एकता कपूर के OTT में कई बार टूटी अश्लीलता की हदें, इन वेब सीरीज़ में दिखाए गए बोल्ड सीन्स: Ekta Kapoor Bold Series
Ekta Kapoor Bold Series

एकता कपूर के OTT में कई बार टूटी अश्लीलता की हदें, इन वेब सीरीज में दिखाए गए बोल्ड सीन्स

एकता कपूर के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आपको ऐसे कई बोल्ड कंटेंट देखने को मिलेंगे, जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था।

Ekta Kapoor Bold Series: कोरोना के बाद से ओटीटी पर एक से बढ़कर एक वेब सीरीज़ रिलीज़ हो रही हैं। एकता कपूर भी अपना खुद का ओटीटी प्लेटफॉर्म लॉन्च कर चुकी है, जिसका नाम ‘अल्ट बालाजी’है। एकता कपूर के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आपको ऐसे कई बोल्ड कंटेंट देखने को मिलेंगे, जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था। आज हम आपको एकता कपूर के ओटीटी प्लेटफॉर्म अल्ट बालाजी की कुछ ऐसी वेब सीरीज के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें बोल्ड सींस की भरमार है।

गंदी बात

Ekta Kapoor Bold Series
Gandi Baat

अल्ट बालाजी की सबसे फेमस एडल्ट वेब सीरीज ‘गंदी बात’ है, जिसके नाम से पता चलता है कि इस वेब सीरीज में अश्लीलता की भरमार होगी। इस सीरीज के अभी तक 5 सीज़न आ चुके हैं और मेकर्स जल्द छठा सीजन भी लेकर आने वाले हैं। सीरीज़ में आभा पॉल ने एक से बढ़कर एक इंटिमेट सीन दिए हैं, जिसे देख कर आपके पसीने छूट जाएंगे।

लव, स्कैंडल और डॉक्टर्स

Love Scandal & Doctors
Love Scandal & Doctors

लव, स्कैंडल और डॉक्टर्स की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आई थी। इस सीरीज में फैंस को प्यार, सस्पेंस, दोस्ती और बोल्डनेस का कॉम्बिनेशन देखने को मिला था। इस सीरीज की कहानी 5 मेडिकल इंटर्न की जिन्दगी पर आधारित थी, जो एक स्कैंडल में फंस जाते हैं। इस वेब सीरीज में दर्शकों को काफी इंटिमेट सीन देखने को मिले थे और हर एक एपिसोड में बोल्डनेस की भरमार दिखी थी।

बेकाबू

Bekaaboo
Bekaaboo

अल्ट बालाजी की नई वेब सीरीज ‘बेकाबू’ भी ओटीटी पर सुपरहिट हुई थी, जिसमें अभिनेत्री प्रिया बैनर्जी ने कई हॉट एंड बोल्ड सींस एक्टर राजीव सिद्धार्थ के साथ दिए थे। इस वेब सीरीज में नफरत, बदला और हत्या की अनसुलझी कहानी दिखाई गई थी, जिसमें रोमांस का तड़का लगा था।

वेब सीरीज़ में दिखा शिल्पा शिंदे का हॉट अवतार

ट्रिपल एक्स

XXX
XXX

ALT Balaji की सबसे फेमस बोल्ड सीरीज में से एक ‘ट्रिपल एक्स’ हैं। इसका पहला और दूसरा पार्ट दर्शकों के बीच काफी फेमस हुआ था और दर्शक अब तीसरे पार्ट का भी इंतजार कर रहे हैं। पूरे शो के दौरान अभिनेत्रियों ने एक से बढ़कर एक बोल्ड सींस दिए थे, जो काफी उत्तेजित करने वाले थे। आप इस सीरीज को अपने पार्टनर के साथ घर में बैठकर देख सकते हैं, लेकिन, यह वेब सीरीज फैमिली के साथ देखने वाली नहीं हैं।

पौरुषपुर 2

Paurushpur 2
Paurushpur 2

साल 2020 में रिलीज़ हुई वेब सीरीज़ ‘पौरषपुर’ आपको जरूर याद होगी। जिसमें श‍िल्‍पा श‍िंदे से लेकर मिलिंद सोमन के कई बोल्ड एंड इंटिमेट सीन्स शूट किए गए थे। अब तीन साल बाद इस पॉपुलर सीरीज़ का नया सीज़न आने वाला है। ‘पौरषपुर-2’ पहले सीज़न के मुकाबले अधिक सेंसुअस होने वाला है, क्योंकि इसमें शर्लिन चोपड़ा की एंट्री हो चुकी है। ALTT की पेशकश Paurashpur-2 की कहानी एक बार फिर मोहब्‍बत, जुनून और प्रतिशोध पर आधारित रहने वाली है। एकता कपूर ने के दूसरे सीज़न में पूरी तरह से नई कास्‍ट‍िंग की है।

एकता कपूर के सीरियल से लेकर वेब सीरीज दर्शकों के बीच काफी फेमस है। एकता अपने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी काफी बोल्ड वेब सीरीज़ लेकर आ चुकी है, जो दर्शकों का खूब मनोरंजन करते हैं।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...

Leave a comment