Daboo Malik broke silence on Me Too controversy
Daboo Malik broke silence on Me Too controversy

Summary: डब्बू मलिक ने तोड़ी चुप्पी: अनु मलिक पर 'मी टू' आरोपों से परिवार को लगा बड़ा झटका

अनु मलिक पर लगे 'मी टू' आरोपों को लेकर भाई डब्बू मलिक ने कहा कि वो दौर हमारे परिवार के लिए बेहद तकलीफदेह था। हमने अनु को फिर से सामान्य जिंदगी में लौटने में मदद की।

Daboo Malik Interview: अनु मलिक बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर म्यूजिक कंपोजर और सिंगर हैं। उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट गाने दिए हैं और अपने म्यूजिक से लोगों के दिलों को जीता है। अनु मलिक सालों पहले सिंगर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आए थे। खासकर मीटू मूवमेंट के दौरान उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा था। अब हाल ही में अनु मलिक के छोटे भाई डब्बू मलिक ने इस विवाद पर खुलकर बात की और साथ ही खुलासा किया कि उस बुरे दौर का उनके परिवार ने किस तरह सामना किया था।

Daboo Malik's emotional reaction
Daboo Malik Broke Silence on me too controversy

दरअसल, हाल ही में डब्बू मलिक ने जर्नलिस्ट विक्की लालवानी से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने उस मुश्किल दौर को याद दिया। उन्होंने कहा, ‘इसने हमें एक परिवार के तौर पर तोड़ दिया। वो भी सदमे में था। हम उस दर्द को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे थे, जिससे वो उस समय गुजरा था, जब इतने सारे लोग उसे निशाना बना रहे थे।’ डब्बू मलिक बताया कि सभी ने इमोशनली अनु मलिक का साथ दिया। उन्होंने कहा, ‘हमने इमोशनली उसका साथ दिया। हमने ये सुनिश्चित किया कि वो काम और मीटिंग्स के मामले में वापस आ जाए। मैंने पर्सनली उसका साथ दिया, क्योंकि जब आप किसी को इतना कुछ सहते हुए देखते हैं तो ये उसके लिए बहुत बड़ा झटका होता है।’

अनु मलिक के भाई ने बताया कि उनके माता-पिता नहीं समझ पा रहे थे कि क्या हो रहा है। वो बोले, ‘वे समझ ही नहीं पा रहे थे कि क्या हो रहा है। उनकी उम्र 80 से ज्यादा थी।’ क्या लोगों का सामना करना मुश्किल हो गया था? इस सवाल के जवाब में डब्बू ने कहा, ‘हम इसे बहुत ज्यादा महत्व देते हैं। मुझे नहीं लगता कि हम स्टार हैं। वो शाहरुख खान या कोई सुपरस्टार नहीं हैं। हम म्यूजिक कंपोजर हैं। बेवजह सोशल मीडिया पर किसी के बारे में बात करते रहते हैं और उसे कोई ना कोई पद दे देते हैं। मुझे नहीं लगता कि हम इतने अहम हैं कि इस बारे में बात भी की जाए।’

अनु मलिक के भाई का नाम डब्बू मलिक है। वह भी एक संगीतकार हैं। डब्बू मलिक एक भारतीय फिल्म कलाकार हैं, जिन्हें गायक, संगीतकार और संगीत निर्देशक के रूप में जाना जाता है। डब्बू ने शुरुआत में अभिनय में भी काम किया, जैसे कि फिल्म “बाजीगर” और बी.आर. चोपड़ा की टीवी सीरीज “महाभारत” में, लेकिन बाद में संगीत निर्देशन में चले गए। उन्होंने “मैंने दिल तुझको दिया”, “तुमको ना भूल पाएँगे” और “हम तुम्हारे हैं सनम” जैसी फिल्मों में संगीत दिया है।

बता दें, अक्टूबर 2018 की बात है, जब भारत में मीटू मूवमेंट चल रहा था। इस दौरान अनु मलिक पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगे, तो सभी दंग रह गए थे। श्वेता पंडित ने दावा किया था कि जब वो 15 साल की थीं, तब अनु ने उनके साथ गलत व्यवहार किया था। सोना महापात्रा और नेहा भसीन ने भी आरोप लगाए। अनु ने सभी आरोपों से इनकार किया था, फिर भी उन्हें ‘इंडियन आइडल सीजन 10’ के जज की कुर्सी छोड़नी पड़ी थी। सिंगर अलीशा चिनॉय ने 1990 के दशक के दौरान अनु पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया था। लेकिन 2020 में यह मामला बंद हुआ था। साल 2020 में राष्ट्रीय महिला आयोग ने सबूतों के अभाव में मामला बंद कर दिया और कहा कि नए सबूत आने पर इसे फिर से खोल सकते हैं।

मेरा नाम नमिता दीक्षित है। मैं एक पत्रकार हूँ और मुझे कंटेंट राइटिंग में 3 साल का अनुभव है। मुझे एंकरिंग का भी कुछ अनुभव है। वैसे तो मैं हर विषय पर कंटेंट लिख सकती हूँ लेकिन मुझे बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल के बारे में लिखना ज़्यादा पसंद...