Celebrity Wedding: 2024 की शुरुवात में ही कई सेलिब्रिटी शादी के बंधन मे बंध गए जिसमें रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी ने फैंस की वाहवाही लूटी। फैंस रकुल को अब तक की सबसे हैप्पी ब्राइड मान रहे है लेकिन साथ ही फैंस अब अपने कुछ और फेवरेट सितारों को भी शादी के बंधन में बंधते देखना चाहते हैं जिनके अफेयर्स की ख़बरें सोशल मीडिया पर छाई रहती है। आइए जानते हैं कौन है वो सेलिब्रेटी जो 2024 में शादी के बंधन में बंध सकते है।
read also: जानिए कौन हैं अंबानी परिवार की होने वाली बहु: Celebrity Wedding News
तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा
तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा ने बेशक कभी अपने रिश्ते को मीडिया के सामने कंफर्म नहीं किया हो लेकिन दोनों को हर पार्टी, अवार्ड फंक्शन, मे साथ देखा जाता है। वही दोनों को मीडिया के अलग-अलग सवालों पर जवाब देते हुए भी अक्सर देखा जाता है। कपल अक्सर क्वालिटी टाइम बिताता हुआ देखा जाता है। फैंस दोनों की जोड़ी को फर्स्ट क्लास मानते है। दोनों की शादी की उम्मीद भी इनके फैंस को ज्यादा है जो 2024 में हो सकती है।
अरमान मलिक और आशना श्रॉफ
कई हिट सॉन्ग देने वाले अरमान मलिक आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं उनकी फैन फ्लोइंग फीमेल फैन में बहुत ज्यादा है लेकिन सबका दिल तब टूट गया। जब अरमान ने अपनी गर्लफ्रेंड आशना श्रॉफ के साथ सगाई की। अब दोनों 2024 में जुलाई में शादी करेंगे।
प्राजक्ता कोली और वृषांक खनाल
‘जुग जुग जियो’ फेम प्राजक्ता कोली ने पिछले साल अपने बॉयफ्रेंड वृषांक खनाल से सगाई की थी।एक इंटस्टा पोस्ट में प्राजक्ता कोली ने अपनी सगाई की अंगुठी फ्लॉन्ट की जिससे फैंस उम्मीद कर रहे है कि 2024 में दोनों शादी के बंधन मे बंधने वाले हैं।
जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया
जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया के रिलेशनशिप की खबरें सोशल मीडिया पर अक्सर छाई रहती हैं। दोनों कई बार मंदिर में एक साथ पूजा करते हुए स्पॉट किये जा चुके हैं। एक बार दोनों के सगाई की खबरे भी सोशल मीडिया पर फैली थी पर बाद में पता चला था कि यह बस अफवाह है। हालांकि दोनों रिश्ते में है यह कंफर्म है, क्योंकि खुद जाह्नवी से कॉफ़ी विद करण में शिखर का नाम मुंह पर आ गया था। तो ऐसे में उम्मीद है कि दोनों 2024 में शादी की गुड न्यूज से फैंस को खुश कर सकते हैं।
अनन्या पांडे-आदित्य रॉय कपूर
अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर आजकल हाॅट सेंसेशन बने हुए। अक्सर दोनों को साथ में क्वालिटी टाइम बिताते देखा जाता है। वही हाल ही में दोनों को रकुल प्रीत सिंह की शादी में साथ में स्पॉट किया गया। यह उनकी रिलेशन के बाद साथ में पहली मीडिया प्रजेंस थी..तो उम्मीद है कि दोनों जल्दी ही 2024 में अपने रिश्ते को एक पड़ाव आगे ले जाये।
सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल
सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल ने अपने रिलेशन को अभी तक ऑफिशयल नहीं किया है। मगर दोनों के अफेयर्स की खबरें सोशल मीडिया पर बनी रहती है। दोनों साथ में पार्टी और अवार्ड फंक्शन में साथ दिखते है। वही अक्सर सारा, शुभमन गिल को चीयर करती दिखती है, जो उनके प्यार की गवाही देता है। तो यह कपल भी 2024 मे शादी या सगाई कर फैंस को खुशखबरी दे सकता है।
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा
अरबाज खान की दूसरी शादी के बाद मलाइका के शादी करने की उम्मीदें बढ़ गई है। मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। उन्होंने अपनी शादी पर भी एक शो के दौरान हामी भरी थी। तो 2024 कपल के लिए नई सौगात ला सकता है..
मैथियास बो और तापसी पन्नू
मैथियास बो और तापसी पन्नू 13 साल से रिलेशन में है। इस साल दोनों अपने रिश्ते को आगे बढ़ा रहे है। दोनों की शादी मार्च में सिख- किश्चयन तरीके से होगी।
