Romantic Drama-Ek Deewane Ki Deewaniyat
Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection 50 Crore

Overview:

हर्षवर्धन राणे की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 करोड़ के आंकड़े के करीब पहुंच गई है। मिलाप झावेरी के निर्देशन में बनी ये रोमांटिक ड्रामा फिल्म सुपरहिट साबित हो रही है।

Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection 50 Crore: हर्षवर्धन राणे स्टारर फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बना रखी है। दूसरे मंगलवार को भी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगभग ₹3.50 से ₹3.75 करोड़ नेट की कमाई की है। इसी मजबूती के चलते, इस म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा ने 8 दिनों में कुल ₹48.75 करोड़ नेट का शानदार बिजनेस कर लिया है और अब यह 50 करोड़ के आंकड़े को पार करने की तैयारी में है। आइए फिल्म की टोटल कमाई पर नजर डालते हैं।

छोटे बजट में बड़ी सफलता

मिलाप झावेरी के निर्देशन में बनी यह फिल्म दर्शकों के बीच तेजी से पॉपुलर हो रही है। इसके वायरल म्यूजिक ट्रैक्स और दिलचस्प प्रमोशनल कंटेंट खासकर यंगस्टर्स को इंप्रेस कर रहा है। ऐसे में दिलचस्प बात यह है कि हर्षवर्धन राणे की फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ की री-रिलीज के प्रभाव ने भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचा है। सीमित बजट में बनी इस फिल्म ने अब तक के प्रदर्शन के आधार पर ‘क्लीन हिट’ का दर्जा हासिल कर लिया है और यह हर्षवर्धन राणे के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

70 करोड़ क्लब की ओर बढ़ता सफर

फिल्म की मौजूदा रफ्तार को देखते हुए, अनुमान है कि आने वाले हफ्तों में यह फिल्म ₹70 करोड़ नेट तक की कमाई कर सकती है, जो इसके कास्ट और बजट के लिहाज से बेहद शानदार आंकड़ा होगा। खास बात यह है कि फिल्म ने यह प्रदर्शन उस समय किया है जब इसका मुकाबला एक बड़ी फिल्म ‘थामा’ से चल रहा था। इसके बावजूद, फिल्म ने दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाई और टिकट खिड़कियों पर मजबूती से टिकी रही।

यंगस्टर्स की पसंद और सीमित रिलीज का फायदा

पोस्ट-दीवाली रिलीज होने के बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बना रखी है। चूंकि यह युवा दर्शकों को केंद्र में रखने वाली फिल्म है, इसलिए इसे फैमिली या कॉमेडी फिल्मों की तरह बड़ा दीवाली बूस्ट नहीं मिला, लेकिन इसके बाद दर्शकों की रुचि लगातार बनी रही। सीमित रिलीज ने भी फिल्म के पक्ष में काम किया है और इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। कुल मिलाकर, ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूती साबित कर दी है। अगर यह ट्रेंड कुछ और हफ्ते बना रहा, तो फिल्म हर्षवर्धन राणे के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बन सकती है।

दिनकमाई (रु. में)
मंगलवार₹9.00 करोड़
बुधवार₹7.75 करोड़
गुरुवार₹6.25 करोड़
शुक्रवार₹5.25 करोड़
शनिवार₹6.50 करोड़
रविवार₹7.00 करोड़
पहला सोमवार₹3.50 करोड़
दूसरा मंगलवार (अनुमानित)₹3.50 करोड़
कुल₹48.75 करोड़

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...