Overview: संकट में है हप्पू सिंह का घर, क्या अफसर साहब करेंगे उनकी मदद?
Happu Ki Ultan Paltan New Update: एंड टीवी का फेमस शो हप्पू की उलटन पलटन इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। शो में रोज एक नया ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। इस कॉमेडी शो में हर दिन एक नया किस्सा देखने को मिलता है। शानदार फैन फॉलोइंग और टीआरपी के साथ शो लीड कर रहा है। हप्पू की उलटन पलटन के लेटेस्ट एपिसोड का प्रोमो मेकर्स ने रिलीज कर दिया है।
Happu Ki Ultan Paltan: एंड टीवी का फेमस शो हप्पू की उलटन पलटन इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। शो में रोज एक नया ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। इस कॉमेडी शो में हर दिन एक नया किस्सा देखने को मिलता है। शानदार फैन फॉलोइंग और टीआरपी के साथ शो लीड कर रहा है। हप्पू की उलटन पलटन के लेटेस्ट एपिसोड का प्रोमो मेकर्स ने रिलीज कर दिया है।
शो के लेटेस्ट एपिसोड में फिर से हप्पू के घर को लेकर बवाल शुरू होने वाला है। हप्पू सिंह अपने घर को बचाने के लिए कई तिगड़म लगाते हैं, लेकिन उनकी हर चाल उन पर ही उल्टी पड़ती नजर आ रही है। आइए देखें क्या होने वाला है हप्पू की उलटन पलटन में…
अफसर साहब ने लगाई फटकार
प्रोमो में दिखाया गया है कि हप्पू सिंह अपने घर को बचाने के लिए अफसर साहब के पास जाते हैं। तभी अफसर कहते हैं, “मुझे सब पता है, वो जो जमीन है ना जिसमें तुम्हारा घर बना है। बच्चों के खेलने के पार्क के लिए अलॉट हुआ था। तेरे बाप ने जमीन हथियाकर वहां अपना घर बना लिया। ये देखो ओरिजनल डॉक्युमेंट हैं।” इस तरह हप्पू सिंह की ये तरकीब भी काम नहीं आती।
अफसर को फंसाएंगे हप्पू
शो के एक दूसरे प्रोमो में हप्पू सिंह और बेनी मिलकर अफसर साहब को ही फंसाने की प्लानिंग करते हैं। दोनों एक महिला को भेजकर अफसर साहब को फंसाने के लिए वीडियो शूट करने की प्लानिंक करते हैं, लेकिन उनका ये दाव भी उल्टा ही पड़ जाता है।
ससुर ने भी नहीं दिया साथ
इसके बाद हप्पू अपनी पत्नी राजेश से कहते हैं कि “ससुर जी ही कुछ मदद मांगों। उनकी तो इतनी जान पहचान है।” तभी हप्पू से ससुर वहां आते हैं और कहते हैं, “मैं तो खुद बिल्डर का सताया हुआ हूं। मैं छुट्टी मनाने गांव गया था, इतने में उसने मेरे फॉर्म हाउस की छत गिरा दी।”
पंडित जी ने दी घर की महिलाओं को सलाह
वहीं, एक दूसरे वीडियो में पंडित जी घर की महिलाओं को सलाह देते नजर आए। घर को बचाने के लिए घर की महिलाएं पंडित जी से कोई उपाय मांगती हैं। इस पर पंडित जी कहते हैं इसमें सारी गलती इस घर की महिलाओं की जबान की है। ये लोग सब कुछ बाहर वालों को बताती हैं, जिससे काम खराब हो जाता है। इसके बाद पंडित उन्हें नींबू कटवाने का एक उपाय भी बताते हैं।
क्या इन सब से हप्पू सिंह का घर टूटने से बच पाएगा? इसके बारे में जानने के लिए फॉलो करें हमें। हप्पू की उलटन पलटन को आप रोजाना रात 10 बजे एंड टीवी और जी5 पर देख सकते हैं।
