बुलगारी इवेंट में फैंस बोले-''जंगली बिल्ली'': Bulgari Event 2023
Priyanka Bulgari Event Look

Bulgari Event 2023: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब इंटरनेशनल इवेंट्स की लाइमलाइट लूट रही हैं। प्रियंका जिस भी इवेंट में जाती हैं, अपने ड्रेसिंग सेंस, ज्वेलरी और हेयर स्टाइल से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं। हाल ही में प्रियंका रोम में बुलगारी होटल की लॉन्चिंग पार्टी में पहुंचीं। इस दौरान पीसी के शानदार लुक्स के आगे हॉलीवुड की ब्यूटीज की खूबसूरती भी फीकी नजर आई। जैसे ही इस इवेंट की तस्वीरें सामने आईं, ये इंटरनेट पर छा गईं। हर कोई प्रियंका के लुक की तारीफ कर रहा है।

व्हाइट अवतार में पहुंची प्रियंका

इस बिग इवेंट के लिए प्रियंका ने व्हाइट कलर का हाई स्लिट आउटफिट चुना। इवेंट में उनके साथ हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस जेंडया भी नजर आईं। पीसी से उल्ट जेंडया ब्लैक आउटफिट में इस इवेंट में पहुंचीं। हालांकि सारी सुर्खियां फैशन आइकन प्रियंका ने लूट ली। भारतीय एक्ट्रेस ने बोल्ड लुक अपनाते हुए गैम्बेटिस्टा वल्ली कूटुर की व्हाइट कलर की डीप वी नेक ड्रेस चुनी। ड्रेस की फेदर लगी फुल स्लीव्स ने इसका लुक और भी बढ़ा दिया। फ्लेयर्ड बॉटम में एक हाई स्लिट और एक ट्रेलिंग ट्रेल इसमें ग्लैमर जोड़ रही थी। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए प्रियंका ने ग्रीन मोतियों का एक खूबसूरत शानदार नेकपीस पहना। इस नेकपीस में एमरल्ड और डायमंड से सजा बड़ा था पेंडेंट था, जो प्रियंका को बहुत ही रॉयल लुक दे रहा था। इस बड़े से नेकपीस पर मानों सभी की निगाहें ठहर गईं।  

सबसे अलग हेयरस्टाइल

प्रियंका ने अपने आउटफिट और एक्सेसरीज के साथ ही अपनी हेयरस्टाइल पर खास ध्यान दिया। इवेंट में प्रियंका दो चोटियां, जी हां! दो पोनी टेल बनाकर पहुंचीं। ​पीसी की यह हेयरस्टाइल लॉन्च इवेंट में चर्चा का विषय बन गई। वहीं सोशल मीडिया पर प्रियंका की इस हेयरस्टाइल की उनके फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। कुछ फैंस का कहना है कि प्रियंका अपनी हेयरस्टाइल के कारण 20 साल की लग रही हैं। वहीं कुछ फैंस ने प्यार से उन्हें जंगली बिल्ली का खिताब दे डाला। कुछ फैंस के कमेंट किया कि यह प्रियंका के सबसे खूबसूरत लुक्स में से एक है। अपने लुक को बढ़ाने के लिए प्रियंका ने बोल्ड मेकअप लुक चुना। उन्होंने ब्राउन आईशैडो के साथ विंग आईलाइनर लगाया। मस्कारा से अपनी पलकों को और भी गहरा किया। गालों पर ब्लश और होठों पर बरगंडी शेड की लिपस्टिक लगाई।  

इस बुलगारी इवेंट में भी छा गई थीं प्रियंका

यूफोरिया एक्ट्रेस जेंडया ने इस दौरान ब्लैक लुक अपनाया। जेंडया ने काले रंग का वैलेंटिनो सूट वियर किया। फिशनेट टॉप ने एक्ट्रेस को ग्लैमरस लुक दिया। लॉन्ग ईयररिंग्स और डस्की मे​कअप से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और जेंडया ने पिछले महीने इटली के वेनिस में बुलगारी इवेंट में भी हिस्सा लिया था। उस दौरान प्रियंका बरगंडी कलर के खूबसूरत को-ऑर्डिनेट आउटफिट में नजर आई थी। प्रियंका की स्कर्ट पर फ्लोरल डिटेल ने सुर्खियां बंटोर ली थी। डायमंड चोकर और ड्रॉप ईयररिंग्स के साथ प्रियंका ने अपने लुक को कंप्लीट किया था। बोल्ड मेकअप ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए थे।