'बिग बॉस ओटीटी सीजन 3' में बदल गया है होस्ट, रिलीज हुआ झक्कास प्रोमो: Bigg Boss OTT Season 3 Promo
Bigg Boss OTT Season 3 Promo

Bigg Boss OTT Season 3 Promo: ‘बिग बॉस ओटीटी’ फिर से लौट आया है वो भी बिल्कुल झक्कास अंदाज में। इस बार ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 3’ शुरू होने जा रहा है। इससे पहले के दोनों सीजन काफी चर्चित रहे हैं और लोगों ने जमकर इसका लुत्फ उठाया है। मगर इस बार कुछ खास होने वाला है। सलमान खान ने दूसरा सीजन होस्ट किया था। मगर इस बार सलमान खान इसके होस्ट नहीं होंगे। इस बात का खुलासा खुद शो के मेकर्स ने एक प्रोमो जारी करके किया है। प्रोमो को देखने के बाद ही पता चल रहा है कि होस्ट बदल दिया गया है और अबकी बार एक नया होस्ट आ चुका है। वहीं इस शो के पहले सीजन के होस्ट करण जौहर थे।

‘बिग बॉस ओटीटी’ को भी लोग उतना ही पसंद करते हैं, जितना कि टीवी शो को। इसमें भी ड्रामा, लड़ाइयां एकदम फॉर्म में रहती हैं। अभी तक दो सीजन इसके आ चुके हैं। दूसरे सीजन में इस शो को होस्ट करने की जिम्मेदारी सलमान खान के कंधों पर थी। मगर होस्ट बदल गया है। पहले यह अनुमान लगाया जा रहा था कि सलमान खान को रिप्लेस करके मेकर्स अनिल कपूर को होस्ट बनाने वाले हैं। मगर जारी हुए ‘बिग बॉस ओटीटी- सीजन 3’ के प्रोमो ने इस संस्पेंस भी लगभग पर्दा उठा दिया है। प्रोमो में होस्ट का चेहरा नहीं दिखाया गया है, लेकिन आवाज से उन्हें पहचाना जा सकता है।

Also read : जानिये कौन-कौन है ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ का हिस्सा?: Bigg Boss OTT 3 Contestant

इंस्टाग्राम पर शेयर किया झक्कास प्रोमो

प्रोमो शुरू होते ही होस्ट के पैरों से कैमरा होता हुआ आता है। इसके बाद स्क्रीन पर प्रतिभागियों की लड़ाई दिखती है। होस्ट पर कैमरा फोकस होता है। होस्ट कहता है- हे, कुर्सी मंगा रे। फिर एक कुर्सी सरकते हुए आती है। होस्ट स्टाइल में कुर्सी रोकता है। एक आवाज आती है- सर झक्कास। होस्ट बोलता है- ऐ, बहुत हो गया रे झक्कास। करते हैं न कुछ और खास। वहीं इस प्रोमो को जियो सिनेमा के इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा गया है, बिग बॉस ओटीटी के नए सीजन के लिए नया होस्ट! और बिग बॉस की तरह की आवाज ही काफी है। अनुमान लगाने के लिए कोई पुरस्कार नहीं है। मतलब साफ है कि होस्ट को पहचानना आसान है।

दो सीजन में रहे हैं अलग-अलग होस्ट

‘बिग बॉस ओटीटी- सीजन 3’ इस जून में जियो सिनेमा प्रीमियम पर आ रहा है। इसके प्रोमो को देखने के बाद अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह कोई और नहीं बल्कि अनिल कपूर ही हैं। उनकी आवाज और झक्कास बोलने का अंदाज ही उनकी मौजूदगी दर्ज कराता है। बता दें कि ‘बिग बॉस ओटीटी-1’ का होस्ट करण जौहर थे। इस शो की विजेता दिव्या अग्रवाल बनी थीं। ‘बिग बॉस ओटीटी-2’ सलमान खान ने होस्ट किया था और ये सीजन एल्विश यादव ने जीता था। इस बार ‘बिग बॉस ओटीटी-3’ अनिल कपूर होस्ट करने जा रहे हैं। इस शो के कंटेस्टेंट्स का खुलासा नहीं हुआ है।