना चाहिए। आइए जानें, आलिया भट्ट का कोरियन स्किन केयर सीक्रेट…

स्टेप 1: डबल क्लींजिंग

YouTube video

एक अच्छी स्किनकेयर की शुरुआत एक अच्छे क्लींजर से होती है । आलिया का पहला कदम अपने चेहरे को एक जेंटल क्लींजर से साफ करना है जो उनकी त्वचा के प्राकृतिक तेलों को नहीं हटाता है। वह सीटाफिल जेंटल स्किन क्लींजर का इस्तेमाल करती हैं। इससे उनकी स्किन का नेचुरल ऑयल बैलेंस बना रहता है। 

स्टेप 2: टोनिंग

सेकेंड स्टेप में आपको टोनिंग मिस्ट का इस्तेमाल करना चाहिए। मिस्ट एक बढ़िया विकल्प है, क्योंकि इसे लगाना आसान है और इसमें मौजूद तत्व नियमित टोनर की तुलना में अधिक गहराई तक जाते हैं। वह बायोमा बैलेंसिंग फेस मिस्ट का उपयोग करती है जिसमें प्रोबायोटिक्स और ट्राई-सेरामाइड कॉम्प्लेक्स होता है।  

स्टेप 3: सीरम

आलिया स्किन केयर के तीसरे स्टेप में हयालूरोनिक सीरम का इस्तेमाल करती हैं। ये त्वचा के आस-पास से नमी खींचकर उसे हाइड्रेट करता है और रूखापन कम करता है। हयालूरोनिक सीरम ड्राई स्किन वालों के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। ये आपकी स्किन में मॉइस्चराइजर को लॉक करता है। 

स्टेप 4: मॉइस्चराइजिंग

आलिया भट्ट की तरह सीरम लगाने के बाद ऊपर से मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें। आलिया हल्के मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करती हैं, जो उनकी कॉम्बिनेशन स्किन के लिए सबसे अच्छी है। आलिया ए-डर्मा एपिथेलिएट एएच अल्ट्रा सूथिंग रिपेयरिंग क्रीम का इस्तेमाल करती हैं। 

स्टेप 5: एसपीएफ

आलिया स्किन को धूप से बचाने के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करती हैं। सनस्क्रीन स्किन केयर का सबसे अहम हिस्सा मानी जाती है। आलिया ने जो टिप शेयर की है, वह यह है कि वह पहले पर्याप्त मात्रा में सनस्क्रीन लगाना सुनिश्चित करती हैं और फिर मेकअप करती हैं। एक्ट्रेस इस्डिन फोटोप्रोटेक्टर फ्यूजन वॉटर एसपीएफ 50 का इस्तेमाल करती हैं। 

स्टेप 6: लिप बाम लगाएं

beetroot lip balm

एक अच्छे लिप बाम से उनके होठों को सही पोषण देना बहुत ही जरूरी है। आलिया को रोड पेप्टाइड लिप ट्रीटमेंट बहुत पसंद है। इससे होठों को भी कोरियन स्टाइल पिंक लुक मिलता है। आप भी आलिया जैसी कोरियन स्किन पाने के लिए रोजाना इन 6 स्किन केयर स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...