"भाभी जी घर पर हैं" की सौम्या टंडन का शानदार लहंगा चोली इंस्पिरेशन: Celebrity Traditional Looks
Celebrity Traditional Looks

Celebrity Traditional Looks: “भाभी जी घर पर हैं ” टीवी शो फेम सौम्या टंडन, यानि कि आपकी अपनी अनीता विभूति नारायण मिश्रा एक बेहद खास और खूबसूरत अभिनेत्री हैं, जो अपनी बेहतरीन एक्टिंग से लगभग हर किसी के दिल पर राज कर रही हैं। वो आए दिन अपने सोशल मीडिया से अपनी तस्वीरे साझा करती रहती हैं और अपने चाहने वालों के दिलों में आग लगा देती हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी कई तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर साझा की, जिनमे उनका लहंगा चोली लुक बेहद खास था। आप सौम्या यानिकि अपनी अनीता विभूति नारायण मिश्र के इन लहंगा चोली लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। आइए जानते हैं उनके टॉप फाइव लेटेस्ट लहंगा चोली लुक्स के बारे में,

यह भी देखे-दीपिका पादुकोण का ये रॉयल लुक आपको बना देगा उनका फैन, एक्ट्रेस का ये अंदाज आप भी करे कैरी: Deepika Look

“भाभी जी घर पर हैं” कि सौम्या टंडन के ट्रेडिशनल
लुक्स से लें तीज आउटफिट इंस्पिरेशन : Saumya Tandon Traditional Looks

व्हाइट फेयरी

अपनी खूबसूरती से फैंस के दिलों पर राज करने वाली सौम्या ने बीते दिनों अपनी एक व्हाइट कलर लहंगा चोली में तस्वीरें साझा की, जिनमे वो बेहद संस्कारी और सुंदर नजर आ रही थी। इस लुक में उन्होंने व्हाइट कलर सितारा वर्क का एक लहंगा व्हाइट लेस्ड पर्ल चोली के साथ कैरी किया। इस गेटअप में वो बिल्कुल स्वर्ग की एक अप्सरा की तरह दिख रही थी। सौम्या ने अपने इस लुक में व्हाइट नेट दुपट्टा कैरी किया, जिसने उनके इस लुक में चार चांद लगा दिए। आप इस मौसम में उनके इस खास लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

ग्रेट ग्रे

आजकल ग्रे कलर का ग्रेट थीम काफी ज्यादा ट्रेंडिंग है, ऐसे में इस ग्रे ग्रेस कलर को सौम्या भी फॉलो करती नज़र आई। इस खास लुक में उन्होंने एक ग्रे बीडेड लहंगा कैरी किया। हेवी एंब्रॉयडर्ड चोली और नेट दुपट्टा ने उनके इस लुक और भी ज्यादा खास बना दिया। सौम्या इस लुक में बेहद सिंपल और एलिगेंट नजर आ रही थी। इस मिनिमल कलर लुक ने एक नया फैशन ट्रेंड खड़ा कर दिया है, जिससे कई बड़े बड़े डिजाइनर भी इंस्पो लेते नजर आ रहे हैं। आप भी सावन के मौसम में ऐसा कुछ अपने लिए चूज कर सकती हैं।

फ्लोरल व्हाइट

व्हाइट कलर को अक्सर एलिगेंस का एक अनोखा रूप माना जाता है, जिसका साफ उदाहरण सौम्या ने अपने एक खास लुक में प्रदर्शित किया। इस खास लुक में सौम्या ने जहां सिंपल लहंगा कैरी किया, वहीं फ्लोरल ज्वेलरी ने उनके इस सिंपल से लुक को बेहद खास बना दिया। सिल्वर गोटा पत्ती के काम वाला यह लहंगा चोली उन्होंने आर्टिफिशियल फ्लोरल ज्वेलरी के साथ जिस एलिगेंस से कैरी किया, वो बेहद काबिल ए तारीफ है। फैंस ने भी सौम्या के इस खास लुक की खूब तारीफ की।

यह भी देखे-डिफरेंट दिखना है तो इन तरीकों से लेयर करें अपनी ज्वेलरी 

वाइब्रेंस

अगर देखा जाए तो सौम्या का फेवरेट कलर व्हाइट है। वो अक्सर अपने लुक्स में व्हाइट के कॉम्बिनेशन से बेहद खूबसूरत गेटअप लेती नजर आती हैं। इस खास लुक में उन्होंने मल्टीकलर पैच और गोटा पत्ती का एक खास व्हाइट लुक कैरी किया जो सिंपल होने के साथ साथ बेहद वाइब्रेंट और क्लासी नजर आ रहा है। आप इस लुक को कैरी करके अपने इवेंट आउटफिट को चार चांद लगा सकती हैं।

ऑल टाइम रेड

रेड कलर एक ऐसा वाइब्रेंट कलर है, जिसको हमेशा से काफी ज्यादा सराहा गया है। आप इस ऑल टाइम रेड लहंगे को कैरी कर सकती हैं। सौम्या ने इस लुक को बेहद खूबसूरती और आकर्षक ढंग से कैरी किया, जिससे आप भी इंस्पायर ले सकती हैं। इस लुक में उन्होंने रेड कलर का जरी वर्क का एक बेहद खूबसूरत लहंगा, हेवी वर्क चोली के साथ कैरी किया। आप इस ऑल टाइम ट्रेंडिंग कलर से इंस्पिरेशन लेकर अपने हर फंक्शन को खास बना सकती हैं।