बॉलीवुड सितारें कितना करते हैं फिल्मों के लिए चार्ज
इन बॉलीवुड स्टार्स ने फिल्मों की सफलता के बाद अपनी फीस बढ़ाई है, लेकिन जब इन सितारों की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो जाती है, तो यह अपनी फीस कम भी अक्सर कर देते हैं।
Bollywood Actors Fees: फिल्म देखना सभी को पसंद होता हैं। शायद फिल्म दर्शकों का मनोरंजन करने का एक सबसे अच्छा स्रोत है। फिल्म सिर्फ इंटरटेनमेंट ही नहीं बल्कि इंफोमेंट का भी एक अहम हिस्सा रहा है। वहीं, जो सितारे फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने हैं, वो फिल्म के हिट होने के बाद रातों-रात अपनी फीस बढ़ा देते हैं। कई बार छोटे बजट की फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर लेती है, जिस वजह से स्टार्स की वैल्यू बढ़ जाती है और वह अपनी फीस बढ़ा देते हैं। आज हम आपको ऐसे ही बॉलीवुड सितारों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने फिल्म हिट होने के बाद अपनी फीस बढ़ा दी थी।
Bollywood Actors Fees: रणबीर कपूर
रणबीर कपूर की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म के लिए रणबीर कपूर ने 25 से 30 करोड़ रूपए चार्ज किए थे। इस फिल्म के अपार सफलता के बाद रणबीर ने रातों-रात अपनी फीस बढ़ा दी है। अब रणबीर किसी भी मूवी के लिए 60 से 70 करोड़ रूपए चार्ज कर रहे हैं।
आयुष्मान खुराना
आयुष्मान खुराना एक वर्सेटाइल एक्टर हैं। वह अपनी फिल्मों से दर्शकों का दिल जीतने रहते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार आयुष्मान अपनी प्रत्येक फिल्म के लिए 10 से 12 करोड़ चार्ज करते हैं।
कार्तिक आर्यन
कार्तिक आर्यन अभी बॉलीवुड में छाए हुए हैं। उनकी प्रत्येक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। पिछले साल उनकी फिल्म भूल भुलैया ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़े थे, जिसके बाद कार्तिक ने अपनी फीस रातों-रात बढ़ा दी थी। कार्तिक अब किसी भी फिल्म के लिए 20 से 25 करोड़ रूपए चार्ज करते हैं। गौरतलब है कि कार्तिक ने भूल भुलैया फिल्म के लिए 15 करोड़ लिए थे।
रणवीर सिंह
रणवीर सिंह अपनी प्रत्येक फिल्म के लिए 30 करोड़ रुपए चार्ज कर रहे हैं, जबकि उनकी लगातार दो फिल्में जयेशभाई जोरदार और सर्कस ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल करके नहीं दिखाया है। रणवीर ने अपनी फिल्म 83 के लिए मेकर्स से 13 करोड़ लिए थे। फिल्म में उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी, जिस वजह से रणवीर ने अपनी फीस बढ़ाई थी, लेकिन लगातार दो फिल्में फ्लॉप होने के बाद रणवीर अभी अपनी फीस नहीं बढ़ा रहे हैं।
‘कबीर सिंह’ शाहिद कपूर के लिए टर्निंग पॉइंट हुई साबित
शाहरुख खान
शाहरुख खान बॉलीवुड के बादशाह है। उनकी फिल्म पठान बॉक्स ऑफिस पर पिछले दिनों सुपरहिट हुई है। पठान में उनकी एक्टिंग स्किल्स को काफी सराहा गया था। एक रिपोर्ट के अनुसार शाहरुख फिल्म की सफलता में 60 फ़ीसदी प्रॉफिट खुद रखते हैं। इसके अलावा उन्हें मेकर्स की तरफ से अच्छी खासी फीस मिलती है, जो कि करीब 50 से 60 करोड़ रूपए के करीब होती है। पिछले दिनों एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि शाहरुख ने फिल्म पठान के लिए मेकर्स से 120 करोड़ लिए हैं, लेकिन शाहरुख ने खुद इस बात को कंफर्म नहीं किया है।
शाहिद कपूर
शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी पिछले साल रिलीज हुई थी, जिसमें उनके एक्टिंग को पसंद किया गया था। वैसे फिल्म कबीर सिंह शाहिद कपूर के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुई थी। जिसके बाद शाहिद अभी प्रत्येक फिल्म के लिए 31 करोड़ चार्ज कर रहे हैं।
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी ने कमाई के कई रिकॉर्ड्स बॉक्स ऑफिस पर तोड़े थे, जिसके बाद अक्षय ने फिल्म रामसेतु के लिए मेकर्स से 50 करोड़ फीस के तौर पर ली थी। हालांकि,अक्षय अक्सर अपनी फीस बढ़ाते और घटाते रहते हैं।
सलमान खान
सलमान खान इंडस्ट्री के हाई-पेड एक्टर्स में से एक है। वह अक्सर मेकर्स के साथ प्रॉफिट शेयरिंग पर डील करते हैं। मतलब साफ है कि मेकर्स उन्हें मोटी फीस भी देते हैं, लेकिन वह फिल्म की कमाई में से 60 से 70% हिस्सा खुद भी रखते हैं। यानी सलमान को एक फिल्म से 100 से 120 करोड़ मिल जाते हैं।
इन बॉलीवुड स्टार्स ने फिल्मों की सफलता के बाद अपनी फीस बढ़ाई है, लेकिन जब इन सितारों की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो जाती है, तो यह अपनी फीस कम भी अक्सर कर देते हैं।
