Kamiya Jani: शुक्रवार को भारत मंडपम में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने पहले नेशनल क्रिएटर अवार्ड का वितरण किया। यह अवार्ड क्रिएटिव लोगों को दिए गए ताकि इन्हें देख कर देश के अन्य बच्चे भी प्रेरित हो सकें। यह अवार्ड स्टोरी टेलिंग, सामाजिक बदलाव, पर्यावरण संरक्षण से जुड़े हुए मुद्दों को लेकर बांटे गए थे। इसके अलावा शिक्षा, फिटनेस और गेमिंग के क्षेत्र में भी यह अवार्ड दिए गए थे। 20 कैटेगरी में लगभग डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों को नॉमिनेटेड किया गया था। अलग अलग कैटेगरी में डिजिटल क्रिएटर को 10 लाख वोट्स दिए गए थे। अंतर्राष्ट्रीय क्रिएटर्स को मिला कर सारे 23 विजेता चुने गए थे।
युटूबर Kamiya Jaani को बेस्ट ट्रैवल क्रिएटर का अवार्ड मिला है। जब इन्होंने प्रधान मंत्री से यह अवार्ड प्राप्त किया तो यह बताती हैं की इन्होंने भारत के अलग अलग मंदिरों में भ्रमण किया है। वह प्रधान मंत्री का इतने खूबसूरत और अच्छे मंदिर बनवाने के लिए धन्यवाद करती हैं।

इनका जन्म मुंबई में 25 मई 1988 को हुआ थे। इन्हें दुनिया जहां में घूमना फिरना और दुनिया के बारे में जानना काफी पसंद है। जैसे ही यह बड़ी हुई तो इनके मां बाप ने भी इनके इस सपने को साहस दिया और इनको इसे पूरा करने के लिए प्रेरित किया। इनके पिता जी के पास 2 रिक्शा थी और वह ड्राइवरों को लगा कर रिक्शा चलवाते थे। इन्होंने शुरुआत में काफी मुश्किलों का सामना किया। इनको 20 रुपए मिलते थे और बाकी राशि ड्राइवर्स के पास जाती थी।
इनका भ्रमण के लिए यह प्रेम हिंदू जड़ों से जुड़ने के कारण जागा। 2006 में इन्होंने अपना करियर फ्रीलांस जर्नलिस्ट के तौर पर शुरू किया और मीडिया इंडस्ट्री में घुस गई। यह कॉरपोरेट लाइफस्टाइल और फाइनेंस, हेल्थ फिटनेस आदि विषयों पर आर्टिकल लिखने लगी।
2016 में इन्होंने अपना एक यूट्यूब चैनल शुरू किया और इस चैनल का नाम था करली टेल्स। इसमें इन्होंने अपनी फूड और ट्रैवलिंग से जुड़ी रुचियों को दिखाया। 2019 में यह मोस्ट इनफ्लुएंशियल कंटेंट मार्केटिंग प्रोफेशनल का खिताब जीता। तब से यह तरक्की करती जा रही हैं।
