Ranveer-Deepika wedding moment.
Ranveer-Deepika Wedding

Summary: रणवीर-दीपिका की रॉयल वेडिंग: 40 मेहमान, 80 करोड़ का जश्न

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी नवंबर 2018 में इटली के लेक कोमो में बेहद निजी लेकिन शाही अंदाज़ में हुई थी। सिर्फ 40 मेहमानों की मौजूदगी के बावजूद करीब 80 करोड़ रुपये खर्च हुए।

Bollywood Most Expensive Wedding: पिछले एक दशक में बॉलीवुड में शाही शादियों का चलन तेजी से बढ़ा है। जहां एक दौर में सितारे सादगी से शादी रचाते थे, वहीं अब हर कोई अपनी शादी को रॉयल और यादगार बनाने की होड़ में नजर आता है। अनुष्का-विराट से लेकर आलिया-रणबीर तक, लगभग हर चर्चित जोड़े ने अपनी वेडिंग सेरेमनी को भव्यता और स्टाइल का उदाहरण बना दिया है। इन्हीं में से एक शादी ऐसी भी रही, जिसमें सिर्फ 40 मेहमान शामिल हुए, लेकिन शादी की भव्यता ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री में सुर्खियां बटोरीं। ये शादी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की थी।

यह कहानी है दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की, जो नवंबर 2018 में इटली के लेक कोमो में संपन्न हुई थी। भले ही इस शादी में गिने-चुने लोगों को बुलाया गया था, लेकिन इसकी तैयारियां किसी शाही समारोह से कम नहीं थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दो दिन की शादी पर लगभग 77 से 80 करोड़ रुपये का खर्च आया। यह शादी 14 और 15 नवंबर को आयोजित की गई थी और इसमें मीडिया या बाहरी मेहमानों की कोई एंट्री नहीं थी। कपल ने पूरी गोपनीयता बनाए रखते हुए इस आयोजन को बेहद खास और यादगार बना दिया।

रणवीर सिंह हमेशा अपने यूनिक स्टाइल के लिए जाने जाते हैं, और अपनी शादी में भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया। वे सी-प्लेन, यानी जलविमान से अपनी बारात लेकर पहुंचे, जो इस शादी का सबसे चर्चित और अनोखा पल बन गया। वहीं दीपिका पादुकोण पारंपरिक दक्षिण भारतीय दुल्हन के रूप में बेहद खूबसूरत नजर आईं। दोनों की तस्वीरें जब सोशल मीडिया पर सामने आईं, तो फैंस को उनका यह रॉयल अंदाज़ बेहद पसंद आया।

रणवीर और दीपिका की मुलाकात फिल्म गोलियों की रासलीला-रामलीला के सेट पर हुई थी। इस फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर सफलता पाई बल्कि इन दोनों के रिश्ते की शुरुआत भी यहीं से हुई। यह फिल्म 15 नवंबर 2013 को रिलीज़ हुई थी और इत्तेफाक से इसी तारीख को पांच साल बाद दोनों ने शादी भी की।

इसके बाद दोनों ने बाजीराव मस्तानी और पद्मावत जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में एक साथ काम किया, जहां उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया। दोनों का प्यार फिल्मी परदे से निकलकर हकीकत बन चुका था और यही वजह रही कि उनकी शादी भी उतनी ही खास बनी, जितनी उनकी फिल्में होती हैं।

शादी के छह साल बाद, इस प्यारे जोड़े ने अपने परिवार को और भी खूबसूरत बना लिया है। 8 सितंबर 2024 को दीपिका ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। उन्होंने अपनी बेटी का नाम ‘दुआ’ रखा है, जो उनके रिश्ते और जीवन में आए इस नए अध्याय को बेहद खूबसूरती से दर्शाता है। इस खबर के बाद दोनों को सोशल मीडिया पर जमकर बधाइयाँ मिलीं और फैंस ने भी अपनी खुशी ज़ाहिर की।

मैं एक बहुमुखी मीडिया पेशेवर हूं, जिसे कंटेंट लेखन में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। मेरा लक्ष्य ऐसी सामग्री पर ध्यान केंद्रित करना है जो सूचित, शिक्षित और प्रेरित करती है। चाहे लेख, ब्लॉग या मल्टीमीडिया सामग्री बनाना हो, मेरा लक्ष्य...