Historical Movies on Amazon Prime: कुछ ऐसी रोचक फिल्में जो ओटीटी पर हमेशा सदाबहार रहती है। और लोगों का भी मन करता है कि उन फिल्मों को बार बार देखेने का। इसी तरह इतिहास से सम्बन्धित कुछ  ऐसी फिल्मों के बारे में यहां बता रहे है। जिन्हे आप अपने परिवार के साथ बैठकर देखेंगे तो आपको और भी जानकारी इतिहास के बारे में मिलेेगी। बड़ों और बच्चों दोनों के लिए यह फिल्में देखने लायक है। क्योंकि इसमें हमे बहुत सी चीजों की जानकारी प्राप्त होगी। आईए जानिए इन 8 फिल्मों के बारे में जो इतिहास से परिपूर्ण है जिन्हे आप अमेजॉन प्राइम वीडियो पर देख सकते है-

YouTube video

यह फिल्म 968 ईस्वी के चोल साम्राज्य के इर्द गिर्द घूमती है। जिसे राजनीतिक दृष्टिकोण से ज्यादा दिखाया गया है। साथ ही इस फिल्म में षड्यंत्रों और रहस्यों को दिखाया गया है। चोल राजा के दो पुत्रों के बारे में दिखाया गया है कि वह कैसे अपने राज्य की सुरक्षा करते है। साथ ही एक पुत्र की प्रेम कहानी को भी दिखाया गया है।

निर्देशक –मणिरत्नम

अभिनीत –विक्रम, ऐश्वर्या राय बच्चन, जयम रवि, कार्ति,तृषा कृष्णन ऐश्वर्या लक्ष्मी, शोभिता धूलिपाला ,प्रभु गणेशन, आर. सरथकुमारी

IMDb-7.6/10

Grehlakshmi Rating

Rating: 3 out of 5.

कहाँ देखेंमेजॉन प्राइम वीडियो

YouTube video

यह फिल्म भगत सिंह की बायोग्राफी को दर्शाती है कि वह कितने बड़े देशभक्त थें और क्रांतिकारी थे। जिन्होंने हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन के साथी सदस्यों के साथ मिलकर भारतीय स्वतंत्रता के लिए लड़ाई लड़ी थी।

निर्देशक –राजकुमार संतोषी

अभिनीत –अजय देवगन ,सुशांत सिंह, डी. संतोष, अखिलेन्द्र मिश्रा, अमृता राव

IMDb-8.1/10

Grehlakshmi Rating

Rating: 3.5 out of 5.

कहाँ देखेंमेजॉन प्राइम वीडियो

YouTube video

इस कहानी को स्वतंत्रता से पहले एक संयुक्त परिवार की कहानी के रूप में दिखाया गया है। जहां प्रेम को कहानी को इस तरह दिखाया गया है कि रूप,जफर और देव चौधरी के बीच प्रेम का त्रिकोण दिखाया गया है। रूप जफर से प्यार करती है लेकिन उसकी शादी किसी कारणवश देव से हो जाती है। इसी के इर्द गिर्द पूरी कहानी घूमती रहती है।

निर्देशक –अभिषेक वर्मन

अभिनीत –आदित्य रॉय कपूर वरुण धवन आलिया भट्ट संजय दत्त माधुरी दीक्षित सोनाक्षी सिन्हा कुणाल खेमू कियारा आडवाणी

IMDb-3.7/10

Grehlakshmi Rating

Rating: 2 out of 5.

कहाँ देखेंमेजॉन प्राइम वीडियो

YouTube video

पृथ्वीराज चौहान की मोहम्मद गौरी से लड़ाई को दिखाया गया है साथ ही उनका संयोगिता से प्रेम भी दिखाया गया है। अपनी मातृभूति के लिए पृथ्वीराज चौहान के शौर्य और वीरता का यह फिल्म परिचय देती है इसी के इर्द गिर्द यह फिल्म की कहानी घूमती है।

निर्देशक –चंद्रप्रकाश द्विवेदी

अभिनीत –अक्षय कुमार, संजय दत्त, सोनू सूद, मानुषी छिल्लर

IMDb-5.6/10

Grehlakshmi Rating

Rating: 3 out of 5.

कहाँ देखेंमेजॉन प्राइम वीडियो

YouTube video

बॉर्डर फिल्म जब आई तो इसने काफी धूम मचा दी थी। क्योंकि पाक और भारत के 1971 के युद्ध को इसमें दिखाया गया था। इस फिल्म को देखकर हर कोई भावुक हो गया था। कि कैसे भारत की एक छोटी सी टुकड़ी पाकिस्तान की फोर्स पर भारी पड़ गई थी। इसके गाने और फिल्म का फिल्मांकन बेहद शानदार तरीके से किया गया है।

निर्देशक –जे पी दत्ता

अभिनीत –राखी गुलज़ार, सनी द्योल, जय किशन श्राफ, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना, पूजा भट्ट, तबु

IMDb-7.9/10

Grehlakshmi Rating

Rating: 5 out of 5.

कहाँ देखेंमेजॉन प्राइम वीडियो

YouTube video

यह फिल्म मंगल पांडेय के ऊपर केंद्रित की गई है उनका जन्म 19 जुलाई 1827 में  हुआ था। उन्होंने अंग्रेजो के खिलाफ क्रांति की शुरुआत की थी। इस फिल्म उनका देश के लिए कुछ भी कर गुजर जाने का जज्बा दिखाया गया है।

निर्देशक –केतन मेहता

अभिनीत –आमिर ख़ान, रानी मुखर्जी, ओम पुरी

IMDb-6.5/10

Grehlakshmi Rating

Rating: 3.5 out of 5.

कहाँ देखेंमेजॉन प्राइम वीडियो

YouTube video

इस फिल्म की कहानी उस समय की दिखाई गई है जब भारत पर ब्रिटिश राज कर रहे थे। ऐसे में एक सिपाही जो अपने दुश्मन रियासत की राजकुमारी से प्यार करता है। ऐसे में उसके ऊपर अपनी रियासत को बचाने और अपने प्यार को बचाने की जिम्मेदारी को दिखाया गया है।

निर्देशक –अनिल शर्मा

अभिनीत –सलमान ख़ान ज़रीन खान मिथुन चक्रवर्ती सोहेल ख़ान जैकी श्रॉफ

IMDb-4.6/10

Grehlakshmi Rating

Rating: 3 out of 5.

कहाँ देखेंमेजॉन प्राइम वीडियो

YouTube video

राजा दुष्यंत और शकुंतला के बीच प्रेम,विरह और पुनर्मिलन के ऊपर इस कहानी को दिखाया गया है। इसमें ऋषि दुर्वासा का दुष्यंत और शकुंतला पर श्राप को बताया गया है। इसी के इर्द गिर्द पूरी कहानी घूमती रहती है।

निर्देशक –गुनासेखर

अभिनीत –सामन्था, देव मोहन

IMDb-4.3/10

Grehlakshmi Rating

Rating: 4 out of 5.

कहाँ देखेंमेजॉन प्राइम वीडियो

रिलीज़ डेटटाइटलप्लेटफार्मजेनर
30 सितम्बर 2022पोन्नियिन सेल्वन भाग 1(2022)प्राइमड्रामा
7 जून 2002द लीजेंड ऑफ भगत सिंह(2002)प्राइमड्रामा
17 अप्रैल 2019कलंक(2019)प्राइमड्रामा
3 जून 2022सम्राट पृथ्वीराजचौहान(2022)प्राइमड्रामा
13 जून 1997बॉर्डर(1997)प्राइमड्रामा
12 अगस्त 2005मंगल पांडेय(2005)प्राइमड्रामा
22 जनवरी 2010वीर(2010)प्राइमड्रामा
14 अप्रैल 2023शकुंतलम(2023)प्राइममूवी

FAQ | क्या आप जानते हैं

भगत सिंह का दूसरा नाम क्या था?

 भगत सिंह का दूसरा नाम अर्जुन सिंह था। भगत सिंह ने दिल्ली में “अर्जुन” के संपादकीय विभाग में कुछ समय के लिए अर्जुन सिंह के नाम से काम किया था

भगत सिंह मरते समय क्या कहा था?

उस समय वे दोनों खाकी कमीज़ तथा निकर पहने हुए थे। बम फटने के बाद उन्होंने “इंकलाब-जिन्दाबाद, साम्राज्यवाद-मुर्दाबाद!” का नारा लगाया और अपने साथ लाये हुए पर्चे हवा में उछाल दिए। इसके कुछ ही देर बाद पुलिस आ गई और दोनों को ग़िरफ़्तार कर लिया गया।

मंगल पांडे कौन थे और वह क्यों प्रसिद्ध था?

 मंगल पांडे के बारे में मंगल पांडे (जन्म 19 जुलाई, 1827, अकबरपुर, भारत – मृत्यु 8 अप्रैल, 1857, बैरकपुर) एक भारतीय सैनिक थे, जिनका 29 मार्च, 1857 को ब्रिटिश अधिकारियों पर हमला भारतीय या सिपाही विद्रोह की पहली बड़ी घटना थी (इस विद्रोह को अक्सर भारत में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम या अन्य समान नामों से जाना जाता है)।


कलंक फिल्म हिट है या फ्लॉप?

हालांकि, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म सिर्फ 84.60 करोड़ का ही नेट कलेक्शन कर पाई थी और इसे बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप का टैग मिला था. अगर वर्ल्डवाइड की बात करें तो ‘कलंक’ ने दुनियाभर में 146.80 करोड़ का कलेक्शन किया था. फिल्म अपना लगात भी वसूल नहीं कर पाई थी. ये फिल्म टोटल 5300 स्क्रीन पर रिलीज की गई थी.


सम्राट पृथ्वीराज फिल्म में क्या गलत दिखाया गया है?

फिल्म सम्राट पृथ्वीराज का विरोध इस वजह से किया जा रहा है, क्योंकि फिल्म में राजा जयचंद के किरदार को सही ना दिखा कर गलत प्रकार से दिखाया गया है. उनको गद्दार साबित करने की कोशिश की गई है. जिले के नागरिकों के साथ-साथ साहित्यकार और इतिहासकारों में काफी नाराजगी है और वह इस फिल्म को बैन करने की मांग कर रहे हैं.