कैसा है आयुष्मान और अपारशक्ति खुराना के बीच भाई वाला बॉन्ड?: Ayushmann and Aparshakti Bond
Ayushmann and Aparshakti Bond

Ayushmann and Aparshakti Bond: अपारशक्ति खुराना बॉलीवुड के फेमस चेहरों में से एक हैं। फिल्मों में अपनी बेहतरीन कॉमेडी टाइमिंग के लिए फेमस अपारशक्ति खुराना की अपने भाई आयुष्मान खुराना के साथ भी अच्छी केमिस्ट्री है। दोनों भाइयों के बीच का रिश्ता ऐसा है जिसे आप ‘पुराने जमाने का राम-लक्ष्मण रिश्ता’ कह सकते है। दोनों ही एक्टर्स ने इंडस्ट्री में अपने दम अपना नाम बनाया है। अपारशक्ति ने हाल ही में याद किया कि कैसे एक बार उन्होंने आयुष्मान से लड़ाई की थी और जिसके चलते उन्हें पीटा गया था।

Also read: ड्रीम गर्ल 2 से पहले अपनी इन 3 फ़िल्मों से फैंस का दिल जीत चुके हैं आयुष्मान: Ayushman Khurana Hit Movies

ब्लॉकबस्टर फिल्म स्त्री 2 में नजर आए अपारशक्ति खुराना ने हाल ही में डिजिटल कमेंट्री से बातचीत की। इसमें उन्होंने एक किस्से का जिक्र किया जो तब हुई जब वह टीनेजर भी नहीं थे। एक्टर ने बताया कि जब वह सिर्फ 8-9 साल के थे, तो उन्हें नहीं पता था कि अपने बड़े भाई का सम्मान कैसे करना चाहिए या उन्हें कैसे उन्हें बुलाना करना चाहिए। और, वह आयुष्मान को ‘ भैया’ नहीं कहते थे । अपारशक्ति ने फिर याद किया कि कैसे एक बार उन्होंने अपने भाई से लड़ाई की थी, जिसने उनके प्रति उनके रवैये को बदल दिया।

लड़ाई के बारे में बताते हुए अपारशक्ति ने बताया कि एक बार उन्होंने आयुष्मान को कुछ अपशब्द कह दिए थे, जिसके बाद उनकी खूब पिटाई हुई थी। हालांकि, तभी उनके पिता ने एक नियम बनाया था, जिससे बाद दोनों भाइयों के बीच रिश्ता मजबूत हुआ था

जब उनसे उनके भाई के साथ रिश्ते के बारे में पूछा गया, तो अपारशक्ति ने कहा कि लड़ाई और नए नियम के बाद, लड़ाई की गुंजाइश कम हो गई, और इस तरह उनके बीच “पुराने जमाने के राम-लक्ष्मण” का रिश्ता शुरू हुआ। उन्होंने अपने छोटे शहर में पले-बढ़े होने का शुक्रिया अदा किया, जिसकी वजह से उनके और आयुष्मान के बीच का रिश्ता आज भी बरकरार है।

आयुष्मान खुराना और अपारशक्ति खुराना पूनम और पी. खुराना के बेटे हैं। दोनों ही फेमस एक्टर और सिंगर हैं, जो अपनी प्रतिभा के लिए जाने जाते हैं। आयुष्मान ने 2012 में फिल्म विक्की डोनर से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद से कई पुरस्कार जीते हैं। अपने डेब्यू के बाद, उन्हें दम लगा के हईशा, बरेली की बर्फी, ड्रीम गर्ल, अंधाधुन और कई अन्य फिल्मों में उनकी भूमिकाओं के लिए तारीफ़ मिली है।