Summary: भांगड़ा वीडियो पर हुई ट्रोलिंग से नहीं घबराई गौहर खान, दिया जबरदस्त जवाब
सितंबर 2025 में दूसरी बार मां बनीं एक्ट्रेस गौहर खान ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर पोस्टपार्टम के एक महीने बाद डांस करते हुए एक वीडियो शेयर किया। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ‘पोस्टपार्टम ग्लोरिफाई’ करने के लिए ट्रोल किया, लेकिन गौहर ने उन्हें बेबाकी से जवाब दिया।
Gauahar Khan Trolled for Bhangra: पिछले महीने सितंबर 2025 में दूसरी बार मां बनीं एक्ट्रेस गौहर खान ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह आधी रात को पंजाबी गाने पर भंगड़ा करती नजर आईं। उन्होंने यह वीडियो अपने डिलीवरी के महज एक महीने बाद पोस्ट किया, जिसमें वह यलो कलर के सलवार सूट में बिना किसी रिहर्सल के दिल खोलकर नाचती दिख रही थीं। इस वीडियो के पोस्ट करते ही लोगों ने उन्हें यह कहकर ट्रोल करना शुरू कर दिया कि पोस्टपार्टम को ग्लोरीफाई करने की क्या जरूरत है। गौहर भी चुप नहीं यहीं, उन्होंने बेबाक अंदाज में इसका जवाब भी दिया।
गौहर खान का भांगड़ा वीडियो
गौहर खान ने कल यानी 17 अक्टूबर 2025 को भांगड़ा करते हुए अपना एक वीडियो पोस्ट किया, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “रात के 12 बजे, कोई रिहर्सल नहीं, लेकिन इस गाने ने नचवा ही दिया !!! 1 महीना पोस्टपार्टम #mombomb।” इस वीडियो के लिए उन्होंने यलो कलर का एक गोटापट्टी सूट पहना था और इसके साथ गोल्डन जूलरी पेयर की थी। उनके इस बिंदास अंदाज को जहां एक तरफ फैन्स ने सराहा, वहीं कुछ लोगों ने ट्रोल करने में भी देर नहीं लगाई।
लोगों ने किया ट्रोल

एक यूजर ने सवाल उठाया – “पोस्टपार्टम को ग्लोरिफाई करने की क्या जरूरत है?” इस पर गौहर का जवाब उतना ही सटीक और साहसी था – “क्यों नहीं? क्या आपके पास नियमों की कोई किताब है? कृपया अपनी जिंदगी अपने नियमों से जिएं, मैं अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीती हूं।” एक अन्य यूजर ने कमेन्ट में लिखा, “ये कितना नाचती है बच्चे पर कब ध्यान देती होगी ये।” एक अन्य ने सबा खान की तारीफ करते हुए लिखा, “तौबा करो और सना खान से कुछ सीखो”।
तारीफ भी की लोगों ने
अन्य फैंस ने उनकी खूब तारीफ भी की। एक ने कमेन्ट किया, “आपको नाचते देखकर मुझे बहुत खुशी होती है।” एक अन्य ने लिखा, “लगता ही नहीं है कि आप दो प्यारे बच्चों की मां हैं।” एक और ने लिखा, “आप कमाल की हैं। प्रेग्नेंसी के एक महीने बाद नाचना मेरे लिए बस एक सपना था।”
मातृत्व की राह नहीं होती आसान
गौहर का यह आत्मविश्वास रातोंरात नहीं आया। उन्होंने खुद स्वीकार किया है कि पहली बार मां बनने की राह उनके लिए बेहद कठिन रही। अपने एक पॉडकास्ट में उन्होंने एक मार्मिक किस्सा शेयर करते हुए कहा था कि किस तरह उन्होंने पहली बार प्रेगनेंसी के दौरान बच्चे को खो दिया था। उन्होंने कहा, “मैं 36 की थी जब मेरी शादी हुई। हम जानते थे कि बच्चे के लिए ज्यादा इंतजार नहीं कर सकते। लेकिन पहली प्रेगनेंसी में मिसकैरेज हो गया। इससे उबरने में मुझे साल भर लग गया।”
गौहर की प्रोफेशनल लाइफ
गौहर के प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो हाल ही में उन्हें बिग बॉस 19 में देखा गया। इस एपिसोड में उन्होंने अपने देवर अवेज को सलाह दी थी। इस बयान ने शो में खूब चर्चा बटोरी।
