Overview:

फैंस को इस बात को लेकर भी क्रेज है कि रणवीर और दीपिका के घर बेबी गर्ल आएगी या बेबी बॉय। हालांकि माना जा रहा है कि यह सस्पेंस अब खुल गया है।

बॉलीवुड का पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण सितंबर में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने की तैयारी में हैं। अपनी प्रेगनेंसी के दौरान भी दीपिका लगातार काम कर रही हैं। उनके आउटफिट्स और प्रेगनेंसी ग्लो को देखकर फैंस इंप्रेस हो रहे हैं। दूसरी ओर फैंस को इस बात को लेकर भी क्रेज है कि रणवीर और दीपिका के घर बेबी गर्ल आएगी या बेबी बॉय। हालांकि माना जा रहा है कि यह सस्पेंस अब खुल गया है। जी हां, दीपवीर के बेबी का जेंडर रिवील होने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

दरअसल, हाल ही में इंटरनेट पर एक तस्वीर वायरल हुई है, जिससे इस बात को हवा मिल गई है कि रणवीर और दीपिका के घर बेटे का जन्म होने वाला है। इस तस्वीर में दीपिका की ओर से ऑर्डर किए गए कुछ गिफ्ट्स की तस्वीरें शेयर की गई हैं। ये तस्वीरें एक गिफ्टिंग ब्रांड ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर डालीं। ये सभी गिफ्ट्स बॉक्स एक मिनिमलिस्ट ब्राउन पेपर में पैक किए गए हैं। साथ ही इनपर लाइट ब्लू कलर के स्ट्रिंग्स बांधे गए हैं। इस स्ट्रिंग्स को तारे, मछली और कुछ ओवल शेप सिरेमिक हैंगिंग लगे हैं। दुनियाभर में ब्लू कलर को लड़कों से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में दीपिका और रणवीर के फैंस ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि कपल बेटे के स्वागत की तैयारी में है। देखते ही देखते यह खबर सोशल मीडिया पर छा गई। हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है, ये बात सितंबर में दीपिका की डिलीवरी के बाद ही पता चल पाएगी।

अटकलों के बीच दीपिका और रणवीर के फैंस खुश नजर आ रहे हैं। ब्लू स्ट्रिंग्स को देखकर फैंस लिख रहे हैं कि दीपिका-रणवीर बेबी बॉय के वेलकम की तैयारी में हैं। आपको बता दें कि इससे पहले आलिया भट्ट की प्रेगनेंसी के दौरान भी कुछ इसी तरीके से जेंडर रिवील की अटकलें लगाई गई ​थीं। क्योंकि उस समय बेबी शॉवर में आए सभी लोगों ने पिंक कपड़े ​पहने थे। ये तस्वीरें जैसे ही सामने आई थीं, वैसी ही फैंस ने मान लिया था कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के घर नन्ही परी आने वाली है। बाद में फैंस की ये अटकलें सही भी साबित हुई थीं। माना जा रहा है कि दीपिका और रणवीर सिंह ने भी ये गिफ्ट्स बेबी शॉवर के लिए ही मंगवाए हैं। और इनपर ब्लू स्ट्रिंग बेबी के जेंडर से जुड़ा है।  

वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण आखिरी बार फिल्म कल्कि 2898 ई. में नजर आई थीं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बेहद सफल हुई थी और ​इसमें दीपिका की दमदार एक्टिंग की सभी ने तारीफ की थी। प्रेगनेंसी के दौरान भी दीपिका ने न सिर्फ फिल्म की शूटिंग पूरी की, बल्कि उसके प्रमोशन प्रोग्राम का भी हिस्सा रहीं। वहीं जल्द ही दीपिका रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उसके साथ अजय देवगन, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर और करीना कपूर खान नजर आएंगी। 

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...