Nadaaniyan Song Out
Nadaaniyan Song Out

Nadaaniyan Song Out: इब्राहिम अली खान और ख़ुशी कपूर की आने वाली फ़िल्म ‘नादानियाँ’ का बहुप्रतीक्षित रोमांटिक ट्रैक ‘इश्क में’ आखिरकार रिलीज़ हो गया है। 3 फरवरी, 2025 को नेक्स्ट ऑन नेटफ्लिक्स इवेंट में इसे रिलीज किया गया, यह गाना पहले से ही अपने मंत्रमुग्ध कर देने वाले दृश्यों और मनमोहक धुन के साथ चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इब्राहिम की तुलना उनके पापा सैफ अली खान से कर रहे हैं।

इश्क में’ प्यार और दोस्ती की फीलींग को दिखा रहा है। इस गाने को मशहूर जोड़ी सचिन-जिगर ने रचा है और इसके बोल अमिताभ भट्टाचार्य द्वारा लिखे गए है, इश्क में एक दिल को छू लेने वाला लव सोंग है जो रोमांस को खूबसूरती से दिखा रहा है। इस गाने को सचेत टंडन, असीस कौर और सचिन-जिगर ने गाया है, जो इस मधुर धुन में एक जादुई स्पर्श जोड़ता है। नेटफ्लिक्स इवेंट में इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर ने गाने पर डांस भी किया।

इस म्यूज़िक वीडियो में अर्जुन और पिया के किरदारों को खुशी और इब्राहिम ने निभाया है। शानदार प्राकृतिक लोकेशन पर सेट किए गए इस गाने में अंतरंग और प्यार के पलों के माध्यम से उनकी खिलती हुई प्रेम कहानी को दिखाया गया है। गाने के बोल और मधुर धुन के साथ, इश्क में इस वैलेंटाइन सीज़न का सर्वश्रेष्ठ रोमांटिक गाना बनने का दम रखता है।

निर्देशक शौना गौतम ने इंस्टाग्राम पर अपनी खुशी शेयर करते हुए, गाने के साथ एक इमोशनल पोस्ट किया कि “इश्क में” सिर्फ़ गाने से कहीं ज़्यादा है, यह वह भावना है जिसने इस फ़िल्म को बनाया, वह प्यार जिसने उनके सफ़र को एक रूप दिया। मेरे दिल से आपके दिल तक – उम्मीद है कि यह आपके दिल में घर कर जाएगा। उम्मीद है कि आपको यह गाना पसंद आएगा।”

फिल्म के फर्स्ट-लुक पोस्टर के सामने आने के बाद से ही फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ गई है। पोस्टर में इब्राहिम और ख़ुशी को गले मिलते हुए दिखाया गया था, जिसकी टैगलाइन है, “हर प्रेम कहानी में थोड़ी सी नादानी होती है।” उनकी नई जोड़ी और शानदार केमिस्ट्री ने इस रोमांटिक कॉमेडी के लिए उत्सुकता बढ़ा दी है, जिससे यह साल की सबसे बेसब्री से प्रतीक्षित फिल्मों में से एक बन गई है।
इश्क में प्यार का मूड सेट करते हुए, ‘नादानियां’ एक आनंददायक फिल्म होने का वादा करती है