Overview:
हालही 30 मई को सिनेमा घरों में रिलीज हुई फिल्म 'हिज स्टोरी ऑफ इतिहास' आजकल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। सच्ची घटना पर आधारित इस बेहतरीन फिल्म को 9.7 IMDB रेटिंग मिली है। और ये अब जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होने जा रही है।
His Story of Itihaas OTT Release: हाल ही 30 मई को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली फिल्म ‘हिज स्टोरी ऑफ इतिहास’ एक बेहतरीन हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म है। जो दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचने के साथ लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। ये फिल्म एक ऐसे नायक की सच्ची कहानी है। जिसे शायद ही कभी किसी ने इतिहास की किताबों में पढ़ा होगा। आपको बता दें, ‘हिज स्टोरी ऑफ इतिहास’ की कहानी आपको एक इमोशनल यात्रा पर ले जाने के साथ। यह सोचने पर मजबूर कर देगी कि… क्या सच में आप इतिहास को जानते हैं? या हम सिर्फ वही जानते हैं, जो हमें आज तक बताया गया है?
नमित भारद्वाज की सच्ची कहानी पर आधारित है, ‘हिज स्टोरी ऑफ इतिहास’
“हिज स्टोरी ऑफ इतिहास” फिल्म एक फिजिक्स टीचर ‘नमित भारद्वाज’ की असल जिंदगी पर आधारित है। चंडीगढ़ के एक स्कूल में फिजिक्स पढ़ाने वाले नमित भारद्वाज। की असली कहानी कब शुरू होती है, जब एक दिन नमित को अपनी बेटी की हिस्ट्री बुक। में दिए गए कुछ तथ्यों या फैट्स पर शक होता है। और नमित बच्चों को पढ़ाई जाने वाली किताबों में कंफ्यूजन से भरे
गलत हिस्टोरिकल इवेंट्स को देखते हैं। नमित तभी से इन तथ्यों पर रिसर्च करना शुरू कर देते हैं। और अकेले ही पूरे एजुकेशन सिस्टम से अकेले लड़ने का फैसला लेते हैं।
सोशल मीडिया पर हो रही है, फिल्म की कास्ट और कहानी पर चर्चा
फिल्म की कहानी जानकर लोग लगातार सोशल मीडिया। पर इस विषय में बात करते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें, फिल्म को IMDB (आईएमडीबी) पर 9.7 की रेटिंग मिली है। जो अपने आप में बेहद खास बात है। मेकर्स ने फिल्म को पूरी ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ बनाया है। इसके अलावा योगेंद्र टीकू और सुबोध भावे की बेहतरीन एक्टिंग ने फिल्म में चार चांद लगा दिए हैं। इसके अलावा फिल्म के निर्देशक मनप्रीत सिंह धामी, फिल्म को बेहतरीन तरीके से पेश करने ने कामयाब रहे हैं।
ओटीटी प्लेटफॉर्म जिओ हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है, ‘हिज स्टोरी ऑफ इतिहास’
30 मई को सिनेमाघर में रिलीज हो चुकी फिल्म ‘हिज स्टोरी ऑफ इतिहास’ अब ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है। आपको बता दें, फिल्म जिओ हॉटस्टार पर हिंदी के साथ-साथ मलयालम, तेलुगु और तमिल जैसी कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। अगर आप भी हिस्ट्री में दिलचस्पी रखते हैं। या भारतीय इतिहास को एक नए और बेहतर नजरिए से देखना चाहते हैं। तो ये फिल्म मस्ट वॉच है, जिसे आप अपनी फैमिली और बच्चों से साथ घर बैठे एंजॉय कर सकते हैं।
