नई मां इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग करने के लिए आलिया भट्ट के डाइट प्लान को करें फॉलो
आलिया भट्ट पिछले साल मां बनी है। आलिया ने अपना प्रेगनेंसी पीरियड खुलकर एन्जॉय किया था।
Alia Bhatt Diet Plan: बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों के लिस्ट में शामिल आलिया भट्ट पिछले साल मां बनी है। आलिया ने अपना प्रेगनेंसी पीरियड खुलकर एन्जॉय किया था। आलिया ने अपने अनुभव से नई मांओं को कई सारे टिप्स भी दिए और उन्होंने अपना पूरा रूटीन भी बताया कि किस तरह से वह अपनी इम्यूनिटी सिस्टम स्ट्रॉन्ग रखती थी। आलिया ने साल 2020 में घोषणा की थी कि वह पूरी तरह से वीगन हो गई है, जिसका मतलब साफ है कि अपनी प्रेगनेंसी के दौरान भी आलिया ने वीगन डाइट में मांस, मछली पशु से जुड़े किसी भी प्रोडक्ट को शामिल नहीं किया था और वो ज्यादातर दाल और सब्जी खाती थी।
चुकंदर खाना पसंद करती हैं आलिया

वहीं, आलिया अपनी डाइट में चुकंदर का सलाद जरूर शामिल करती थी, क्योंकि ये उनका पसंदीदा सलाद है। आलिया ने इसकी रेसिपी अपने यूट्यूब चैनल पर भी शेयर की थी। प्रेगनेंसी के दौरान चुकंदर खाना काफी सही है। हाई ब्लड प्रेशर को कम करने से लेकर कैंसर सेल्स से लड़ने में ये मदद करता है। इसके साथ ही फाइबर से भरपूर चुकंदर डाइजेशन के लिए भी फायदेमंद है।
प्रेगनेंसी के दौरान खूब खाती थी हरी सब्जियां
अपनी प्रेगनेंसी के दौरान आलिया भट्ट ने काफी काम किया है, जिस वजह से वह अपना अधिक ध्यान रखती थी और अपना इम्यूनिटी सिस्टम स्ट्रांग करने में लगी रहती थी। आलिया सबसे पहले सुबह में बिना चीनी वाली कॉफी पीती थी और उसके साथ पोहा या उपमा खाना पसंद करती थी। क्योंकि यह डाइजेस्ट जल्दी हो जाता है और गैस की समस्या नहीं होती है। जबकि, लंच में आलिया सांभर-इडली या फिर दाल और रोटी खाती थी। हालांकि, अभिनेत्री आलिया यह बात अच्छी तरह से जानती है कि शुरुआती दौर में गर्भ में पलने वाले बच्चे के लिए प्रोटीन फैट और विटामिन जरूरी होता हैं। इसलिए आलिया अपनी नॉर्मल डाइट से हटकर लंच में हरी सब्जियों को भी शामिल करती थी। जिसमें ब्रोकली, बींस, पालक और पत्ता गोभी भी शामिल है।
इसी के साथ आलिया डिनर में दाल रोटी और हरी सब्जियां लेती थी और अपनी बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए दिन भर खूब सारा पानी भी पीती थी। इसके अलावा आलिया कभी-कभी सुबह या दिन में नारंगी का जूस भी पीती थी। ताकि वह दिन भर ताजगी महसूस करें, उन्हें थकान बिल्कुल भी ना हो।
आलिया को पसंद है जुकिनी की सब्ज़ी

आम महिलाओं की तरह आलिया भट्ट को भी प्रेगनेंसी के दौरान खाने की क्रेविंग होती थी। वह जंक फूड खाना पसंद करती थी, जिस वजह से घर में ही उनकी बहन शाहीन भट्ट चौमिन से लेकर पिज़्ज़ा तक बनवाती थी, जिसे आलिया खाती थी। हालांकि, इसके अलावा आलिया को जुकिन की सब्जी भी काफी पसंद है और पूरे प्रेगनेंसी के दौरान उन्होंने इसका भरपूर लुत्फ उठाया है।
जुकिनी को एंटी एजिंग वेजिटेबल के तौर पर जाना जाता है। जिसे खाने से त्वचा पर झुर्रियां नहीं पड़ती हैं। इसके अलावा जुकिनी में फोलेट, विटामिन बी, राइबोफ्लेविन जैसे खास तत्व होते हैं। जो हार्मोंस को कंट्रोल करता हैं।
