Shilpa Shetty House Inside
Shilpa Shetty House Inside

Shilpa Shetty House Inside: बॉलीवुड में हमेशा चर्चा में रहने वाली जोड़ी शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की लाइफस्टाइल उनके फैंस को काफी आकर्षित करती है। समुद्र के किनारे बसा हुआ उनका आलीशान बंगल, जिसका नाम किनारा है। अपनी भव्यता और आधुनिकता के लिए काफी प्रसिद्ध है। इस बंगले को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बॉलीवुड जोड़ी की जीवन शैली कितनी शानदार और मॉडर्न है। सपना जैसा लगता है। यहां अधिकतम फैसेलिटीज और ट्रेडिशनल एंटीक सजावट का मेल मौजूद है।

मुंबई के पॉश इलाके में स्थित इस आलीशान बंगले की लोकेशन इसे और भी खास बनाती है। दूर-दूर से लोग इस शांत और मनोरम नजारे को देखने के लिए आते हैं। इसे वास्तु शास्त्र के अनुसार डिजाइन किया गया है। सूरज की रोशनी और खुले वातावरण का खास ख्याल रखते हुए उसके बाहरी हिस्से को भी और सफेद रंग से रंगा गया है, जिससे इसे मॉडर्न और रॉयल लुक मिलता है।

इस बंगले के मुख्य द्वार की तस्वीरों को देखकर पता लगाया जा सकता है कि यह काफी बड़ा ट्रेडिशनल डिजाइन से बना हुआ और भव्य है। लकड़ी पर हाथ से बनी हुई नक्काशी और पीतल का काम इसे और भी सुंदर बनाता है। एंट्री करते ही क्रिस्टल के झूमर मार्बल का फ्लोर और एंटी सजावट देखने को मिलता है। यहां ट्रेडिशनल मूर्तियां और एंटीक पेंटिंग्स देखे जा सकते हैं।

अलीशान बंग्ला “किनारा’ का आकर्षक हिस्सा ड्राइंग रूम है। यहां बड़ी-बड़ी विंडो ग्लासेस हैं, जिससे समुद्र के अद्भुत नजारे को देखा जा सकता है। मशहूर कलाकारों की पेंटिंग्स लगी हुई है, जो इस जगह को काफी अनोखी बनाती है। लकड़ी से बने हुए सजावटी सामान घर की शोभा को बढ़ाते हैं। इस बंगले में कई बेडरूम है, जिसे हर जरूरत के हिसाब से डिजाइन किया गया है। मास्टर बेडरूम को देखकर पता चलता है कि इसमें बहुत ही आरामदायक बेड लग्जरी वॉशरूम वॉक इन क्लोसेट, लकड़ी के फर्नीचर और दीवारों पर बनी पेंटिंग इसे आकर्षण का केंद्र बनाती है।

राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के इस बंगले में आराम और मनोरंजन दोनों के ही कई सुविधाएं मौजूद है। मॉडर्न साउंड और विजुअल सिस्टम वाला एक होम थिएटर और गेम रूम, जिसमें टेबल टेनिस, पूल टेबल और कई मॉडर्न खेल उपकरण मौजूद हैं। बंगले में स्विमिंग पूल भी है, जो समुद्र के किनारे स्थित होने के कारण इसे और भी खास बनाता है। उनके आसपास लॉन्च एरिया में परिवार के साथ समय बिताने के लिए अच्छा खासा स्पेस है।

बंगले के अंदर की खूबसूरती तो आपने देखी ही है। लेकिन बंगले के बाहर का हिस्सा भी बहुत ही खूबसूरत है। यहां एक बड़ा सा होम गार्डन है, जिसमें अलग-अलग फूल और पेड़ पौधे लगाए गए हैं। इस गार्डन के बीच में फव्वारा भी है। बंगले की बालकनी से शाम को बाहर देखा जाए तो बहुत ही मनमोहक नजारा देखने को मिलता है। उसकी वजह से यह जगह बहुत ही खूबसूरत लगती है।

शिल्पा शेट्टी के इस बंगले में सुरक्षा का भी खाल ख्याल रखा गया है। 27 सीसीटीवी कैमरों की स्मार्ट निगरानी मौजूद है। इस तरह पूरे घर को सेफ्टी के नजारो से भी मजबूती दी गई है। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा का समुद्र के किनारे बसा हुआ महल किसी सपनों के महल से कम नहीं है। उनकी आधुनिकता और परंपराओं के लिए प्रेम को भी दर्शाता है। उस बंगले में आधुनिकता के साथ-साथ जरूरत की वह हर चीज मौजूद है, जो एक आदर्श बंगले में होनी चाहिए।

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...