Deepika-Ranveer Babymoon: दीपिका पादुकोण इस समय अपनी प्रेग्नेंसी इंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने फरवरी 2024 में अपनी प्रेग्नेंसी की एनाउंसमेंट की थी और तब से लोग उनके बेबी बंप की झलक पाने का इंतजार कर रहे हैं। वही दीपिका द्वारा सरोगेसी को चुनने की भी कई अटकलें लगाई जा रही थी लेकिन हालिया उपस्थिति ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वो वास्तव में प्रेगनेंट हैं। अब एक्ट्रेस अपने पति रणवीर सिंह के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया है।
Also read: रणवीर सिंह का फर्स्ट लुक हुआ जारी, सिंघम अगेन में ‘सिम्बा’ बन दिखाएंगे कमाल: Ranveer Look for Simmba
टिविनिंग में दिखा कपल
दीपिका मुंबई में अपनी आने वाली फिल्म कल्कि 2898 AD के प्रमोशनल इवेंट में शामिल होती नजर आईं। बाद में, एक्ट्रेस को अपने पति रणवीर सिंह के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया, क्योंकि दोनों अपने बेबीमून के लिए लंदन रवाना हो रहे थे। दीपिका ने इवेंट में ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस पहनी थी, रणवीर के साथ उसी ड्रेस के ऊपर ब्लैक जैकेट और आरामदायक व्हाइट स्नीकर्स के साथ दिखी।
दीपिका और रणवीर काले रंग के कपड़ों में एक दूसरे से टिविनिंग करते हुए नज़र आए। एक्टर ने एक कैज़ुअल ब्लैक टी-शर्ट पहनी थी, जिसे उन्होंने ढीले-ढाले ट्राउज़र और स्नीकर्स के साथ पेयर किया था। वहीं दीपिका के लिए रणवीर की देखभाल ने सबका दिल जीत लिया।
रणवीर सिंह दे रहे हैं विशेष ध्यान
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के एयरपोर्ट पर कई लोगों ने बहुत से वीडियो शेयर किए हैं। जिसमें रणवीर कार से बाहर निकले और जल्द ही अपनी पत्नी की तरफ दौड़े ताकि उन्हें गाड़ी से बाहर निकलने में मदद कर सकें। रणवीर ने दीपिका का हाथ थामे रखा और सुनिश्चित किया कि दीपिका सुरक्षित और सहज रहे। रणवीर का यह देखभाल भरा इशारा दीपिका के लिए उनके प्यार और आदर को दिखाता है।
प्रभास और अमिताभ बच्चन में काॅमपटीशन
दीपिका पादुकोण अपनी आने वाली फिल्म कल्कि 2898 ई . के प्रमोशन के लिए एक चौंका देने वाली उपस्थिति में नज़र आईं। इस इवेंट के लिए, वह एक काले रंग की हॉल्टर-नेक बॉडीकॉन ड्रेस में दिखी। जिसमें थाई-हाई स्लिट थी। जहाँ फेंस को उनका लुक पसंद आया, वहीं दीपिका ने अपने सह-कलाकारों, प्रभास और अमिताभ के साथ एक प्यारा सा पल शेयर किया, जिसने सभी का दिल जीत लिया। जैसे ही दीपिका सीढ़ियों से उतरीं, प्रभास और अमिताभ उनकी मदद करने के लिए दौड़ पड़े। हालाँकि, प्रभास ने तुरंत उनका हाथ पकड़ लिया, लेकिन अमिताभ ने उन्हें पीछे से रोक दिया, जिससे होने वाली माँ की हंसी छूट गई।
