बड़े पर्दे पर इन 6 अभिनेताओं ने निभाया था भगत सिंह का किरदार: Bhagat Singh Role in Movies
Bhagat Singh Role in Movies

बड़े पर्दे पर इन अभिनेताओं ने निभाया था भगत सिंह का किरदार: Bhagat Singh

आज हम आपको ऐसे कलाकारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने बड़े पर्दे पर भगत सिंह का किरदार बखूबी निभाया है।

Bhagat Singh Role in Movies: भारत की आजादी में ‘शहीद भगत सिंह’ का नाम बड़े सम्मान के साथ लिया जाता है। उन्होंने मात्र 23 साल की उम्र में देश की आजादी के लिए अपनी जान की कुर्बानी दी थी। भगत सिंह ने युवाओं में देशभक्ति की आग जलाई थी। बॉलीवुड ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह के ऊपर कई फिल्में बनाई हैं। ऐसे में आज हम आपको ऐसे कलाकारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने बड़े पर्दे पर भगत सिंह का किरदार बखूबी निभाया है।

Also read: ‘डंक’ से ओटीटी पर डेब्‍यू के लिए तैयार हैं तुषार कपूर

Bhagat Singh Role in Movies
Shammi Kapoor

फिल्म निर्देशक केएन बंसल ने साल 1963 में भगत सिंह के ऊपर फिल्म ‘शहीद भगत सिंह’ बनाई थी, जिसमें शहीद भगत सिंह का किरदार शम्मी कपूर ने निभाया था। वह इस फिल्म में अपने किरदार के साथ पूरी तरह से न्याय करते हुए नजर आए थे। फिल्म में शम्मी के अलावा प्रेमनाथ, उल्हास और अचला सचदेव भी मुख्य भूमिका में थे।

Manoj Kumar

बॉलीवुड अभिनेता मनोज कुमार ने कभी भी देशभक्ति फिल्म के लिए अपने कदम पीछे नहीं खींचे। उन्होंने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक देशभक्ति वाली फिल्में दी हैं। जिस वजह से उन्हें ‘भारत कुमार’ के नाम से जाना जाता है। साल 1965 में मनोज कुमार ने फिल्म ‘शहीद’ में क्रांतिकारी भगत की भूमिका निभाई। फिल्म में उनके द्वारा किए गए अभिनय को सभी ने काफी पसंद किया।

Bobby Deol

बॉबी देओल ने बॉलीवुड में काफी कम फिल्में की है, लेकिन उन्होंने जितनी भी फिल्में की है, उसमें उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया है। ऐसे में साल 2002 में फिल्म ’23 मार्च 1931 शहिद’ रिलीज़ हुई थी। इसमें बॉबी देओल ने शहीद भगत सिंह का किरदार निभाया था, जबकि सनी आजाद चंद्रशेखर के रोल में नजर आए थे। फिल्म में बॉबी के एक्टिंग को काफी पसंद किया गया।

Sonu Sood

साल 2002 में ही शहीद भगत सिंह की जिंदगी पर एक और फिल्म बनी थी, जिसका नाम ‘शहीद ए आज़म’ रखा गया था। इस फिल्म में भगत सिंह का किरदार बॉलीवुड के वर्सटाइल एक्टर सोनू सूद ने निभाया था।

Ajay Devgn
Ajay Devgn

वैसे साल 2002 में भगत सिंह के आजादी के संघर्ष पर बॉलीवुड में तीन फिल्में बनीं थी। फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ भगत सिंह’ भी 2002 में बड़े पर्दे पर रिलीज़ हुई थी। फिल्म में अजय देवगन ने भगत सिंह का किरदार बखूबी निभाया था, जबकि फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया था। ये फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थीं। साथ ही फिल्म ने 2 राष्ट्रीय पुरस्कार जीते और सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का फिल्मफेयर पुरस्कार भी जीता था।

Sidharth
Sidharth-Rang De Basanti

डायरेक्टर राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने तीन दोस्तों के ऊपर फिल्म रंग दे बसंती बनाई थी, जो राजनीतिक भ्रष्टाचार के खिलाफ एलान ए-जंग करते हैं। फिल्म के स्क्रीनप्ले में चारों मुख्य किरदारों की तुलना देश के चार महान क्रांतिकारियों से की गई थी। इसमें सिद्धार्थ भगत सिंह, आमिर खान चंद्रशेखर आज़ाद, शरमन जोशी राजगुरु थे।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...