DIVYANKA TRIPATHI
DIVYANKA TRIPATHI

Divyanka Tripathi: दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सबसे प्यारे कपल में से हैं। दोनों ही ट्रेवल करना पसंद करते है। अभी फिलहाल वो दोनों यूरोप में हैं और वहां का आनंद ले रहे है लेकिन दिव्यंका की स्टोरी से अब पता चला कि उनका समान चोरी हो गया है।

DIVYANKA TRIPATHI
DIVYANKA TRIPATHI

READ ALSO: इन बॉलीवुड सितारों ने फिल्मों की सफलता के बाद बढ़ाई फीस, जानिए चार्ज करते हैं कितना करोड़: Bollywood Actors Fees

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया को अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर यूरोप की छुट्टियों की फोटोज डालते हुए देखा गया। अब दोनों एक मुश्किल में फंस गए है क्योंकि फ्लोरेंस में उनके पासपोर्ट, पर्स, पैसे और खरीदारी के सामान लूट लिए गए है..अब, विवेक ने एक इंटरव्यू में उसी घटना के बारे में खुलकर बात की और बताया कि उनके साथ ऐसा कैसे हुआ। उन्होंने कहा कि इस जर्नी में सब अच्छा था लेकिन जैसे हम फ्लोरेंस पहुचें , तो वहां के पार्किंग में खड़ी हमारी कार से हमारी सभी चीजे चोरी हो गई थी। जिसमें
पासपोर्ट, पर्स, पैसे, खरीदारी थी..

पासपोर्ट, पर्स और 10 लाख रुपये की अन्य कीमती वस्तुओं की चोरी होने के तुरंत बाद दिव्यंका और विवेक लोकल पुलिस के पास पहुंचे। वहाँ सबूतों की कमी के कारण लोकल पुलिस ने उनकी कोई मदद करने से इनकार कर दिया। जब उन्होंने उसी घटना की सूचना दी, तो पुलिस स्टेशन भी बंद होने वाला था। इस प्रकार, जोड़े को विदेशी धरती पर कोई मदद नहीं मिली। उन्हें उम्मीद है कि कुछ दिनों में उन्हें अपने देश वापस लौटने के लिए भारतीय दूतावास से मदद मिलेगी।