Diljeet and Amitabh
Diljeet and Amitabh

Summary: एक मजेदार पल सोशल मीडिया पर वायरल

कौन बनेगा करोड़पति 17 के मंच पर दिलजीत दोसांझ ने अपनी बेबाकी और ह्यूमर से सबका दिल जीत लिया। उन्होंने मजाकिया लहज़े में अमिताभ बच्चन से कहा कि बचपन में उन्हें उनकी एक फिल्म सौदागर बिल्कुल पसंद नहीं आई थी।

Diljit in KBC 17: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ में गेस्ट बनकर अपने अंदाज से सबका दिल जीत लिया। शो के दौरान मशहूर होस्ट अमिताभ बच्चन के साथ हल्की-फुल्की बातचीत में दिलजीत ने साफ-साफ कहा कि बचपन में वे अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की फिल्मों के बहुत बड़े फैन थे। लेकिन एक ऐसी फिल्म थी जो उन्हें अधिक पसंद नहीं आई और वह थी 1973 में आई सौदागर।

दिलजीत ने यह बात मजाकिया अंदाज़ में कही, जिससे माहौल हल्का-फुल्का और मजेदार बन गया। उन्होंने बिग बी से कहा, “हम बचपन में आपकी और धर्मेंद्र जी की फिल्में बहुत पसंद करते थे क्योंकि उनमें बहुत एक्शन होता था। लेकिन एक फिल्म थी जो मुझे पसंद नहीं आई थी, जिसमें आप ‘गुड़ बेचते थे’,” उन्होंने हंसते हुए कहा और ईशारा सौदागर की ओर था।

यह सुनकर अमिताभ बच्चन पहले तो कुछ पल के लिए चौंके, लेकिन फिर जोर-जोर से हंसने लगे। अपनी हमेशा की तरह विनम्र और मजाकिया शैली में अमिताभ ने दिलजीत की बात को बहुत सहजता से लिया और हंसते हुए कहा, “मैं आपकी सभी फिल्में देखा करता था सर – शोले, अमर अकबर एंथनी, कूली, सत्ते पे सत्ता… सब। मुझे आप और धर्मेंद्र जी की जोड़ी बहुत पसंद थी। लेकिन एक फिल्म मुझे नहीं पसंद आई थी… सौदागर।”

दिलजीत ने मुस्कुराते हुए कहा और अमिताभ बच्चन ठहाकों में डूब गए। यह प्यारा और मजेदार पल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जब सोनी टीवी ने इसका वीडियो शेयर किया। दर्शकों ने अमर सिंह चमकीला स्टार दिलजीत की सच्चाई और हास्य भावना की जमकर तारीफ की।शो पर अमिताभ बच्चन, दिलजीत की ईमानदार बात से बेहद खुश नजर आए।

बता दें कि अमिताभ फिल्म सौदागर में नूतन के साथ नजर आए थे। यह फिल्म अपने गंभीर और परिपक्व विषय के लिए जानी जाती है, जो शायद बचपन में दिलजीत को उतनी पसंद नहीं आई थी। लेकिन उनकी सच्ची और खिलखिलाती ईमानदारी ने इस पल को टीवी पर बेहद प्यारा और यादगार बना दिया। यह पहली बार नहीं है जब दिलजीत ने अपनी बेबाकी से लोगों का दिल जीता हो। पहले भी कई इंटरव्यूज, टॉक शोज और लाइव कॉन्सर्ट्स में वे अपनी सादगी और सच्चाई से दर्शकों को प्रभावित कर चुके हैं।

हाल ही में दिलजीत ने ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में भी कुछ ऐसा ही किया और एक नया इतिहास रच दिया। दरअसल, दिलजीत पहले ऐसे भारतीय कलाकार बन गए हैं जिन्होंने सिडनी के एक बड़े स्टेडियम शो के सभी टिकट बेच दिए। शो शुरू होने से पहले ही सभी टिकट बिक चुके थे। कुछ टिकटों की कीमत तो 800 डॉलर यानी कि लगभग 66 हजार रुपए तक पहुंच गई थी। शो में करीब 30,000 दर्शक मौजूद थे जिन्होंने दिलजीत के गानों पर जमकर मस्ती की। शाम का माहौल और भी यादगार बन गया जब एक फैन और उसके परिवार ने दिलजीत के मेट गाला 2025 वाले लुक को दोबारा तैयार किया। 

ढाई दशक से पत्रकारिता में हैं। दैनिक भास्कर, नई दुनिया और जागरण में कई वर्षों तक काम किया। हर हफ्ते 'पहले दिन पहले शो' का अगर कोई रिकॉर्ड होता तो शायद इनके नाम होता। 2001 से अभी तक यह क्रम जारी है और विभिन्न प्लेटफॉर्म के लिए फिल्म समीक्षा...