जल्द ही लोगों के सामने होगी ऊर्फी जावेद की लाइफ स्टोरी,ओटीटी पर रिलीज होगी सीरीज: Follow Kar Lo Yaar Release
Follow Kar Lo Yaar Release

Follow Kar Lo Yaar Release: ऊर्फी जावेद एक ऐसी स्टार हैं जिनका नाम सामने आते ही लोगों को उटपटांग ड्रेस पहनने वाली लड़की याद आ जाती है। लेकिन यह बात कहीं से भी गलत नहीं है कि उर्फी सोशल मीडिया का जाना पहचाना चेहरा हैं। वह अपनी ड्रेस और बेबाक अंदाज की वजह से हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं।

Also read: उर्फी जावेद का किस बॉलीवुड एक्टर पर है क्रश, शेयर किया नाम: Urfi Javed Crush

इस बार उर्फी वापस से चर्चा में बनी हुई है। लेकिन इस बार उनका ड्रेसिंग सेंस नहीं बल्कि आने वाली सीरीज ‘फॉलो कर लो यार’ चर्चा में बनी हुई है। यह सीरीज जल्दी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी। इस सीरीज में उर्फी का हटकर अवतार देखने को मिलने वाला है।

उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर सीरीज का एक पोस्ट और वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्हें मीडिया से बात करते हुए देखा जा रहा है। इसमें वह बताएंगे कि आखिरकार असली उर्फी कौन है और सीरीज के पीछे पूरे ड्रामा की एक झलक दिखाई जाएगी। ‘फॉलो कर लो यार’ में उर्फी के उतार-चढ़ाव भरी ज़िन्दगी के बारे में दिखाया गया है।

सोशल मीडिया सेंसेशन ऊर्फी जावेद के जीवन पर बनी फिल्म फॉलो कर लो यार दुनिया भर के 240 से ज्यादा देशों में 23 अगस्त को रिलीज होगी। फजीला एलाना और कामना मैनेज द्वारा इस प्रोड्यूस किया गया है और संदीप कुकरेजा ने इसे डायरेक्ट किया है। यह 9 एपिसोड की है जिसे देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

इस फिल्म के प्रोड्यूसर्स का कहना है कि मुंबई के बाहर से आने वाली लड़की कैसे साल 2022 में एशिया की सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली सेलिब्रिटी बनी और लोगों को अपना दीवाना बनाया यह फिल्म में दिखाया जाएगा।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...