बाॅलीवुड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेता में शुमार अक्षय कुमार की लाइफस्टाइल भी काफी महंगी ही है। अक्षय कुमार बाॅलीवुड इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा टेक्स देने वाले एक्टर है। अक्षय कुमार के घरों के बारे में आप जानेंगे तो चैंक जाएंगे। दरअसल अक्षय कुमार के घर इतने आलिशान हैै कि उनका क्या कहना।

अक्षय कुमार के पास ना सिर्फ मुंबई में बल्कि गोवा और कनाड़ा में भी घर है। अक्षय अक्सर अपनी छुट्टियों के लिए अपने इन घरों में जाया करते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको अक्षय के गोवा वाले घर के बारे में बताने वाले हैं। अक्षय का गोवा का यह घर बेहद ही खास है।

अब यह तो सभी जानते ही होगे कि अक्षय ज्यादातर प्राॅपट्र्री में ही निवेश करते हैं। मुंबई में ही अक्षय के पास कई सारें घर है। फिलहाल अक्षय जुहू में स्थित बंगले में रहते हैं। इस घर की खासियत यह है कि इस घर को अक्षय की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने खुद सजाया है।

जानकारों की माने तो अक्षय के इस घर की कीमत करीब 80 करोड़ रुपए हैं। इसके अलावा अक्षय के पास मुंबई में ही लोखंडवाला और बांद्रा में भी घर है। इसके अलावा अक्षय कुमार ने एक बंगला टोरंटो में भी खरीदा हुआ है। आपको जानकर हैरानी होगी कि अक्षय ने टोरंटो में कोई एक घर नहीं बल्कि पूरी पहाड़ी खरीदी हुई है।
अक्षय हर बार यहां अपनी फैमिली के साथ छुट्टियां मनाने आते हैं। यहां लगभग एक महीना तक बिताते हैं।

बात करें अक्षय के गोवा वाले घर की तो यह घर अक्षय के लिए बेहद ही खास है। अक्षय का गोवा में अपना विला है। करीब 10 साल पहले अक्षय ने ये विला 5 करोड़ रुपये में खरीदा था।

अक्षय का ये बंगला समुद्र के किनारे है। यहां एक्टर अपने परिवार के साथ समुद्र किनारे घंटों टहलते हैं। यहीं नहीं इस घर में अक्षय का अपना प्राइवेट स्विमिंग पूल भी है। गोवा जाकर वो मशहूर शेफ को बुलाते हैं, जो उनके परिवार के लिए खाना बनाते हैं।

इस घर की कीमत की बात करें तो अक्षय ने इस विला को करीब 10 साल पहले 5 करोड़ रुपयों में खरीदा था। अक्षय ने इस घर को पुर्तगाली शैली में बनाया है। अक्षय कुमार का यह घर किसी राजमहल से कम नहीं है। यहां जरुरत की हर चीजें आपको आसानी से मिल सकती है।

काम की बात करें तो अक्षय के पास हमेशा की तरह अभी भी कई सारे प्रोजेक्ट है। जिन पर वे लगातार काम कर रहे हैं। हाल ही में अक्षय कुमार कोरोना बीमारी से लड़कर ठीक हुए हैं।
Celebrity Home – राजकुमार राव ने शेयर की गुड़गांव के घर की याद ताजा, एक घर में रहते थे 16 लोग.
