Dia Mirza Debut: बॉलीवुड इंडस्ट्री एक ऐसी जगह है जहां अपना करियर बनाने के लिए देशभर से लोग अपना सब कुछ दांव पर लगा कर पहुंचते हैं। इनमें से कुछ लोगों को नाम पहचान और शोहरत सब कुछ मिल जाती है और कुछ लोग ऐसे रहते हैं जो स्ट्रगल करते रह जाते हैं। हालांकि, स्टार बनने से पहले यहां हर सितारे को स्ट्रगल से गुजरना पड़ता है। कुछ लोगों का स्ट्रगल उन्हें अच्छे परिणाम देता है तो कुछ को परेशानियों से गुजरना पड़ता है।
इंडस्ट्री के कुछ ऐसे सितारे भी हैं, जिन्होंने अपने दूसरे क्षेत्र के अच्छे से करियर को छोड़कर बॉलीवुड में अपना करियर बनाने के बारे में सोचा है। अपनी दूसरी फील्ड का सब कुछ छोड़ कर एक्टर या एक्ट्रेस बनने की चाहत में इंडस्ट्री में आए। आज हम आपको एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बताते हैं जो कभी मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव हुआ करती थी। हैदराबाद में अपनी नौकरी के अलावा इन्होंने मॉडलिंग में भी अपना करियर बनाया।
मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव थी दीया मिर्जा
दीया मिर्जा एक ऐसी एक्ट्रेस थी जो अपने करियर की शुरुआत में ही फेमस हो गई थी। साल 2000 में मिस इंडिया पेसिफिक अवॉर्ड जीतने के बाद 2001 में उन्होंने एक्ट्रेस के तौर पर डेब्यू किया। चलिए आज आपको उनके बॉलीवुड तक के सफर के बारे में बताते हैं।
हैदराबाद में की नौकरी
दीया मिर्जा जब पढ़ाई कर रही थी तभी उन्होंने मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम करना शुरू कर दिया था। इसके साथ मॉडलिंग भी उनका पैशन था। मिस एशिया पेसिफिक जीतने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। वो इमामी, लिप्टन, वॉल्स आइसक्रीम जैसे ब्रांड्स के साथ काम कर चुकी हैं।
बीच में छोड़नी पड़ी पढ़ाई
एक्ट्रेस का इंटरेस्ट ब्यूटी कॉन्टेस्ट और मॉडलिंग में था जिस वजह से उन्हें पढ़ाई के लिए समय नहीं मिल पाता था। इस वजह से उन्होंने अपना ग्रेजुएट भी कंप्लीट नहीं किया और पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी।
इस फिल्म से किया डेब्यू
‘रहना है तेरे दिल में’ फिल्म से दीया मिर्जा ने बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान और आर माधवन नजर आए थे। इस रोमांटिक कहानी को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। इस फिल्म की रिलीज के बाद दीया रातोंरात स्टार बन गई। इसके बाद इन्हें लगे रहो मुन्ना भाई, थप्पड़, संजू, दस और भेड़ जैसी फिल्मों में देखा गया।
इन क्षेत्रों में हैं एक्टिव
एक्टिंग करने के अलावा दीया मिर्जा कुछ दूसरे कामों में भी इंटरेस्ट रखती हैं। वो बॉर्न फ्री एंटरटेनमेंट की को फाउंडर हैं। 2019 में उन्होंने अपना प्रोडक्शन हाउस भी खोला था। वो एनवायरमेंट, ह्यूमैनिटेरियन, वाइल्ड लाइफ इश्यूज एक्टिविस्ट हैं।
मिल चुके हैं कई अवॉर्ड्स
मिस एशिया पेसिफिक का खिताब जीतने के अलावा दीया मिर्जा को कई अवॉर्ड्स मिले हैं। यह साल 2000 था जब प्रियंका चोपड़ा और लारा दत्ता को मिस वर्ल्ड और मिस यूनिवर्स का खिताब मिला था। दीया को अपनी खूबसूरत स्माइल के लिए मिस ब्यूटीफुल स्माइल जैसे अवॉर्ड भी मिल चुके हैं। उन्हें अपनी सुंदरता के लिए ग्रेट वूमेन अचीवर के पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।
