Overview: एल्विश यादव गोलीकांड पर पिता का बयान
गुरुग्राम में एल्विश यादव के घर गोलीबारी हुई। पिता ने बताया कि एल्विश डरा हुआ है, जबकि घटना की जिम्मेदारी भाऊ गैंग ने ली है।
Elvish Yadav Firing Case: हाल ही में एल्विश यादव और उनका परिवार रविवार सुबह गुरुग्राम के सेक्टर 57 स्थित अपने घर पर हुए हमले की खबरों के बाद सुर्खियां बटोर रहे हैं। यूट्यूबर के गुरुग्राम वाले घर के बाहर अज्ञात हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग की। इस घटना ने न सिर्फ इलाके में दहशत फैलाई, बल्कि एल्विश के परिवार को भी गहरी चिंता में डाल दिया। एल्विश के पिता ने अब इस घटना पर प्रतिक्रिया दी है और पुष्टि की है कि उनका बेटा एल्विश सुरक्षित है।
गोलीबारी की फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे दो बाइक सवार नकाबपोश हमलावर एल्विश के घर के बाहर आते हैं लगातार बिना किसी डर के गोलियां चलाते हैं। कुछ सेकंड बाद उनमें से ही एक बदमाश मे न गेट पर झुकता है और घर के अंदर की ओर भी गोलियां चलाता रहा। गोलीकांड के बाद दोनों फरार हो जाते हैं।
पिता ने सुनाई पूरी आपबीती
#WATCH | Firing at Elvish Yadav's residence | Between 5:30 and 6 AM today, some unknown persons fired at a house in the jurisdiction of Police Station Sector-56, Gurugram. Elvish Yadav lives on the second floor of the house in which the firing took place. Elvish Yadav was not at… pic.twitter.com/AEDjXhMwZc
— ANI (@ANI) August 17, 2025
एएनआई से बातचीत में एल्विश के पिता राम अवतार यादव ने पूरी घटना के बारे में बताया। एल्विश के पिता के अनुसार, “सुबह के समय लगभग 5.30 बजे हमें गोलियों के चलने की आवाजें आने लगी। जब हमने बाहर जाकर देखा तो वहां गोलियों की बौछार हो रही रही थी। फिर हमने तुरंत सीसीटीवी चेेक किया, जिसमें दो लोग अंधाधुंध गोलियां बरसा रहे थे। शायद इसमें कोई तीसरा भी शामिल था। जब हमने पुलिस को सूचना दी तो पता चला कि उस दौरान 15 से भी अधिक राउंड फायरिंग की गई थी।”
पिता ने एल्विश को लेकर जताई चिंता
राम अवतार यादव का कहना है कि एल्विश इस घटना के बाद मेंटली काफी डरा हुआ है। उन्होंने आगे बताया कि अच्छा हुआ कि उस वक्त मेरा बेटा एल्विश घर पर मौजूद नहीं था। ज्यादातर वह अपने काम को लेकर गुरुग्राम वाले मकान से बाहर ही रहता है। एल्विश के पिता ने बताया वह ठीक है। मेरी उससे बात हुई है। हालांकि हमें अभी भी डर लग रहा है। जिन्होंने ऐसा कदम उठाया। भगवान उन लोगों को सद्बुद्धि दे।
यह घटना न केवल एल्विश यादव की फैमिली के लिए बल्कि उनके लाखों फॉलोअर्स के लिए भी चिंता का विषय बनी हुई है। एल्विश आर्मी उनकी सुरक्षा के लिए दुआ कर रहे हैं। इसके साथ ही पुलिस के लिए यह जांच एक बड़ी चुनौती बन गई है।
पुलिस की जांच और गैंग की जिम्मेदारी
गुरुग्राम पुलिस ने घटना की पुष्टि की है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस के पीआरओ संदीप कुमार ने कहा, “सुबह करीब साढ़े पांच बजे तीन नकाबपोश बदमाशों ने एल्विश यादव के घर के बाहर एक दर्जन से ज्यादा राउंड फायरिंग की। उस समय एल्विश घर पर नहीं थे।” इस घटना की जिम्मेदारी हिमांशु भाऊ गैंग ने ली है।
गैंग का आरोप और विवाद
हिमांशु भाऊ गैंग ने एक पोस्ट जारी कर कहा कि उन्होंने यह हमला इसलिए किया क्योंकि एल्विश यादव ने ऑनलाइन सट्टे का प्रचार किया, जिससे कई परिवार बर्बाद हुए। हालांकि, पुलिस ने पोस्ट में किए गए दावों की कोई पुष्टि नहीं की है। न्यूज चैनल्स ने भी इस बयान की पुष्टि से दूरी बनाई है।
एल्विश यादव का वर्कफ्रंट
यूट्यूबर से लेकर रियलिटी शो स्टार तक का सफर तय करने वाले एल्विश यादव सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं। हाल ही में वह लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 में नजर आए थे और इससे पहले वह रोडीज में गैंग लीडर की भूमिका निभा चुके हैं। बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 जीतना उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि रही है। इस शो ने उन्हें एक नए मुकाम पर पहुंचा दिया।
