POCSO एक्ट के तहत एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर पर मामला दर्ज, जानें 'गंदी बात' विवाद की पूरी कहानी: Ekta Kapoor and Shobha Kapoor
Ekta Kapoor and Shobha Kapoor

POCSO एक्ट के तहत एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर पर मामला दर्ज, जानें 'गंदी बात' विवाद की पूरी कहानी: Ekta Kapoor, mother Shobha booked under POCSO act

फिलहाल ये विवादित एपिसोड ऐप पर स्ट्रीम नहीं हो रहा है।

Ekta Kapoor and Shobha Kapoor: प्रोड्यूसर एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर एक नई मुसीबत में फंस गईं हैं। दोनों पर POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिससे वे कानूनी उलझन में पड़ गईं हैं। उनकी इस परेशानी का कारण Alt Balaji की वेब सीरीज ‘गंदी बात’ है। दरअसल, इस वेब सीरीज़ के छठवें सीज़न में एपिसोड में नाबालिग लड़कियों से जुड़े फिल्माए गए दृश्य आपत्तिजनक बताए गए हैं। फिलहाल ये विवादित एपिसोड ऐप पर स्ट्रीम नहीं हो रहा है।

मुंबई के एक शक्स ने इस संबंध में एफआईआर कराई है और आरोप लगाए हैं कि सीरीज के एक एपिसोड में ऐसे सीन दिखाए हैं जो कि POCSO एक्ट के नियमों का उल्लंघन करते हैं। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि सीरीज में सिगरेट के विज्ञापनों को इस्तेमाल कर संतों का अपमान भी किया गया है, जिससे उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है।

Also read: ‘जिगरा’ के इवेंट पर आलिया ने सामंथा के सामने गाया ‘ऊ अंटा वा’ गाना’, वीडियो हुआ वायरल

इस मामले में एकता कपूर और शोभा कपूर ने अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने 27 सितंबर को बच्चों से जुड़े अश्लील कंटेंट देखना, पब्लिश करना और डाउनलोड करना गुनाह बताया था। इससे पहले भी एकता कपूर की ये सीरीज विवादों में रही है। साल 2020 में भी सेना के खिलाफ एक सीजन में आपत्तिजनक कंटेंट दिखाने पर केस दर्ज हुआ था, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें ऐसा कुछ आपत्तिजनक कंटेंट नहीं दिखाया। उसकी जांच भी अभी तक जारी है।

बता दें कि मां शोभा के साथ मिलकर एकता ने प्रोडक्शन हाउस साल 1994 में शुरू किया था।

सोनल शर्मा एक अनुभवी कंटेंट राइटर और पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया, प्रिंट और पीआर में 20 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने दैनिक भास्कर, पत्रिका, नईदुनिया-जागरण, टाइम्स ऑफ इंडिया और द हितवाद जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया...