कपिल शर्मा की ‘ज्विगाटो’ के ट्रेलर को देख फैंस हुए भावुक: Zwigato Movie
Zwigato Movie

Zwigato Movie: कॉमेडियन कपिल शर्मा की बहुप्रतिक्षित फिल्‍म ‘ज्विगाटो’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। सबको हंसाने गुदगुदाने वाले कपिल इस फिल्‍म में डिलीवरी ब्‍वॉय के किरदार में नजर आ रहे हैं। इस फिल्‍म का एक ट्रेलर पहले भी लान्‍च किया जा चुका है। 2 मिनट के इस दूसरे ट्रेलर को देखने के बाद उनके फैंस काफी प्रभावित हुए हैं। उनको पहले कभी ऐसे सीरियस किरदार में न देखने वालों के लिए कपिल की ये एक दिल को छू लेने वाली कहानी है। कपिल ने भी कल फिल्‍म का ट्रेलर डिलीवरी ब्‍वॉय के अंदाज में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया। कपिल की यह फिल्‍म 17 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Zwigato Movie: डिलीवरी ब्‍वॉय की मेहनत को पर्दे पर दिखा रहे कपिल

आजकल खाना डिलीवर करना हो या घर का सामान सबकुछ आसानी से आपके घरों तक पहुंच जाता है। जिसमें बाहर से खाना मंगाकर घर पर खाने का चलन कुछ ज्‍यादा ही देखने को मिलता है। इस खाने को टाइम पर पहुंचाने के पीछे जिसका हाथ होता है वो है डिलीवरी ब्‍वॉय। वो डिलीवरी ब्‍वॉय जिस मौसम खराब हो या ट्रैफिक हो खाना समय पर ही पहुंचाना होता है। इन डिलीवरी ब्‍वॉज की जद्दोजहद और इतनी मेहनत के बाद भी जीवन के संघर्षों को पर्दे पर लेकर आई हैं नं‍दिता दास। फिल्‍म ‘ज्विगाटो’ को नंदिता ने ही निर्देशित किया है।

इस फिल्‍म में कपिल एक डिलीवरी ब्‍वॉय की भूमिका निभा रहे हैं। वो फिल्‍म में अपने परिवार की जिम्‍मेदारी को पूरा करने के लिए जी जान से मेहनत करने वाले एक आम आदमी की तरह ही नजर आ रहे हैं। फिल्‍म में उनकी पत्नि की भूमिका शहाना गोस्‍वामी निभा रही हैं। अपनी जिम्‍मेदारियों और परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए कपिल ज्यादा डिलीवरी कर ज्यादा इनसेंटिव्स और ज्यादा गोल अचीव करने की कोशिश करते हैं। जिसमें किस्‍मत उनका साथ नहीं देती। ज्‍यादाडिलीवरी लेकर वो समय पर डिलीवरी पहुंचाने में असमर्थ रहते हैं और उनके ज्‍यादातर कस्‍टमर डिलीवरी कैंसिल करने लगते हैं। डिलीवरी ब्‍वॉय के लिए खराब रेटिंग उसकी आमदनी पर असर डाल सकती हैं। कैसे अपने जीवन के संघर्ष में डिलीवरी ब्‍वॉय और उसका परिवार आर्थिक तंगी से जूझते हैं। फिल्‍म में परिवार को आर्थिक मदद करने के शहाना गोस्‍वामी जो कपिल की पत्नी बनी हैं वो भी नौकरी करने लग जाती है। हालांकि अंत क्या होगा,डिलीवरी ब्‍वॉय की कहानी में कपिल क्‍या पर्दे पर पेश करेंगे ये तो मूवी देखने के बाद ही मालूम चलेगा।

कई इंटरनेशनल फिल्‍म फेस्टिवल में प्रीमियर हो चुका है

‘ज्विगाटो’ फिल्‍म का प्रमोशन ‘द कपिल शर्मा शो’ कपिल लगभग हर एपिसोड में करते नजर आ ही जाते हैं। इस फिल्‍म का टोरंटो और बुसान फिल्‍म फेस्टिवल में भी प्रीमियर किया जा चुका है। इंटरनेशन फिल्‍म फेस्टिवल में इसको अच्‍छे रिव्‍यूज भी मिले। यही नहीं इसके ट्रेलर लॉन्‍च के बाद पूरी दुनिया से फैंस कपिल की तारीफें कर रहे हैं। कपिल के फैंस उनको इस एकदम अलग भूमिका में देख काफी उत्‍साहित हैं।

निशा सिंह एक पत्रकार और लेखक हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर जिलेमें हुआ। दिल्‍ली और जयपुर में सीएनबीसी, टाइस ऑफ इंडिया और दैनिक भास्‍कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्‍थानों के साथ काम करने के साथ-साथ लिखने के शौक को हमेशा जिंदा...