Gautami Kapoor on Ram Kapoor 'Kiss Scene' With Sakshi Tanwar
Gautami Kapoor on Ram Kapoor 'Kiss Scene' With Sakshi Tanwar

Summary: पति राम के किसिंग सीन पर गौतमी ने दिया ईमानदारी भरा बयान

बड़े अच्छे लगते हैं के चर्चित इंटिमेट सीन को लेकर गौतमी कपूर ने सालों बाद अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने बताया कि शुरुआती झटके के बाद उन्होंने हालात को समझने का रास्ता चुना।

Ram Kapoor Kissing Scene: टीवी की दुनिया में कुछ सीन ऐसे होते हैं, जो पर्दे से निकलकर लोगों की निजी जिंदगी और समाज में भी चर्चा का विषय बन जाते हैं। फ़ेमस टीवी शो “बड़े अच्छे लगते हैं” का वह चर्चित इंटिमेट सीन भी कुछ ऐसा ही था, जिसने सालों पहले भारतीय टीवी की सीमाओं को तोड़ा था। हाल ही में यह मुद्दा चर्चा में आया राम कपूर की एक्ट्रेस पत्नी गौतमी कपूर के बयान से, जिन्होंने इस पूरे मामले पर बेहद ईमानदारी और परिपक्वता के साथ अपनी बात रखी है।

हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन को दिए एक इंटरव्यू में गौतमी कपूर ने उस पल को याद किया, जब उन्हें पहली बार राम कपूर और साक्षी तंवर के ऑनस्क्रीन इंटिमेट सीन के बारे में पता चला था। गौतमी के मुताबिक, यह कॉल रात करीब ढाई बजे आया था। उस वक्त वह नई-नई मां बनी थीं और अपने बच्चे को फ़ीड करा रही थीं। ऐसे समय में अचानक यह खबर मिलना स्वाभाविक तौर पर उन्हें झकझोर गया। उन्होंने बिना कुछ सोचे-समझे फोन काट दिया और उस पल आगे कुछ भी सोचने की स्थिति में नहीं थीं। गौतमी कहती हैं, “जब मुझे रात के 2.30-3 बजे कॉल आया कि सुनो बेबी, ऐसा हुआ है, तो मेरा पहला रिएक्शन था कि मैंने फोन रख दिया। मैं आगे सोचना भी नहीं चाहती थी”। 

गौतमी मानती हैं कि शुरुआती झटके के बाद उन्होंने खुद से सवाल किया कि क्या उनका रिएक्शन सही था। उन्होंने इस पर गंभीरता से विचार किया और यह समझने की कोशिश की कि राम उस समय कितनी मेहनत कर रहे थे। लगातार लंबे शिफ्ट्स, कई दिनों तक घर न लौट पाना और मानसिक दबाव से राम जूझ रहे थे। इस इन स्थितियों ने गौतमी को यह अहसास कराया कि किसी एक पल के रिएक्शन के आधार पर पूरे हालात को जज करना शायद सही नहीं था।

इस बातचीत में गौतमी कपूर ने प्रोड्यूसर एकता कपूर को लेकर भी अपनी बात रखी। राम कपूर के पुराने बयान पर उठे विवाद के संदर्भ में गौतमी ने कहा कि राम ने जो कहा, वह उनका सच था, लेकिन उसे गलत तरीके से समझा गया। उनके मुताबिक, एकता कपूर का रिएक्शन शायद किसी और संदर्भ को लेकर रहा हो। गौतमी ने एकता की तारीफ करते हुए कहा कि वह स्पष्ट सोच वाली और शानदार क्रिएटर हैं।

Ram Kapoor and Sakshi Tanwar's on-screen kiss
Ram Kapoor and Sakshi Tanwar’s on-screen kiss

“बड़े अच्छे लगते हैं” का वह किसिंग सीन अपने समय से काफी आगे था। भारतीय टीवी पर इस तरह के सीन को पहली बार दिखाया गया था, जहां पूरा परिवार एक साथ बैठकर शो देखता था। राम कपूर खुद भी इस सीन को लेकर कन्फ्यूजन में थे और उन्होंने एकता कपूर से सवाल किया था कि क्या वह वाकई ऐसा कुछ दिखाना चाहती हैं। लेकिन एकता को अपने फैसले पर पूरा भरोसा था। राम ने आगे बढ़ने से पहले गौतमी से भी बात की थी।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर बिना नाम लिए “अनप्रोफेशनल एक्टर्स” पर नाराजगी जताई थी। हालांकि, गौतमी कपूर का नजरिया ज्यादा संतुलित है। वह मानती हैं कि कई बार सच वही होता है, जो हम महसूस करते हैं, लेकिन उसे समझने और समझाने में गलतियां हो जाती हैं।

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...