इंतजार हुआ खत्‍म ओटीटी पर इस दिन रिलीज हो रही है ‘फाइटर’: Fighter OTT Release
Fighter OTT Release

Fighter OTT Release: रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की ’फाइटर’ सिनेमाघरों में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद अब ओटीटी रिलीज के लिए तैयार है। 26 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्‍म में देशभक्ति के जज्‍बे के साथ बड़े पर्दे पर पहली बार एरिअल स्‍टंट दिखाए गए थे। रितिक और दीपिका की केमेस्‍ट्री से जहां दर्शक प्रभावित हुए थे। वहीं इनके किस सीन को लेकर आपत्ति भी हुई थी। हालांकि एक से बढ़कर एक कलाकारों की बेहतरीन अदाकारी के बावजूद फिल्‍म बॉक्‍स आफिस पर कमाल नहीं कर पाई। अब ओटीटी पर भी इसकी रिलीज के लिए मेकर्स को अच्‍छी डील मिल रही है। जिन लोगों ने ये फिल्‍म नहीं देखी या जो इसे दोबारा देखना चाहते हैं, उनको बताते हैं कि फिल्‍म कब और कहां देख सकते हैं।

Also read: फिल्म ‘फाइटर’ का टीज़र हुआ रिलीज़, दीपिका और ऋतिक की जोड़ी पसंद करेंगे फैन्स?: Fighter Teaser Release

सिद्धार्थ आनंद की एक्‍शन पैक फिल्‍मों में से एक ‘फाइटर’ अपने अलग तरह के स्‍टंट के लिए जानी जाती है। हवा में स्‍टंट और एक्‍शन को सिद्धार्थ ने बखूबी पर्दे पर दिखाया है। हालांकि फिल्‍म भारत में उसकी लागत जितना भी बिजनेस नहीं कर पाई। 250 करोड़ में बनी फिल्‍म ने 211 करोड़ के आसा पास बिजनेस किया। लेकिन आपका बता दें वर्ल्‍ड वाइड फिल्‍म ने 300 करोड के पार बिजनेस किया था। खबरों की माने तो अब ओटीटी प्‍लेटफॉर्म पर दिखाए जाने के लिए मेकर्स को नेटफ्लिक्‍स की तरफ से बेहतरीन डील ऑफर हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ओटीटी पर स्‍ट्रीमिंग के लिए मेकर्स को 150 करोड़ मिल रहे हैं। तो कुल मिलाकर यह कह सकते हैं कि फिल्‍म भले ही बॉक्‍स ऑफिस पर कमा न कर पाई हो लेकिन मेकर्स को घाटा भी नहीं हुआ। ओटीटी लवर्स को भी ये फिल्‍म जल्‍द ही नेटफ्लिक्‍स पर देखने को मिल जाएगी।

YouTube video

होली के मौके पर दर्शकों को नेटफ्लिक्‍स की तरफ से कई बेहतरीन फिल्‍मों और सीरीज का तोहफा मिलने वाला है। इन्‍हीं में से एक है ‘फाइटर’। रिपोर्ट्स की माने तो नेटफ्लिक्‍स ने मेकर्स के साथ डील कर ली है और फिल्‍म होली के मौके पर स्‍ट्रीम होगी। हालांकि मेकर्स और नेटफ्लिक्‍स की तरफ से अभी तक इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन चर्चा है कि फिल्‍म 21 मार्च को नेटफ्लिक्‍स पर स्‍ट्रीम होगी। दर्शक फाइटर के ओटीटी पर स्‍ट्रीम होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

निशा सिंह एक पत्रकार और लेखक हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर जिलेमें हुआ। दिल्‍ली और जयपुर में सीएनबीसी, टाइस ऑफ इंडिया और दैनिक भास्‍कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्‍थानों के साथ काम करने के साथ-साथ लिखने के शौक को हमेशा जिंदा...