बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का पिंक बार्बी लुक
Bollywood Barbie Looks

Bollywood Barbie Looks : बचपन में हर लड़की के पास बार्बी का बेहतरीन कलेक्शन होता है। बार्बी डॉल्स के हाउस से लेकर बेहतरीन वॉर्डरोब कलेक्शन से खेलकर जहां बच्चे बेहद खुश होते हैं वहीं इन बार्बी डॉल्स की पिंक थीम नन्ही-मुन्नी बच्चियों के मन को बेहद भाती हैं।अब जब हॉलीवुड की मार्गोट रॉबी ने अपना बार्बी अवतार बड़े परदे पर प्रदर्शित किया, वहीं बॉलीवुड की कई सारी ब्यूटी दीवा इस लुक का देसी रूप दर्शाती हुई नजर आई।

हॉलीवुड की बार्बी फिल्म 21 जुलाई को भारत में रिलीज हुई, लेकिन उससे पहले ही कई फेमस सितारे इस बार्बी के गुलाबी रंग में रंगे दिखे। इस आर्टिकल में आप जानेंगे बॉलीवुड की टॉप फाइव दिवा के बारे में जिन्होंने अपने बार्बी अंदाज से हर किसी के मन को मोह लिया। इन पांच एक्ट्रेस ने बार्बी कोर फैशन को फॉलो करके चारो तरफ आग लगा दी है।

यह भी देखे-सीक्विन आउटफिट्स से अगर आप भी हो गईं हैं बोर तो इन सेलेब्स की तरह ट्राय करें ये खूबसूरत पर्ल आउटफिट्स: Pearl Outfit

बॉलीवुड की अदाकाराएं अपने हॉट बार्बी लुक से मचा रही हैं धमाल : Bollywood Barbie Looks

आलिया भट्ट

बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकाराओं में शुमार आलिया भट्ट ने अपने बेहतरीन एक्टिंग से समय समय पर अपनी कला का लोहा मनवाया है। बीते दिनों वे अपनी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म दा हार्ट स्टोन के प्रमोशन के दौरान बार्बी अंदाज में दिखी। आलिया ने बार्बीकोर फैशन की दुनिया में तहलका मचाने हुए पिंक साटन ब्रा को एक ओवरसाइज़्ड ब्लेजर के साथ कैरी किया। पिंक ह्यू मेकअप और मैसी बन ने आलिया के बार्बी लुक में चार चांद लगा दिए।

जान्हवी कपूर

बॉलीवुड के जैन-जी सितारों की लिस्ट में टॉप पर शुमार जान्हवी कपूर एक खूबसूरत एक्ट्रेस हैं, जो आए दिन अपने लुक्स से फैंस के दिलों की धड़कन को बढ़ाती रहती हैं। बीते दिनों जान्हवी ने भी पिंक बार्बी डॉल का देसी और हॉट अवतार लिया। इन दोनों ही लुक्स में वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। जान्हवी कपूर ने बार्बीकोर फैशन को ज्वाइन करते हुए अपने इस पिंक लुक से सबको हैरान कर दिया।

रश्मिका मंडाना

रश्मिका मंडाना एक बेहद सफल अभिनेत्री हैं, जो अपनी क्यूटनेस और वर्ल्डक्लास एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। रश्मिका ने भी बार्बीकोर फैशन ट्रेंड को ज्वाइन किया और उसमे अपने अलग और हटके अंदाज से तहलका मचा दिया। दरअसल इस लुक में वो देसी बार्बी अवतार में पिंक साड़ी में नजर आई। इसके अलावा उन्होंने अपने अन्य एक बार्बी अवतार में गुलाबी शरारा सूट कैरी किया था।

ऐश्वर्या राय

अपने समय की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक ऐश्वर्या राय आज भी अपने फैशन सेंस से आग लगाती नजर आती हैं। ऐश्वर्या ने अपने बार्बीकोर फैशन में एक गुलाबी अवतार धारण किया, जिसमे ये देसी देवी, देसी दीवा अंदाज में दिखी। ऐश्वर्या ने इस खास लुक में एक गुलाबी ओवरसाइज्ड ब्लेजर को एक पिंक ट्राउजर के साथ पेयर करते हुए कैरी किया।

दिशा का हॉट अंदाज

दिशा पाटनी बॉलीवुड की एक बेहद सुंदर एक्ट्रेस हैं, जो अपने फैशन सेंस के लिए भी काफी मशहूर हैं। एक तरफ जहां बॉलीवुड की सभी दीवा इस फैशन ट्रेंड को फॉलो कर रही हैं, वहीं दिशा इस मामले में कैसे पीछे रह सकती हैं। दिशा पाटनी ने इस खास लुक में एक बेहद हॉट अवतार धारण किया। पिंक ब्रा टॉप के साथ पेयर करते हुए दिशा पाटनी एक फिट्टेड स्लाइट पिंक स्कर्ट में नजर आई, जिसमे वो बेहद हॉट और बोल्ड नजर आ रही हैं।

इनके अलावा कंगना रनौत, कृति सेनन, किआरा आडवाणी, सारा अली खान जैसी फैशन दीवा भी इस ट्रेंड में बार्बी बनती नजर आई।