Aamir Khan Upcoming Movie: अब काफी समय हो चुका है कि हमने आमिर खान को बड़े पर्दे पर या फिल्मों में नहीं देखा है। आमिर खान के फैंस इनकी वापसी का बहुत इंतजार कर रहे होंगे। कोविड के बाद से ही आमिर खान ने फिल्म करने, फिल्म बनाने से छुट्टी ली हुई थी। उन्होंने उस समय कहा था कि वह अपने काम में इतना व्यस्त हो गए थे की उन्होंने अपने परिवार को समय नहीं दिया। वह कहते हैं की मैंने अपने बच्चों के बचपने को मिस किया है। यह सब जान कर मुझे बहुत बुरा महसूस हुआ। उस समय यह सब सोच कर मैंने निर्णय लिया था की मैं अब फिल्में नहीं करूंगा। हालांकि इनके पास अभी भी शूट करने के लिए फिल्म बची हुई है। यह फिल्म महामारी की वजह से बीच में रुक गई थी।
Also read: जैन धर्म से इसलिए प्रभावित हैं अभिनेता आमिर खान, खुद करते है इन नियमों का पालन: Aamir Khan News

आमिर ने अपने प्लांस के बारे में अपने परिवार को छोड़ कर किसी को भी नहीं बताया। उनको भी इसलिए बताया क्योंकि उन्होंने पूछा था की अगर वह इस चीज को अभी भी एक सिक्रेट रखेंगे तो क्या सच में वह रिटायर हुए हैं? वह कहते हैं की मैं अपनी बेटी के साथ काम पर जाता हूं। वह एक नॉन प्रॉफिट कंपनी चलाती है जो मानसिक सेहत पर ध्यान देती है।
आमिर कहते हैं की वह अब अगले दशक में फिल्म प्रोड्यूस करने चाहते हैं और नए टैलेंट को मौका देना चाहते हैं। आमिर कहते हैं की तीनों खान ने 30 सालों तक बॉलीवुड पर राज किया है और तीनों एक साथ स्क्रीन शेयर करने के लिए अब तैयार है। आमिर कहते हैं कि पिछले साल हम तीनों बैठ कर बातें कर रहे थे कि रिटायर होने से पहले तीनों को साथ में एक फिल्म तो बनानी होगी। आमिर कहते हैं की मैं आशा करता हूं की ऐसा जल्द ही हो। अगर ऐसा हुआ तो सिनेमा में एक बार में ही होने वाली घटनाओं में से यह एक घटना होगी।
