Siddharth Chopra Engagement: प्रियंका चोपड़ा इन दिनों परिवार के साथ भारत आई हुई हैं। प्रियंका होली के समय से ही भारत में हैं। वह ईशा अंबानी के होली पार्टी में नजर आई और उसके बाद भी वह कई पार्टी फंक्शन में दिखी हैं। इस बार प्रियंका एक खास वजह से स्वदेश आई हैं। ये खास वजह है उनके भाई की रोका सेरेमनी। सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय ने दो अप्रैल को रोका किया है। इस मौके पर केवल परिवार के खास सदस्य ही शामिल हुए थे। नीलम उपाध्याय ने अपने इंस्टाग्राम पर रोका सेरेमनी तस्वीर शेयर की है जिसमें दोनों कपल बेहद कोजी होते हुए दिख रहे हैं। प्रियंका, निक और इनकी बेटी तीनों ट्रेडिशनल कपड़े में बेहद सुंदर लग रहे थे।
Also read: परिणीति चोपड़ा का पहला म्यूजिक कॉन्सर्ट, राघव ने किया रिएक्ट: Parineeti Music Concert
पहले भी दो बार हो चुका है रोका
प्रियंका से 7 वर्ष छोटे सिद्धार्थ पहली बार साल 2014 में गर्लफ्रेंड कनिका माथुर संग इंटीमेट रिंग सेरेमनी की थी। लेकिन रिंग सेरेमनी से आगे बात पहुंच नहीं पाई। प्रियंका की मां ने बताया कि सिद्धार्थ अपने करियर की वजह से अभी शादी नहीं करना चाहते है। दूसरी बार 2019 में इशिता कुमार से सगाई होने के बाद शादी के कुछ वक्त पहले ही दोनों का रिश्ता टूट गया। इस शादी में शामिल होने के लिए प्रियंका भी भारत आई थी।
इशिता से ब्रेकअप के कुछ वक्त बाद सिद्धार्थ की नीलम के साथ डेटिंग रूमर्स शुरू हो गईं। प्रशंसक इनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं
कौन है नीलम उपाध्याय
नीलम उपाध्याय का जन्म 5 अक्टूबर 1993 में मुंबई में हुआ था। नीलम तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने साल 2012 में तेलुगु फिल्म मिस्टर 7 में अपनी अदाकारी का जवान बिखेरा था। उन्होंने एक्टिंग के दम पर ही अपनी पहचान बनाई। पिछले 9 सालों से नीलम फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। प्रियंका के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा भी एक फिल्म निर्माता है।
परिणीति चोपड़ा नहीं दिखी रोका सेरेमनी में
रोका सेरेमनी की जो भी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उसमें कहीं भी परिणीति और उसके परिवार वाले नहीं दिखें। बता दें कि प्रियंका भी परिणीति की शादी में शामिल होने भारत नहीं आई थी। मन्नारा चोपड़ा और उनकी बहन इस रोका सेरेमनी में दिखाई दिए लेकिन परिणिती चोपड़ा किसी भी पारिवारिक फंक्शन में नजर नहीं आ रही है। इसे लग रहा है कि इनके बीच कुछ अनबन चल रही है। प्रियंका और परिणिती चचेरी बहनें हैं। परिणीती आजकल फिल्म ‘चमकीला’ को लेकर सुर्खियों में है।
