Dia Mirza Mumbai Home: दिया मिर्जा बॉलीवुड की उन हस्तियों में शामिल होती हैं, जिनके लाइफस्टाइल और विचार हर किसी इंस्पायर्ड करते हैं। दिया मिर्जा मिस एशिया पेसिफिक का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं। उनकी खूबसूरती और सादगी से वह लाखों लोगों के दिल में राज करती हैं। दिया मिर्जा नेचर से बहुत प्यार करती हैं। वह सोशल वर्क और नेचुरल लाइफस्टाइल में भरोसा रखती हैं। पर्यावरण के लिए दिया मिर्जा का प्यार उनके घर को देखकर लगाया जा सकता है। उनके घर में हर जगह प्रकृति की झलक है। मुंबई जैसे शहर में दिया मिर्जा का यह घर सुकून की सांस लेने के लिए सबसे परफेक्ट है। इस आशियाने में दिया मिर्जा खुद को नेचर से जोड़ पाती होंगी।
हर कोने में पेड़ पौधे, खुली हवा और सूरज की रोशनी के लिए जगह बनाई गई है। इस घर को देखने से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि सुंदरता सिर्फ आधुनिकता में नहीं बल्कि नेचर से जुड़ने में है। इस घर में हरियाली, प्यार और सादगी का बहुत अच्छा मेल देखा जा सकता है। आइए नजर डालते हैं इस हरे भरे नेचर फ्रेंडली आशियाने पर।
फ्रेश एयर से भरा हुआ है लिविंग रूम
दिया मिर्जा के इस आशियाने में लिविंग रूम काफी बेहतरीन है। इसमें बड़ी-बड़ी खिड़कियां मौजूद हैं, जिससे सूरज की रोशनी इस घर को जगमग कर देती हैं। लिविंग रूम के दीवारों पर पेंटिंग्स लगी हुई हैं, जिसमें खास तौर पर नेचर से जुड़ी पेंटिंग्स मौजूद हैं। लिविंग रूम के कोने-कोने में इनडोर प्लांट्स लगाए गए हैं। लिविंग रूम में स्नेक प्लांट और मनी प्लांट देखे जा सकते हैं।
लिविंग रूम में फर्नीचर और डेकोरेटिव आइटम्स को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है यह जगह बड़ी ही सिंपल है, लेकिन काफी सुकून भरी है। शहर की भाग दौड़ से दूर इस घर में मौजूद हरियाली आपको किसी गांव जैसा फील देगी।
नेचर और हेल्दी लाइफ़स्टाइल से भरा हुआ है किचन
दिया मिर्जा का किचन नेचर और हेल्दी लाइफ़स्टाइल से मिलकर बना है। मिट्टी के रंग में रंगी हुई किचन इको फ्रेंडली है। इस किचन में कहीं भी प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं किया गया है। सबसे खास बात है इस किचन में मौजूद बांस की बनी टोकरिया जो ऑर्गेनिक हैं और नेचुरल लाइफस्टाइल को दर्शाती हैं। किचन के पास ही एक छोटा सा हर्ब गार्डन है, जिसमें दिया मिर्जा अपने जरूरत के छोटे-मोटे हर्ब जैसे तुलसी, कढ़ी पत्ता, पुदीना और धनिया जैसे पौधों को उगाती हैं। किचन में मौजूद लकड़ी की अलमारियां काफी सिंपल और प्रैक्टिकल लुक देती हैं।
गार्डन है एक छोटा सा जंगल
दिया मिर्जा के इस आशियाने का गार्डन किसी छोटे जंगल से कम नहीं है। इसमें बहुत सारे फूल, हरी भरी झाड़ियां और एक वाटर फाउंटेन भी मौजूद है। यह किसी सच के जंगल से कम नहीं लगता है। यह डेकोरेटिव प्लांट्स लगाए गए हैं, जिस पर मधुमक्खियां और चिड़िया आकर अपना घर बनाती हैं। चिड़ियों के चहचहाहट से आप इतने आकर्षित हो जाएंगे कि घंटों यहां समय बिता देंगे और आपको पता भी नहीं चलेगा। दिया को यह गार्डन काफी पसंद है। वह अपने नेचर के प्रति लगाव को यहां पर पूरा कर पाती हैं। रिलैक्स करने के लिए वह इस गार्डन में बैठती हैं।
बालकनी है एक मिनी गार्डन
मुंबई जैसे व्यस्त शहर में दिया मिर्जा के घर के बालकनी को देखकर आप सारी टेंशन और थकावट भूल जाएंगे। इस जगह पर काफी हरियाली है। यहां अलग-अलग तरह के पौधे, रंग-बिरंगे फूल कुछ छोटे और बड़े पॉट्स में लगाए गए हैं। इस बालकनी में एक झूला भी है, बैठने के लिए बस की कुर्सियां बनाई गई है, जहां बैठकर घंटों किताबें पढ़ी जा सकती हैं। यह चाय पीने के लिए बेहतर जगह है। दिया मिर्जा अपने सुबह का समय यही बिताती हैं। मेडिटेशन और रिलैक्सेशन के लिए यह बेस्ट है।
