Celebs in TV Serial: बॉलीवुड सेलेब्स अक्सर बिग स्क्रीन पर अपनी एक्टिंग से कमाल करते हुए नजर आते हैं। अमूमन इन स्टार्स को लोग बड़े परदे पर ही देखना पसंद करते हैं। इतना ही नहीं, ये सेलेब्स भी कुछ सालों पहले तक केवल बिग स्क्रीन पर ही काम करते थे। लेकिन टीवी स्टार्स की भी अपनी एक फैन फॉलोइंग होती है। बिग स्टार्स की तरह ही फैन्स इन्हें भी बेहद प्यार करते हैं। कई स्टार्स इस बात को समझते हैं और इसलिए उन्होंने बिग स्क्रीन के साथ-साथ छोटे परदे पर भी काम किया।
छोटे परदे पर एकंरिग करने से लेकर एक्टिंग तक, उन्होंने छोटे परदे पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इतना ही नहीं, दर्शकों ने छोटे परदे पर भी इन स्टार्स को उतना ही प्यार दिया। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही सेलेब्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने छोटे परदे पर भी काम करने से कोई गुरेज नहीं किया-
Celebs in TV Serial: 1) श्रीदेवी
श्रीदेवी को बॉलीवुड की फर्स्ट फीमेल सुपरस्टार कहा जाता था। उन्होंने बिग स्क्रीन पर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया। लेकिन साल 2004 में उन्होंने छोटे परदे पर भी एक्टिंग की और उसमें भी सफलता हासिल की। दरअसल, साल 2004 में मालिनी अय्यर नाम का एक शो आया था, जिसमें श्रीदेवी ने मालिनी अय्यर की मुख्य भूमिका निभाई थी। उनका यह सीरियल दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया गया था।
2) अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड का महानायक कहा जाता है। वे छोटे परदे पर अक्सर कौन बनेगा करोड़पति को होस्ट करते हुए नजर आते हैं। हालांकि, इस शो के अलावा, बिग बी ने बिग बॉस के तीसरे सीजन को भी होस्ट किया था।
3) शाहरुख खान
रोमांस किंग शाहरुख खान भी छोटे परदे पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवा चुके हैं। उन्होंने कई टीवी सीरियल को होस्ट किया है, जिसमें कौन बनेगा करोड़पति भी शामिल है। इतना ही नहीं, शाहरुख खान ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत भी छोटे परदे से ही की थी और इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड का रुख किया। इसके अलावा, उनका शो क्या आप पांचवी पास से तेज है को बहुत अधिक पॉपलैरिटी मिली थी।
4) सलमान खान
सलमान खान बिग बॉस के पॉपुलर होस्ट हैं और लोग उन्हें वीकेंड का वार में तीखे सवाल करते हुए देखना पसंद करते हैं। इसके अलावा, उन्होंने दस का दम शो को भी होस्ट किया था। इस शो में अन्य स्टार्स आते थे और सलमान खान उनसे तरह-तरह के सवाल पूछते थे। साथ ही, शो में ढेर सारी मस्ती भी होती थी।
5) कंगना रनौत
कंगना रनौत को उनके बेबाक अंदाज के लिए जाना जाता है। वह किसी भी मुद्दे पर निर्भीक होकर अपनी राय रखती हैं। एक्टर से प्रोड्यूसर बन चुकी कंगना रनौत भी टीवी शो होस्ट कर चुकी हैं। उन्होंने शो लॉकअप को होस्ट किया था। इस शो की तुलना सलमान खान के बिग बॉस से की गई थी, लेकिन कंगना ने अपने होस्ट करने के अंदाज से सबको इंप्रेस कर दिया।
