Bollywood Housewives: कुछ समय पहले तक ऐसा माना जाता था कि अगर किसी एक्ट्रेस ने शादी कर ली तो इसका असर उसके करियर पर पड़ेगा। दरअसल, कुछ सालों पहले तक एक्ट्रेस के शादी करने के बाद उसकी फैन फॉलोइंग काफी कम हो जाती थी। जिसके कारण कोई भी एक्ट्रेस शादी करने से पहले कई बार सोचती थी। हालांकि, आज के समय में ऐसा नहीं है। लेकिन फिर भी ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं, जिन्होंने शादी के बाद अपने करियर को अलविदा कह दिया और खुद को पूरी तरह से एक होममेकर के रोल में ढाल दिया। सक्सेसफुल फिल्मी करियर होने के बावजूद इन एक्ट्रेसेस से अपने करियर की जगह परिवार को प्राथमिकता दी और पारिवारिक जिम्मेदारियों को संभालने का जिम्मा लिया। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसी ही कुछ एक्ट्रेसेस के बारे में बता रहे हैं-
एक्ट्रेस भाग्यश्री
जब शादी के बाद होममेकर बनने की बात हो तो उसमें अदाकारा भाग्यश्री का नाम ही सबसे पहले दिमाग में आता है। इस खूबसूरत दिवा ने सलमान खान के साथ मैंने प्यार किया से अपनी शुरुआत की। फिल्म सुपरहिट रही थी और उनके किरदार सुमन को बेहद ही पसंद किया गया। इस फिल्म के बाद फैन्स सलमान और भाग्यश्री को दोबारा एक साथ देखना चाहते थे, लेकिन उन्होंने अपने प्रशंसकों का दिल तब तोड़ दिया, जब उन्होंने 19 साल की उम्र में अभिनेता हिमालय से शादी की। शादी के बाद भाग्यश्री किसी भी अन्य एक्टर के साथ काम नहीं करना चाहती थीं, जिसके कारण उन्होंने फिल्मों से किनारा कर लिया।
एक्ट्रेस सायरा बानो
सायरा बानो अपने समय में एक बेहतरीन अदाकारा थी, जिसे कोई भी फिल्ममेकर अपनी फिल्म में लेना पसंद करता था। लेकिन 1966 में अपने ड्रीम मैन, और पॉपुलर एक्टर, दिलीप कुमार से शादी के बाद सायरा बानो ने खुशी-खुशी लाइमलाइट छोड़ दी। उन्होंने एक पत्नी और एक गृहिणी के रूप में काम करने का फैसला लिया। उन्होंने शादी के बाद काम नहीं करने का फैसला किया और उन्हें इस बात का कोई मलाल भी नहीं है।
एक्ट्रेस बबीता कपूर
बबीता कपूर ने महज 23 साल की उम्र में रणधीर कपूर से शादी की थी। बॉलीवुड छोड़ने से पहले उन्होंने केवल 19 फिल्मों में अभिनय किया। दरअसल, कपूर खानदान बबीता के शादी के बाद बॉलीवुड में काम करने के विचार के खिलाफ थे। जिसका बबीता कपूर ने सम्मान भी किया। हालांकि, रणधीर कपूर और बबीता कपूर के रिश्ते में कुछ समय बाद समस्याएं पैदा होने लगीं और करिश्मा और करीना के जन्म के कुछ साल बाद ही वे अलग हो गए।
एक्ट्रेस नीतू कपूर
उन्होंने एक बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की और बॉलीवुड की कई फिल्मों में लीड रोल में काम किया। नीतू सिंह केवल 14 साल की थीं जब उन्होंने ऋषि कपूर को डेट करना शुरू किया और महज 21 साल की उम्र में उन्होंने उनसे शादी कर ली। शादी के बाद नीतू भी कपूर खानदान की बहू बनी और उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से संन्यास ले लिया। हालांकि, उन्होंने अपने पति ऋषि कपूर के साथ दो दूनी चार के साथ वापसी की और उनकी जोड़ी को सभी ने प्यार किया।
एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना
ट्विंकल खन्ना बॉलीवुड के महान एक्टर रह चुके राजेश खन्ना की बेटी हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में सभी खान के साथ काम किया। लेकिन साल 2001 में उन्होंने अक्षय कुमार से शादी के बाद अपना फिल्मी करियर छोड़ दिया। उनकी आखिरी फिल्म लव के लिए कुछ भी करेगा थी। अब वह अपने परिवार को अधिक समय देना पसंद करती हैं। साथ ही एक सफल इंटीरियर डिजाइनर, और एक प्रसिद्ध लेखिका के रूप में उन्होंनें अपनी पहचान बनाई है।
एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि
एक समय मीनाक्षी शेषाद्रि बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज करती थीं। हीरो, घायल और दामिनी जैसी फिल्मों में उनकी अदाकारी को बेहद पसंद किया गया था। उनकी आखिरी फिल्म राजकुमार संतोषी की घातक थी, जिसमें वह सनी देओल के साथ नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने इन्वेस्टमेंट बैंकर हरीश मैसूर से शादी की और ग्लैमर की दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। वह यू.एस.ए. चली गई जहां वह अब अपने पति और दो बच्चों के साथ रहती हैं।
एक्ट्रेस मंदाकिनी
राम तेरी गंगा मैली में नजर आ चुकी मंदाकिनी को आखिरकार कौन भूल सकता है। इस फिल्म से उन्हें बहुत अधिक प्रसिद्धि मिली। इसके अलावा, उनकी फिल्म आखिरी बाजी को भी दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया। 1990 में उन्होंने शादी के बाद बॉलीवुड छोड़ दिया। हालांकि, उनकी शादी के बाद उनकी कुछ फिल्में रिलीज हुईं, जिनमें उन्होंने शादी से पहले काम किया था। अब वह मुंबई में बस गई हैं और अब तिब्बती योग कक्षाएं संचालित करती हैं।
एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर
पूर्व फेमिना मिस इंडिया 1993, नम्रता शिरोडकर एलओसी कारगिल और अस्तित्व जैसी कई फिल्मों में दिखाई दीं। फिल्म में उनकी मासूमियत व काम को काफी पसंद किया गया। बाद में अपने काम के दौरान ही वह महेश बाबू से 2000 में फिल्म वामसी के सेट पर मिलीं। जिस दौरान उनके बीच नजदीकियां बढ़ीं। और उन्होंने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। पांच साल बाद 2005 में उन्होंने शादी कर ली और अब वह अपने परिवार के साथ हैदराबाद में रहती हैं।
एक्ट्रेस आसिन थोट्टुमकल
गजनी जैसी सुपरहिट मूवी में आमिर खान के साथ नजर आ चुकी आसिन थोट्टुमकल ने जनवरी 2016 में माइक्रोमैक्स के सीईओ राहुल शर्मा से शादी कर ली। शादी के बाद उन्होंने फिल्मों में काम ना करने का फैसला किया। कम से कम कुछ समय के लिए वह ऐसा ही करना चाहती है। यहां तक कि उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी एक बयान जारी किया था। उन्होंने लिखा, “मेरे सभी मीडिया मित्रों के लिए जिन्हें अभी तक संदेश नहीं मिला है, मैं एक बार फिर दोहरा रही हूं कि मैंने कोई भी असाइनमेंट लेना बंद कर दिया है और अपनी शादी से पहले ही अपने ब्रांड एंडोर्समेंट सहित अपनी सभी प्रतिबद्धताओं को पूरा कर लिया है।