Gum hai kisi ke pyar mein: स्टार प्लस पर आने वाला सुपरहिट धारावाहिक “गुम है किसी के प्यार में” इन दिनों एक बड़े बदलाव से गुजर रहा है। इस धारावाहिक में इतने बड़े-बड़े ट्विस्ट और टर्न आ रहे हैं कि दर्शक लगातार हैरान होने की स्थिति में है। धारावाहिक में भी दिखाया जा रहा है कि नील भट्ट का कैरेक्टर विराट आएशा सिंह के कैरेक्टर सई जोशी से बेइंतहा प्यार करता है और उसे पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। लेकिन सई को विराट का यह बर्ताव पसंद नहीं आता और वह उससे अलग होने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।
त्रिकोण से बना चतुर्भुज
अब तक किया धारावाहिक विराट सही और पत्रलेखा ही कहानी कह रहा था लेकिन अब इसमें एक चौथा कोण जुड़ गया है और वह है डॉक्टर सत्या। सत्या का किरदार इस समय हर्षद चोपड़ा निभा रहे हैं, जिन्हें धारावाहिक में एंट्री करते ही दर्शकों ने बहुत प्यार देना शुरू कर दिया है। जैसे ही विराट ने सई पर यह आरोप लगाया कि उसका डॉक्टर सत्या के साथ अफेयर चल रहा है, वैसे ही डॉक्टर सत्या ने डॉक्टर सई जोशी के सामने शादी का प्रपोजल रख दिया। डॉक्टर सत्या और डॉक्टर सई जोशी के बीच आए इसने बदलाव को लेकर दर्शक बेहद खुश हैं।
सोशल मीडिया पर डॉक्टर सई जोशी और डॉक्टर सत्या कर रहे हैं ट्रेंड
डॉक्टर सत्या और डॉक्टर से ही जोशी के बीच आए इस नए बदलाव से सोशल मीडिया पर :गुम है किसी के प्यार में” धारावाहिक के दर्शक बेहद खुश हैं। यहां तक कि डॉक्टर सत्या अधिकारी का किरदार निभा रहे एक्टर हर्षद अरोड़ा को भी खूब पसंद किया जा रहा है क्योंकि दर्शक उनकी शादी देखने को बेताब हैं। इस धारावाहिक के अधिकतर प्रशंसक प्रशंसकों का कहना है कि विराट और भवानी काकू के साथ यही होना चाहिए क्योंकि उन्होंने ऐसे कर्म ही किए हैं। ट्विटर पर तो इस धारावाहिक के कई प्रशंसकों का यह कहना है कि विराट और भवानी दोनों ने मिलकर सई की जिंदगी बर्बाद कर दी और यही वह समय है जब उन्हें इसका फल मिलना चाहिए।
भवानी पहुंचेगी सत्या के घर
यह खबर आ रही है कि आने वाले एपिसोड में यह दिखाया जाएगा कि भवानी काकु सारे मामले को अपने हाथ में लेने की योजना बनाती है। सई और विराट दोनों साथ रहे और इसके लिए वह डॉक्टर सत्या के परिवार से मिलने योजना बनाती है। वह उन्हें यह बताना चाहती है कि विराट सई से बेइंतहा प्यार करता है और दोनों के दो बच्चे भी हैं। भवानी यह नहीं जानती है कि सत्या उसकी बहन अंबा का बेटा है। इस धारावाहिक से जुड़े स्रोत बताते हैं कि भवानी इस सीक्वन्स के दौरान अंबा से नहीं मिल पाएगी।
विराट के सामने होगी सत्या और सई की शादी
अपनी मां अंबा के मना करने के बावजूद डॉक्टर सत्या और डॉक्टर सई एक दूसरे से शादी करना चाहते हैं। सत्या को भी इस शादी से कोई परेशानी नहीं है क्योंकि उसे पता है कि सई कभी भी उसे इस रिश्ते को असलियत में बदलने के लिए दबाव नहीं डालेगी। सत्या सई को एक अच्छे दोस्त की तरह पसंद करता है लेकिन उससे प्यार नहीं करता है। इसलिए वह शादी के मंडप में विराट को बुला लेगा।
