Top Series on OTT: ओटीटी पर यूं तो इस हफते एक से बढ़कर मूवी और सीरीज रीलीज हुई है। लेकिन यदि आपको किसी ऐसी धमाकेदार सीरीज के बारे में पता चले जो जिसने आजकल ओटीटी पर धमाकेदार एंट्ी करी है तो वह है क्रिमिनल जस्टिस ए फेमिली मैटर। इस सीरीज के तीन सीजन पहले भी आ चुके है इन सीजन को काफी पसंद किया गया है, यह सीरीज कोट कचहरी में ऐसे केस पर आधारित है जिसमे हर पड़ाव को देखने में आपको नए एपिसोड को देखने की दिलचस्पी ज्यादा बढ़ जाती है। इस सीरीज का चौथा सीजन आया है जिसे हर कोई देखना चाहता है इसे आप हॉट स्टार पर देख सकते है। ध्यान रखें कि इस सीरीज के चौथे सीजन को देखना न भूलें ये थ्रीलर सीरीज आपको बेहद पसंद आएगी। इस सीरीज में वकील माधव मिश्रा पंकज त्रिपाठी इस केस को लड़ते है जो न केवल आपको अंत तक बांधे रखता है बल्कि आपको इसे देखकर इमोशनल फिलिंग भी महसूस होती है।

Top Series on OTT
Criminal Justice Story

इस सीरीज की कहानी में एक हाई प्रोफाइल केस के बारे में दिखाया गया है। जिसमें एक सर्जन जिनका नाम राज नागपाल है काफी नामी सर्जन है और उनका परिवार जिसके इर्द गिर्द यह कहानी घूमती है। डॉक्टर राज जो अपनी पत्नी से अलग हो चुके है लेकिन दोनों आमने सामने घर में रहते है। साथ ही अपनी बेटी का ध्यान रखते है। बेटी को गंभीर बीमारी होने के कारण उसका ध्यान नर्स रखती है। लेकिन इस नर्स के प्यार में राज पड़ जाता है। मगर एक दिन नर्स का मर्डर हो जाता है। जिसके कारण राज पर इसका पूरा इल्जाम आ जाता है। और उनकी पत्नी को भी इस केस फंसा दिया जाता है और दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाता है।

Story
Criminal Justice Twist

चौथे सीजन में दिखाया गया है कि घर में कूड़े फेंकने की जगह पर मर्डर वेपन मिल जाता है। जिससे कहानी में ट्विस्ट आता है। जिसमें पता चलता है रोशनी पहले से ही प्रेगनेट थी और उसने कुछ हफते पहले ही अवॉश्ज्ञर्न करवाया है। मर्डन वेपन पर खून के निशान मिलते है जिससे फॉरेसिंक जांच के लिए भेज दिया जाता हैै। दूसरी तरफ जहां रोशनी का अंतिम संस्कार हो रहा होता है वहां रोशनी का एक्स बॉयफ्रेंड भी पहंुच जाता है जिस पर माधव मिश्रा जो राज की तरफ से केस लड़ता है उसको शक हो जाता है। इसके बाद की कहानी आप सीरीज में देखें तो आपको एपिसोड देखने में ज्यादा समझ आएगा।

Criminal Justice Review
Criminal Justice Review

राहुल वेद प्रकाश,हरमन वडाला,वर्षा रामचंद्रन और रिया पुजारी की यह कहानी बेहद पसंद की जा रही है। साथ ही मर्डर सीरीज में काफी पसंद की जा रही है। इसमें आखिर तक यह अनुमान लगाना बेहद मुश्किल है कि माधव मिश्रा जीतेंगे या नहीं। साथ ही एक बीमार बेटी के मां बाप पर क्या बीत रही है। इस इमोशन को भी बखूबी दिखाया गया है। साथ ही सभी कलाकारों की एक्टिंग भी बेहद अच्छी दिखाई गई है जिससे सीरीज में एक कसावट बनी दिखती है।