Beach Looks For Honeymoon
Beach Look Inspiration

Beach Looks For Honeymoon : शादी के बाद पार्टनर के साथ एक फैंसी बीच वेकेशन भला किसे पसंद नहीं होती है। सर्दियों के बाद समर सीजन अब शुरू होने वाला है। जिसमें अधिकतर न्यूली मैरिड कपल्स बीच पर जाना और खूबसूरत समुद्र के किनारे एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने हनीमून पर बीच वेकेशन के लिए जा रही हैं। और हनीमून पर जाने के लिए परफेक्ट बीच आउटफिट और स्टाइलिंग टिप्स की तलाश में हैं। तो आज हम आपके लिए बॉलीवुड दीवाज के बेस्ट बीच लुक्स लेकर आए हैं। जिनसे इंस्पिरेशन लेकर आप हर दिन एक बढ़िया बीच लुक क्रिएट कर सकती हैं। आइए जानते हैं, कैसे आप सोनाक्षी सिन्हा से लेकर कैटरीना कैफ और अनन्या पांडे तक इन बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के बीच लुक स्टाइल कर सकती हैं।

हनीमून पर सुपर हॉट बीच लुक क्रिएट करने के लिए लें बॉलीवुड सेलिब्रिटीज से इंस्पिरेशन

कैटरीना कैफ

हनीमून पर हसबैंड के साथ ड्रीमी बीच अफेयर एक्सप्लोर करना चाहती हैं। तो बॉलीवुड फैशन इंस्टा एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के बीच लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। इस लुक में कैटरीना ने सुपर कंफर्टेबल टू पीस फ्लोरल प्रिंटेड ग्रीन रफल सेट को कैरी किया है। जिससे इंस्पिरेशन लेकर आप बीच पर रोमेंटिक लंच डेट पर स्लीक गोल्डन ज्वेलरी और नेचुरल मेकअप लुक के साथ कैरी कर सकती हैं।

अनन्या पांडे

बीच वेकेशन के लिए सबसे स्टाइलिश और फैशनेबल आउटफिट की बात करें तो सुपर ट्रेंडी प्रिंटेड बिकनी से बढ़िया ऑप्शन भला क्या हो सकता है। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने इस बीच वेकेशन पर जंगल प्रिंटेड बिकनी को स्टाइल किया है। ये सुपर सेक्सी बिकनी सेट को अनन्या ने काफी सटल और नेचुरल तरीके से स्टाइल किया है। आप भी अनन्या पांडे की तरह प्रिंटेड बिकनी को मेसी बन और सन ग्लासेस के साथ कैरी कर सकती हैं।

सोनाक्षी सिन्हा

न्यूली मैरिड बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इस लुक में सुपर हॉट और स्टाइलिश नजर आ रही हैं। इस लुक में सोनाक्षी ने कनॉट डिटेल्स के साथ बेहद खूबसूरत ब्लैक बीच आउटफिट को पिंक ग्लोइंग मेकअप लुक के साथ कैरी किया है। ऐसे में अगर आप बीच पर बिकनी वियर नहीं करना चाहती हैं। तो एक्ट्रेस सोनाक्षी के इस लुक से इंस्पिरेशन लेकर ये कंफर्टेबल लुक क्रिएट कर सकती हैं।

कृति सेनन

किसी भी बीच वेकेशन के लिए आउटफिट्स प्लान करते समय बिकनी और ड्रेस के साथ स्विमसूट पैक करना भी बेहद जरूरी है। जैसा कि आप देख सकते हैं इस लोक में एक्ट्रेस कृति सेनन ने कलरफुल स्टारफिश प्रिंट के साथ व्हाइट कलर के सुपर स्टाइलिश स्विमसूट को कैरी किया है। इस आउटफिट को कृति ने मिनिमल मेकअप लुक, ट्रेंडी ज्वेलरी और ओपन हेयर स्टाइल के साथ कंप्लीट किया है। आप भी कृति के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

खुशी कपूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस खुशी कपूर इस लुक में परफेक्ट बीची वाइव्स दे रही हैं। चिक व्हाइट ब्रालेट टॉप के साथ डेनिम शॉर्ट्स और ट्रेंडी बीच कार्डिगन को स्टाइल किया है। आजकल सेलिब्रिटीज के बीच इस तरह के सुपर कंफर्टेबल और लेस रिवीलिंग आउटफिट्स बीच वेकेशन पर काफी पॉपुलर हैं। ऐसे में अगर आप भी खुशी की तरह अपने फेवरेट ब्रालेट टॉप को हनीमून पर स्टाइल करना चाहती हैं। तो मिनिमल ज्वेलरी और टाइट हाई बन हेयर स्टाइल के साथ लुक कंप्लीट कर सकती हैं।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...