Summary: ‘नथुनिया 2’ ने मचाया तहलका: खेसारी-डेजी की केमेस्ट्री ने जीता फैंस का दिल
खेसारी लाल यादव और डेजी शाह का नया गाना ‘नथुनिया 2’ रिलीज होते ही यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। 5 घंटे में 1 मिलियन व्यूज पाने वाले इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर भी धूम मचा दी है।
Nathuniya 2 Song Video: एक बार फिर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव अपने फैंस के लिए एक जोरदार गाना लेकर आए हैं। खेसारी लाल का पॉपुलर गाना नथुनिया का आज दूसरा पार्ट रिलीज किया जा चुका है। इस गाने में उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह नजर आई हैं। ये गाना सारेगामा हिम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर मौजूद है। खेसारी लाल यादव के फैंस के लिए आज का दिन काफी खास है। खास बात ये है कि गाने के रिलीज होते ही, लोग तेजी से लोगों को पसंद करने लगे हैं।
खेसारी लाल के साथ डेजी शाह ने किया रोमांस
दरअसल, आज यानी 23 जून को खेसारी लाल यादव और डेजी शाह स्टारर ‘नथुनिया 2’ रिलीज हुआ है। इससे पहले जब नथुनिया गाना रिलीज हुआ था, तब इस गाने ने कई रिकॉर्ड ब्रेक कर दिए थे। डेजी शाह पहली बार खेसारी के साथ स्क्रीन शेयर करते दिख रही हैं और लोगों को दोनों की केमेस्ट्री भी काफी पसंद आ रही है।
साथ ही खेसारी ने डेजी शाह को लेकर कहा कि वे कमाल की एक्ट्रेस और डांसर हैं। उनके साथ काम करने का एक्सपीरियंस शानदार रहा है। हमारी केमेस्ट्री भी गाने में लाजवाब है, जो आप भी देख रहे होंगे। नथुनिया से आज भी लोग बहुत प्यार करते हैं और आशा है कि नथुनिया 2 को भी दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है और आगे भी मिलता रहे। साथ ही एक्ट्रेस ने भी एक्सपीरियंस शेयर किया है, उन्होंने कहा, भोजपुरी इंडस्ट्री की एनर्जी और पॉपुलैरिटी वाकई कमाल की है। खेसारी लाल यादव के साथ काम करके बहुत मजा आया। मुझे उम्मीद है कि दर्शक इस गाने को खूब प्यार देंगे और उन्हें मेरा काम पसंद आयेगा। भोजपुरी इंडस्ट्री भले ही कम बजट की है, लेकिन यहां आए दिन गाने और फिल्में बनती हैं और रिलीज होती हैं। खेसारी लाल यादव तो वहां के सुपरस्टार हैं। उनके साथ हर कोई काम करने की चाहत रखता है।
कौन है एक्ट्रेस डेजी शाह?
बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह ने बॉलीवुड में सलमान खान के साथ डेब्यू किया था। डेजी को पहली ही फिल्म में सफलता हासिल हुई थी। डेजी ने सलमान खान के साथ जय हो में काम किया था। डेजी के लिए फिल्मों में आना आसान नहीं थी। यहां तक पहुंचने के लिए डेजी को काफी मेहनत करनी पड़ी। एक वक्त था जब वो फिल्मों में बैक डांसर दिखाई देती थी। अब डेजी शाह के साथ खेसारी लाल रोमांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों का गाना यूट्यूब पर ट्रेंड भी हो रहा है और व्यूज जानकर तो आपके भी होश उड़ जाएंगे।
गाने ने जीत लिया फैंस का दिल
भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का नया म्यूजिक वीडियो ‘नथुनिया 2’ रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। इस गाने में खेसारी लाल यादव और डेजी शाह रोमांस करते नजर आ रहे हैं। गाने को 5 घंटे में ही 1 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और यह यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। सोशल मीडिया पर भी ये गाना नया ट्रेंड बनने वाला है, लोग इस नए गाने पर जमकर रील बनाए जा रहे हैं। गाने को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है, दर्शकों के ऐसे रिएक्शन पर खेसारी ने कहा, यह सिर्फ एक गाना नहीं, भोजपुरी संगीत को इंटरनेशनल लेवल पर ले जाने की एक कोशिश है।
