mahavatar narsimha poster collage
mahavatar narsimha posters

Summary : महावतार नरसिम्हा की कमाई के आंकड़े चौंकाने वाले हैं

महावतार नरसिम्हा ने 17वें दिन ₹168.65 करोड़ भारत में और ₹182.75 करोड़ वर्ल्डवाइड कमाए, ₹15 करोड़ बजट पर 843% ROI के साथ 2025 की 6वीं सबसे बड़ी बॉलीवुड हिट बनकर ₹200 करोड़ की ओर बढ़ रही है...

Mahavatar Narsimha Box Office Collection: ‘महावतार नरसिम्हा’, भारतीय सिनेमा में 2025 का सबसे बड़ा सरप्राइज बन चुकी है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तूफान मचाया है कि बड़े-बड़े स्टार्स की फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। अश्विन कुमार के निर्देशन में बनी इस पौराणिक एनिमेटेड फिल्म ने रक्षाबंधन वीकेंड पर भारत में ₹150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया और अब इसकी नजरें ₹200 करोड़ के ग्लोबल कलेक्शन पर हैं।

इसे रिलीज हुए दो हफ्ते बीत चुके हैं लेकिन लोग इसे देखने के लिए अभी भी सिनेमाघरों में आ रहे हैं। एक से एक बड़ी रिलीज के बीच भी इस फिल्म ने जिस कदर अपने लिए दर्शक जमा किए, वो तारीफ के काबिल है। 

इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने 17वें दिन ₹22.75 करोड़ (नेट) कमाए, जिससे भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन ₹168.65 करोड़ हो गया। वहीं, 16वें दिन तक फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹182.75 करोड़, इंडिया ग्रॉस ₹173.75 करोड़ और ओवरसीज कलेक्शन ₹9 करोड़ रहा।

Mahavatar Narsimha Box Office
Mahavatar Narsimha

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के अनुसार, महावतार नरसिम्हा के हिंदी वर्जन ने तीसरे शनिवार को 219.15% की चौंकाने वाली ग्रोथ दर्ज की। केवल 16 दिनों में हिंदी में यह ₹100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है और यह उपलब्धि उस फिल्म के लिए है जिसने पहले दिन महज ₹1.46 करोड़ की ओपनिंग ली थी।

फिल्म को तेलुगु, कन्नड़, हिंदी, तमिल और मलयालम में 2डी और 3डी दोनों फॉर्मेट में रिलीज किया गया, लेकिन दर्शकों की पहली पसंद 3डी वर्जन बन गया। दिल्ली-एनसीआर में सबसे अधिक स्क्रीनिंग हुईं। उसके बाद अहमदाबाद, मुंबई और सूरत रहे।

YouTube video

सिर्फ ₹15 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 843.93% का शानदार रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट (ROI) दर्ज किया, जो किसी भी फिल्म के लिए एक रिकॉर्ड है। इसने भारी-भरकम बॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ा भी है। सभी भाषाओं में कुल ₹141.59 करोड़ नेट कलेक्शन के साथ फिल्म ने सिकंदर (₹129.95 करोड़) और स्काई फोर्स (₹134.93 करोड़) को पीछे छोड़ते हुए 2025 की 6वीं सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म का ताज हासिल कर लिया है। अब यह सितारे जमीन पर (₹165.39 करोड़) के कलेक्शन को भी पार करने की दहलीज पर है।

  • छावा – ₹615.39 करोड़
  • सैयारा – ₹317.25 करोड़
  • हाउसफुल 5 – ₹198.41 करोड़
  • रेड 2 – ₹179.30 करोड़
  • सितारे ज़मीन पर – ₹165.39 करोड़
  • महावतार नरसिम्हा – ₹141.59 करोड़

अश्विन कुमार के निर्देशन और होम्बाले फिल्म्स व क्लीम प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी महावतार नरसिम्हा महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स का पहला हिस्सा है, जो भगवान विष्णु के दस अवतारों पर आधारित सात एनिमेटेड फिल्मों की श्रृंखला की शुरुआत करता है। इस फिल्म ने साबित कर दिया है कि सही कंटेंट और भव्य प्रस्तुति के साथ एनिमेशन भी बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच सकता है। जाहिर है इसके आने वाले पार्ट और भव्य होंगे, जिन्हें सफलता भी शायद इससे कई गुना बड़ी मिले।

ढाई दशक से पत्रकारिता में हैं। दैनिक भास्कर, नई दुनिया और जागरण में कई वर्षों तक काम किया। हर हफ्ते 'पहले दिन पहले शो' का अगर कोई रिकॉर्ड होता तो शायद इनके नाम होता। 2001 से अभी तक यह क्रम जारी है और विभिन्न प्लेटफॉर्म के लिए फिल्म समीक्षा...