अनंत और राधिका को लगी हल्दी, इन बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने बिखेरा जलवा: Radhika-Anant Haldi Ceremony
Radhika-Anant Haldi Ceremony

Radhika-Anant Haldi Ceremony: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी करने वाले हैं जिससे पहले से चलने वाले प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की शुरुवात हो चुकी है. सेलिब्रेशन की शुरुआत सितारों से सजी म्यूजिक नाइट  से हुई। इससे पहले, अंबानी परिवार ने दो बड़े प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन आयोजित किए थे, एक जामनगर में और दूसरा फ्रांस और इटली के बीच एक क्रूज पर। अब गृह शांति पूजा की मेज़बानी करने के बाद, अनंत और राधिका अपने हल्दी  के रंग में डूबे हुए हैं। जिसमें बॉलीवुड के कई स्टार इसमे शामिल हुए.

Also read: जानिए कौन हैं अंबानी परिवार की होने वाली बहु: Celebrity Wedding News

सारा अली खान की अनंत अंबानी के साथ स्कूल के दिनों से ही अच्छी दोस्ती है। अपने दोस्त के हल्दी पर जाने के लिए, सारा ने लाल, हरे, नीले और सुनहरे रंगों में सजे शाही लहंगे को पहना। पूरे लहंगे में भारी राजस्थानी धागे का काम हुआ था, जिसे शीशे, सेक्विन से सजाया गया था। उन्होंने इसे सेम काम के ब्लाउज के साथ पेयर किया, जिसमें पीछे की तरफ लटकन लगी थी। सारा ने बालों को लो पोनी टेल में बांधा और मिनिमल मेकअप से लुक कम्प्लीट किया।

अनन्या पांडे ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के हल्दी समारोह के लिए अपने लुक की एक झलक दिखाई। संगीत समारोह में अपने मूव्स से स्टेज पर आग लगाने के बाद, अनन्या ने अपने अनारकली के लिए बेज और क्रीम का हल्का शेड चुना , जिसमें स्ट्रैपी स्लीव्स थीं। उन्होंने मैचिंग दुपट्टा  , जिसमें चौड़ी सुनहरी ज़री की बॉर्डर थी। गजरा , भारी चांदबाली और भारी मांग-टीका से सजी लो-बन ने अनन्या के लुक को कम्प्लीट किया

जान्हवी कपूर राधिका मर्चेंट की सबसे करीबी दोस्तों में से एक हैं और इसलिए वह राधिका की शादी के जश्न का अहम हिस्सा रही हैं। हल्दी समारोह के लिए एक्ट्रेस ने पीले रंग की साड़ी को चुना, जिस पर बेहतरीन कढ़ाई, मनके और लटकन की बारीकियाँ थीं। उन्होंने इसे मैचिंग, फुल-स्लीव ब्लाउज़ के साथ पेयर किया। डेवी मेकअप, पिन-स्ट्रेट हेयर और स्टेटमेंट इयररिंग्स ने उनके लुक में चार चाँद लगा दिए।

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की हल्दी सेरेमनी में पहुंचे। सुपरस्टार ने काले रंग का पठानी कुर्ता और काले रंग का पायजामा पहना हुआ था।