Overview:
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर-कंटेंट क्रिएटर धनश्री वर्मा का तलाक हुए कई महीने बीत गए हैं। लेकिन आज भी दोनों ने खुल कर इस शादी के टूटने और तलाक का कारण किसी को नहीं बताया है।
Dhanashree Verma Trolling: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर-कंटेंट क्रिएटर धनश्री वर्मा का तलाक हुए कई महीने बीत गए हैं। लेकिन आज भी दोनों ने खुल कर इस शादी के टूटने और तलाक का कारण किसी को नहीं बताया है। हालांकि चहल के फैंस ने इस तलाक के लिए धनश्री को जमकर ट्रोल किया। लोगों ने उन पर रुपयों के लिए शादी और तलाक लेने का आरोप लगाया। फिर भी धनश्री ने कभी लोगों को कुछ नहीं कहा। अब पहली बार एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने दिल की बात कही है।
सिर्फ काम पर है फोकस
चहल और धनश्री ने इसी साल मार्च में तलाक लिया था। तलाक के बाद दोनों ने ही लंबी चुप्पी साध ली। हालांकि धनश्री और चहल दोनों के ही अफेयर की अटकलें लगाई जाने लगीं। लेकिन दोनों ने इसे लेकर भी मीडिया में कुछ नहीं बोला। दूसरी ओर धनश्री को सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल किया जा रहा है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में धनश्री ने कहा कि तलाक के बाद उन्होंने ट्रोलिंग पर कोई ध्यान ही नहीं दिया। उन्होंने अपना पूरा फोकस काम पर लगाया।
कहा, मेरे पास हैं जिम्मेदारियां
बॉम्बे टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में धनश्री ने कहा कि उनपर ट्रोलिंग का कोई असर नहीं हुआ है। क्योंकि उन्होंने इसके लिए खुद को मजबूत बनाया। वह काम के प्रति पूरी तरह से समर्पित हैं और अब उनका पूरा ध्यान अपने करियर पर है। उन्होंने साफ कहा कि उनके पास बहुत सारी जिम्मेदारियां हैं, जिन्हें उनको निभाना है। कोरियोग्राफर ने साफ कहा कि उन्होंने इन परिस्थितियों के लिए खुद को संभाला है। यही कारण है कि लोगों के नेगेटिव कॉमेंट्स और बुराइयों से उन्हें पहले दिन से ही कोई दिक्कत नहीं हुई।
करियर में नहीं चाहिए बाधा
धनश्री ने साफ कहा कि उन्हें पूरा यकीन है कि ट्रोलिंग उन्हें आगे भी कभी परेशान नहीं कर सकती है। क्योंकि वो ऐसी सभी बातों को अनदेखा करती हैं जो उनके करियर में बाधा बन सकती हैं और उनकी पर्सनल ग्रोथ में जिनका कोई योगदान नहीं है। उन्होंने कहा कि जब मुझे ये पता है कि मैं क्या चाहती हूं तो मुझे चीजें की छंटनी करने में भी आसानी होती है। मेरा ध्यान कहीं नहीं भटकता है।
खुद पर देती हैं ध्यान
इंटरव्यू के दौरान यूट्यूबर से पूछा गया कि क्या ट्रोलिंग का उनकी पर्सनालिटी पर कोई असर हुआ है। इसपर धनश्री ने कहा कि वैसे तो वो हमेशा से ही मेहनती रही हैं। लेकिन अब वे खुद पर पहले से ज्यादा ध्यान देती हैं। उन्होंने अपनी लाइफस्टाइल बदलाव किया है। अब वो सेल्फ लव करना सीख गई हैं। अपनी इनर स्ट्रैंथ को बढ़ाया है। अनुशासन को अपनाया है। रोज एक्सरसाइज करना, हेल्दी फूड खाना अब उनकी लाइफस्टाइल का हिस्सा है। वह अब ऐसे ही लोगों के साथ रहती हैं जिन्हें उनकी परवाह है। उन्होंने कहा कि वह अपने आसपास के लोगों को अपने सफर से प्रेरित करना चाहती हैं।
दो साल ही चली शादी
आपको बता दें कि युजवेंद्र चहल और धनश्री ने दिसंबर 2020 में धूमधाम से शादी रचाई थी। हालांकि यह रिश्ता सिर्फ दो साल तक ही चल सका। साल 2022 में दोनों आपसी सहमति से अलग हो गए। हालांकि रिश्ता जोड़ने के समय से ही धनश्री को ट्रोल किया जा रहा था।
