उर्फी जावेद का बिकिनी लुक
अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ बीच पर जाकर रोमांटिक पल बिताना चाहती हैं, तो आपको अभिनेत्री उर्फी जावेद से बिकिनी के लिए टिप्स जरूर लेनी चाहिए।
Urfi Javed Bikini: गर्मियों का मौसम आ रहा है, ऐसे में लोग बीच पर छुट्टियां बिताने के लिए बेताब है। ऐसे समय में अक्सर महिलाएं बिकिनी कैरी करना काफी पसंद करती हैं। अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ बीच पर जाकर रोमांटिक पल बिताना चाहती हैं, तो आपको अभिनेत्री उर्फी जावेद से बिकिनी के लिए टिप्स जरूर लेनी चाहिए। उर्फी जावेद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ऐसे कई पोस्ट किए हैं, जिसमें उन्होंने बेहद शानदार बिकिनी पहनी है और आप चाहे तो उनसे टिप्स ले सकती हैं। आज हम आपको बताएंगे कि उर्फी की वो कौन सी बेस्ट बिकिनी हैं, जिन्हें आप कैरी कर सकती हैं।
आप अगर वेकेशन पर कुछ हटकर ट्राई करना चाहती है, तो आप उर्फी जावेद कि यह बिकिनी बिल्कुल पहन सकती हैं। यह ग्रीन शेड बिकिनी उर्फी ने खुद बनाया था। अभिनेत्री ने सीप से अपना बॉटम तैयार किया था। जिसके साथ आप चाहे तो ट्रांसपेरेंट शर्ग पेयर अप करके पहन सकती हैं, जो आपको एक अलग लुक देगा।
आप चाहे तो यह बिकनी पहनकर समुद्र किनारे बिल्कुल कूल लुक दे सकती हैं। उर्फी जावेद की ये बिकिनी बिल्कुल प्रिंटेड है, जो बाजार में हर जगह मौजूद है। उर्फी की इस बिकनी में खास बात ये है कि यह फ्लोरल होने के साथ ही साथ इसमें नॉट डालकर एक अलग लुक देने की कोशिश की गई है, जो आपके पार्टनर का मन लुभा सकता हैं।
फूलों से बनी इस बिकिनी को एक बार करें ट्राई
अगर आपका फिगर स्किनी है, तो आप उर्फी जावेद की ये ब्लू शेड बिकिनी बिल्कुल ट्राई कर सकती है। यह बिकिनी बीच से लेकर स्विमिंग पूल तक के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। इस बिकिनी के टॉप को ट्यूब लुक दिया गया है, यानी की ब्रेस्ट को कोई सपोर्ट नहीं मिला है। इसलिए अगर आपका वजन अधिक नहीं है, तो आप यह बिकिनी पहन सकती है।
उर्फी जावेद ने बिकिनी के कई स्टाइल इनोवेट किया है, जिसमें उनका यह बिकिनी स्टाइल काफी लोकप्रिय है। जो दो कलर कंबीनेशन से बना है। बिकिनी के टॉप पर खास डिजाइन दी गई है, जो सोल्डर तक जाती है। नीचे पतली सी यलो पट्टी लगी है। ये वन सोल्डर लुक की बिकिनी है। आप ये बिकिनी बीच से लेकर स्विमिंग पुल तक में पहन सकती है, जो आपको क्लासी लुक देगा।
उर्फी की ये ग्रीन शेड प्रिंटेड बिकिनी काफी खास है। हर उम्र और हर शेप की महिलाएं ये बिकिनी अपने वेकेशन के दौरान कैरी कर सकती है। आप अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए फ्लोरल कलर की शर्ग पहन सकती हैं। यह बिकिनी आपके लिए बिल्कुल कंफर्टेबल साबित हो सकती हैं।
हमने फूलों को अक्सर एक्सेसरीज के रूप में इस्तेमाल किया है, लेकिन उर्फी जावेद ने अब फूलों से बिकिनी बनाना भी शुरू कर दिया है। जो आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। अगर आप सिर्फ बिकिनी अपने पार्टनर को प्रभावित करने के लिए पहनना चाहती हैं, तो आप फूलों से बनी बिकिनी एक बार ट्राई कर सकती हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप फूलों से बनी बिकिनी पहनकर बीच पर ना जाएं।
उर्फी जावेद सोशल मीडिया सेंसेशन बनी हुई है। उनके आउटफिट्स फैंस को काफी पसंद आते हैं। वह कई बार ट्रोल भी हुई है, लेकिन उन्हें इस बात से खास फर्क नहीं पड़ता है। वह अपने फैशन को लेकर काफी एक्टिव रहती हैं।