Karishma Kapoor Ethnic Looks : 90 के दशक से अपनी खूबसूरती और जबरदस्त एक्टिंग स्किल्स से दर्शकों का दिल जीतने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर आज भी इंडस्ट्री की नंबर 1 हीरोइनों में से एक हैं। करिश्मा कपूर आजकल बड़े पर्दे से थोड़ा दूर हैं। लेकिन उनके एथेनिक लुक्स दर्शकों के दिलों पर आज भी राज करते हैं। ऐसे में करिश्मा के लेटेस्ट लुक्स की बात करें तो उनके एथेनिक लुक्स ने सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड कर रहे हैं। इसीलिए आज हम आपके के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के कुछ सुपर ट्रेंडी एथेनिक लुक्स लेकर आए हैं। जिन्हें देख आप भी खास इवेंट्स के लिए आउटफिट इंस्पिरेशन ले सकती हैं। आइए करिश्मा के बेस्ट 5 लेटेस्ट लुक्स से इंस्पिरेशन लेते हैं।
करिश्मा कपूर के 5 लेटेस्ट एथेनिक आउटफिट्स स्टाइल कर दिखें सबसे खास
रॉयल लुक इन आइवरी अनारकली
बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने इस लुक में आइवरी कलर के बेहद खूबसूरत अनारकली सूट को कैरी किया है। जिसमें वे किसी रॉयल क्वीन सी खूबसूरत और एलिगेंट नजर आ रही हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस ने सूट को मिनिमल ज्वेलरी सेट और ग्लोइंग मेकअप के साथ लुक को स्टाइल किया है। आप भी करिश्मा के इस खूबसूरत लुक से इंस्पिरेशन लेकर खास इवेंट पर इसे ट्राई कर सकती हैं।
खूबसूरत पिंक कुर्ती-स्कर्ट लुक
करिश्मा कपूर हाल ही भाई आदर जैन के मेहंदी फंक्शन पर इस पिंक लुक को कैरी करते नजर आई थी। इस लुक में एक्ट्रेस ने बेहद खूबसूरत पिंक कलर के कुर्ती-स्कर्ट सेट को लॉन्ग पोनीटेल हेयरस्टाइल के साथ कैरी किया है। करिश्मा के इस लुक ने सोशल मीडिया पर जमकर तारीफें बटोरी हैं। आप भी इस वाइब्रेंट आउटफिट को सटल पिंक मेकअप और पोटली बैग के साथ कैरी कर सकती हैं।
फ्रेश लुक इन येलो लहंगा चोली
बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर इस एथेनिक लहंगा चोली के काफी फ्रेश और स्टाइलिश नजर आ रही हैं।
करिश्मा के फ्लोरल प्रिंटेड येलो लहंगे को ये फुल स्लीव्स बोट नेक ब्राउन प्रिंटेड ब्लाउज खूब कॉम्प्लीमेंट कर रहा है। जिसे आप फेस्टिव सीजन से लेकर शादी फंक्शंस तक खास मौकों पर स्टाइल कर सकती हैं। करिश्मा ने इस आउटफिट को मिनिमल ज्वेलरी, लाइट मेकअप और स्टाइलिश हेयरस्टाइल के साथ कंप्लीट किया है।
ग्रीन अनारकली विद चूड़ीदार
एक्ट्रेस करिश्मा कपूर अक्सर अपने एथेनिक लुक्स से फैंस को इंप्रेस करती नजर आती हैं। ऐसे में करिश्मा के इस आउटफिट की बात करें। तो उन्होंने इसमें बेहद रिफ्रेशिंग ग्रीन कलर के अनारकली सूट को मैचिंग चूड़ीदार और दुपट्टे के साथ कैरी किया है। करिश्मा इस लुक में बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं। जिसे आप भी ट्रेडिशनल फुटवियर, गोल्डन ज्वेलरी और ग्लोइंग मेकअप के साथ कैरी कर सकती हैं।
एलिगेंट व्हाइट साड़ी लुक
बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर का ये व्हाइट साड़ी लुक बेहद खास और यूनिक है। क्योंकि व्हाइट कलर उनके दादाजी की यादों से जुड़ा हुआ है। ऐसे में करिश्मा के ओवरऑल लुक की बात करें। तो उन्होंने क्लासिक हॉफ स्लीव्स ब्लाउज और गोल्डन वर्क के साथ व्हाइट साड़ी को कैरी किया है। करिश्मा इस क्लासिक साड़ी लुक में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। आप भी इस आउटफिट को स्लीक बन, ग्लोइंग मेकअप और मटर माला के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
