भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने नेपाल में बिखेरा हुस्न का जलवा, तस्वीरें हो रही वायरल
भोजपुरी सिनेमा से लेकर छोटे पर्दे तक अपनी एक्टिंग से लाखों करोड़ों फैंस का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस मोनालिसा को आज कौन नहीं जानता है। मोनालिसा अपनी कातिल अदाओं से खूब सुर्खियां बटोरती हैं। अक्सर वह सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। अपने हॉट लुक के चलते मोनालिसा आए दिन चर्चा में रहती हैं।
Bhojpuri Monalisa in Nepal: भोजपुरी सिनेमा से लेकर छोटे पर्दे तक अपनी एक्टिंग से लाखों करोड़ों फैंस का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस मोनालिसा को आज कौन नहीं जानता है। मोनालिसा अपनी कातिल अदाओं से खूब सुर्खियां बटोरती हैं। अक्सर वह सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। अपने हॉट लुक के चलते मोनालिसा आए दिन चर्चा में रहती हैं। पिछले कुछ सालों में उनकी पॉपुलैरिटी तेजी से बढ़ी है। एक्ट्रेस को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की शुरुआती एक्ट्रेस में से एक माना जाता है। अब मोनालिसा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। एथनिक में भी बोल्डनेस का तड़का लगाने वाली मोनालिसा ने एक बार फिर से बोल्ड अंदाज में तस्वीरें साझा की हैं। मोनालिसा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रही हैं।
नेपाल में मोनालिसा ने बिखेरा हुस्न का जलवा
दरअसल, हाल ही में मोनालिसा नेपाल ट्रिप पर गई हैं। इस दौरान वे बहुत एंजॉय कर रही हैं और उन्होंने इस दौरान की फोटोज भी शेयर की हैं। फोटोज में वे ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने सिल्वर कलर का आउटफिट कैरी किया हुआ है। एक्ट्रेस सिल्वर कलर के टॉप और कट शेप स्कर्ट में हैं। वे इस दौरान अलग-अलग पोज में फोटोज शेयर करती नजर आ रही हैं।
एक्ट्रेस ने फोटोज शेयर करने के साथ ही कैप्शन में लिखा- वाइब लग्जिरी है लेकिन दिमाग में उथल-पुथल है। मोनालिसा की तस्वीरें उनके फैंस को भा गई है और फैंस उनकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं। एक शख्स ने एक्ट्रेस की फोटोज पर लिखा- सुपर भाभी। एक दूसरे शख्स ने लिखा- आप मेरे दिल की रानी हो। एक अन्य शख्स ने लिखा- कितनी क्यूट फोटो है।
बोल्डनेस के लिए जानी जाती हैं भोजपुरी एक्ट्रेस
अगर बात एक्ट्रेस की बात करें तो उनका असली नाम अंतरा विश्वास है लेकिन वे मोनालिसा के नाम से फैंस के बीच मशहूर हैं, मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री की हाई पेड एक्ट्रेसेस की लिस्ट में गिनी जाती हैं। अब तक के करियर में उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। एक्टिंग के साथ मोनालिसा अपनी बोल्डनेस के लिए भी जानी जाती हैं। वो अक्सर आपनी हाॅट तस्वीरों से लेकिन बिकिनी फोटोज पोस्ट कर फैंस की धड़कनें बढ़ाती रहती हैं।

उन्होंने मिथुन चक्रवर्ती और मनोज तिवारी की फिल्म भोले शंकर से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वे देवरा बड़ा सतावेला, तीन सहेलियां और देवरा भइल दीवाना जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वे टीवी इंडस्ट्री का भी हिस्सा रही हैं। एक्ट्रेस बिग बॉस 10, नच बलिए 8, नमक इश्क का, नजर, फव्वारा चौक और प्रेम लीला जैसे शोज का हिस्सा रही हैं. एक्ट्रेस ने भोजपुरी एक्टर विक्रांत सिंह राजपूत से साल 2017 में शादी की थी।
हर लुक से ध्यान खींचती हैं मोनालिसा
मोनालिसा भोजपुरी की उन एक्ट्रेस में शुमार हैं जो न सिर्फ अपनी फिल्मों से बल्कि अपने हर लुक से भी खूब लाइमलाइट में रहती हैं। एक्ट्रेस मोनालिसा को चाहने वालों की फेहरिस्त लंबी है। वह इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली अभिनेत्री हैं।
