Ayushman Khurana Hit Movies: आयुष्मान खुराना आज बॉलीवुड में बहुत मक़बूल नाम हैं। उनकी फ़िल्में ही उनकी पहचान हैं। आयुष्मान की फ़िल्मों के विषय ही उनके काम को सबसे अलग करते हैं। उनके फैंस भी ये बात मानते हैं कि अगर आप आयुष्मान की फिल्म देखने जा रहे हो तो वो एकदम पैसा वसूल है। आयुष्मान बड़े पर्दे पर आने से पहले टीवी पर काम कर चुके हैं और वो रेडियो जॉकी भी रह चुके हैं। फिर बॉलीवुड में तो उनका जलवा किसी से नहीं छुपा। तो आइए बताते हैं आपको आयुष्मान की उन फ़िल्मों के बारे में जो कि अलग सब्जेक्ट के साथ बनी हैं और आयुष्मान इनकी वजह से अपने फैंस के दिलों के में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो पाए हैं।
दम लगा के हईशा

27 फरवरी 2015 में आयी फ़िल्म ‘दम लगा के हईशा’ एक ऐसी कहानी थी जिसने हम सभी को प्रेरित किया कि हम जैसे हैं हमें खुद को उसी तरह स्वीकार करना चाहिए। इस फ़िल्म की कहानी दर्शकों को इतनी पसंद आयी कि फ़िल्म हिट हो गयी। संध्या के मोटापे की वजह से तो पहले उसे प्रेम स्वीकार नहीं कर पाता और दोनों में मतभेद होते हैं। इनके रिश्ते में हो रही अनबन से इनके बीच में प्यार का पनपना बेहद प्यारी कहानी है।
बाला

2019 में आयी फ़िल्म ‘बाला’ एक बेहतरीन फ़िल्म मानी जाती है। फ़िल्म की कहानी में युवक के बाल उम्र से पहले ही झड़ जाते हैं। जिसकी वजह से उसे काफी बेइज़्ज़ती का सामना करना पड़ता है। उसके इस गंजेपन के कारण उसकी पत्नी तलाक़ ले लेती है। फ़िल्म में बाला को भी अहसास होता है कि उसे सच्चाई को स्वीकार करना चाहिए। ये फ़िल्म एक अलग विषय के साथ आयी जिसने सिखाया की खुद को स्वीकारना ज़रूरी है। जब तक हम खुद को नहीं स्वीकारते तब तक समाज भी हमें नहीं स्वीकारता।
विक्की डोनर

फ़िल्म ‘विक्की डोनर’ 2012 में रिलीज़ हुई थी। विक्की डोनर के आने से बॉलीवुड में हलचल मच गयी थी। इसकी थीम थी ही इतनी अलग। दर्शकों ने इसे बेहद पसंद किया था। फ़िल्म में विक्की का किरदार एक स्पर्म डोनर है जिसकी वजह से न जाने कितने ही माता पिता के घर बच्चे की किलकारी गूंजती है। लेकिन उसके खुद के घर ये ख़ुशी नहीं आती। जिसकी वजह से दोनों पति पत्नी में मतभेद होने लगते हैं। बेहद प्यारी ये कहानी बहुत पसंद की गयी थी।
ये तीनों फिल्में अच्छी चली थीं , इसका कारण है इन फ़िल्मों का विषय जो कि बेहद अलग था। आयुष्मान अपनी फिल्मों से समाज में कुछ नया लाने की कोशिश करते हैं। वो अपने इसी प्रयास की वजह से जाने जाते हैं। अब आयुष्मान ड्रीम गर्ल 2 के साथ अपने फैंस के लिए तोहफा लेकर आ रहे हैं। ड्रीम गर्ल को काफी पसंद किया गया था। अब देखना होगा कि ड्रीम गर्ल 2 दर्शकों को कितनी पसंद आती है।
