Diljit Dosanjh becomes the first Indian artist to sell out a stadium concert in Sydney, marking a historic moment for Indian music on the global stage.

Summary: दिलजीत दोसांझ ने सिडनी में लिखा नया इतिहास, ऑस्ट्रेलिया में ऐसा करने वाले पहले भारतीय सिंगर

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने एक बार फिर भारत का नाम दुनिया भर में रोशन कर दिया है। हाल ही में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में अपने कॉन्सर्ट के जरिए इतिहास रच दिया।

Diljit Dosanjh Makes History: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ कुछ साल पहले तक सिर्फ पंजाब की म्यूजिक इंडस्ट्री में ही एक जाना-पहचाना नाम थे, लेकिन समय के साथ उन्होंने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना ली। अपनी अनोखी आवाज़, सादगी और मज़ाकिया अंदाज़ के कारण उन्होंने पूरे भारत में लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है। आज उनके फैंस सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में मौजूद हैं। दिलजीत लगातार ऐसे कई इंटरनेशनल कॉन्सर्ट करते हैं जहां हजारों की संख्या में उनके फैंस पहुंचते हैं। उनका हर शो एक त्योहार जैसा माहौल बना देता है। हाल ही में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में भी कुछ ऐसा ही किया और एक नया इतिहास रच दिया। दरअसल, दिलजीत पहले ऐसे भारतीय कलाकार बन गए हैं जिन्होंने सिडनी के एक बड़े स्टेडियम शो के सभी टिकट पूरी तरह बेच दिए। तो चलिए जानते हैं उनके इस नए रिकॉर्ड के बारे में।

दिलजीत के शो की लोकप्रियता का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि शो शुरू होने से पहले ही सभी टिकट बिक चुके थे। कुछ टिकटों की कीमत तो 800 डॉलर यानी कि लगभग 66 हजार रुपए तक पहुंच गई थी। शो में करीब 30,000 दर्शक मौजूद थे जिन्होंने दिलजीत के गानों पर जमकर मस्ती की। शाम का माहौल और भी यादगार बन गया जब एक फैन और उसके परिवार ने दिलजीत के मेट गाला 2025 वाले लुक को दोबारा तैयार किया। उनका यह प्यारा ट्रिब्यूट सोशल मीडिया पर छा गया।

दिलजीत दोसांझ अपनी मजेदार और विनम्र पर्सनैलिटी के लिए भी जाने जाते हैं। शो के दौरान उन्होंने दर्शकों से पंजाबी और इंग्लिश दोनों में बात की और कई फैंस से मजाकिया अंदाज़ में बातचीत भी की। उनके परफॉमेंस में सिंगिंग, कॉमेडी और दिल छू लेने वाला अहसास सब कुछ शामिल था, जिसने फैंस का दिल जीत लिया।

दिलजीत का हालिया एल्बम ‘ऑरा’ दुनियाभर की म्यूजिक लिस्ट में धूम मचा रहा है। इस एल्बम के गाने ‘कुफर’ (मानुषी छिल्लर के साथ), ‘यू एंड मी’ और ‘चार्मर’ (सान्या मल्होत्रा के साथ) खूब पसंद किए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर इनके वीडियो ट्रेंड कर रहे हैं। ‘ऑरा टूर 2025’ को भी लोगों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। यह टूर, उनके सुपरहिट ‘दिल-लुमिनाती वर्ल्ड टूर’ के बाद शुरू हुआ है और अब इसे भी बड़ी सफलता मिल रही है।

दिलजीत दोसांझ ने सिर्फ म्यूजिक की दुनिया में ही नहीं, बल्कि फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग से गहरी छाप छोड़ी है। उनकी नैचुरल एक्टिंग और सादगी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। अब वे जल्द ही अपनी अगली बड़ी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी जैसे दमदार कलाकार भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है और इसे जनवरी 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...